दिल्ली कार ब्लास्ट: फारुख अहमद डार की गिरफ्तारी के बाद GS मेडिकल कॉलेज के दूसरे डॉक्टर भी जांच के घेरे में
हापुड़: दिल्ली के कार ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार कश्मीरी डॉक्टर फारुख अहमद डार की गिरफ्तारी के बाद अब जीएस मेडिकल कॉलेज के अन्य डॉक्टर भी जांच के घेरे में आ गए हैं। कॉलेज प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां इन डॉक्टरों की गतिविधियों की गहनता से जांच कर रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, फारुख अहमद डार के साथ रह रहे एक अन्य कश्मीरी डॉक्टर समेत कुछ और चिकित्सकों से पूछताछ की गई है और उनके कॉल डिटेल्स की जांच की जा रही है।
कॉलेज में हड़कंप, जांच तेज
गुरुवार को कॉलेज में एक फरेंसिक टीम की गाड़ी पहुंची, जिससे कॉलेज में हड़कंप मच गया। टीम ने पिलखुवा में हुए मकान विस्फोट के घायल से पूछताछ की, लेकिन कॉलेज प्रशासन ने बताया कि इस कार्रवाई से कॉलेज में किसी प्रकार की गलत गतिविधियों का कोई संबंध नहीं है।
हालांकि, सूत्रों का कहना है कि फारुख अहमद डार के गिरफ्तारी के बाद अब तक कई डॉक्टरों और अन्य कर्मचारि...










