यूपी में SIR ऑनलाइन फॉर्म भरने की पूरी जानकारी: कौन-कौन से दस्तावेज़ चाहिए और कैसे करें आवेदन
नोएडा: उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान शुरू हो गया है। फार्म-6 और फार्म-S का इस्तेमाल नए मतदाताओं को जोड़ने, मृत या शिफ्टेड मतदाताओं को हटाने, माइग्रेशन अपडेट करने और बिखरे वोटरों को एक बूथ पर समायोजित करने के लिए किया जा रहा है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बीएलओ घर-घर पहुंच चुके हैं और 96 प्रतिशत से अधिक गणना प्रपत्र बांटे जा चुके हैं।
SIR फॉर्म ऑनलाइन कैसे भरें
SIR का फॉर्म voters.eci.gov.in पर उपलब्ध है। यहां जाकर आप अपने EPIC नंबर, फोटो और अन्य आवश्यक जानकारी भरकर ई-साइन सहित फॉर्म जमा कर सकते हैं।
जरूरी डॉक्युमेंट्स:
आधार कार्ड
जन्म और आयु प्रमाण (जन्म प्रमाणपत्र, मैट्रिक सर्टिफिकेट, पासपोर्ट)
पता प्रमाण
पासपोर्ट साइज फोटो
वोटर आईडी (यदि पहले पंजीकृत हैं)
भरने के लिए विवरण:
जन्म तिथि
आधार संख्या (वैकल्पिक)
मोबाइल नंबर
पिता/अभिभ...








