दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण के लिए ताबड़तोड़ कार्रवाई, 4 फैक्ट्रियों को किया गया सील
नई दिल्ली: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच एमसीडी (Municipal Corporation of Delhi) ने प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई तेज कर दी है। वेस्ट जोन के बिंदापुर वॉर्ड में प्रदूषण फैलाने वाली 4 फैक्ट्रियों को सील कर दिया गया। इन फैक्ट्रियों में वायु और जल दोनों प्रकार के प्रदूषण के मामले पाए गए हैं।
एमसीडी का अभियान तेज
एमसीडी ने स्वच्छता और प्रदूषण नियंत्रण के लिए अपने अभियान को तेज कर दिया है। इसके तहत बिंदापुर वॉर्ड संख्या-116 में प्रदूषण फैलाने वाली चार फैक्ट्रियों के खिलाफ सीलिंग ड्राइव चलाई गई। इन फैक्ट्रियों में कोयला आधारित भट्ठी, केमिकल फैक्ट्री, और नूडल्स बनाने वाली यूनिट शामिल हैं। इन जगहों पर वायु और जल प्रदूषण दोनों ही पाए गए। एमसीडी के अधिकारियों ने बताया कि ये फैक्ट्रियां पर्यावरण मानकों का उल्लंघन कर रही थीं, और इसलिए उन्हें सील किया गया।
शाहदरा में ...










