Friday, July 24

State

गांजा फूंककर तमंचे की ‘रील’ बना रहा था युवक, खुद को लगी गोली फिर बेकसूर पर थोप दिया केस; पुलिस जांच में खुल गई पूरी साजिश
Madhya Pradesh, Politics, State

गांजा फूंककर तमंचे की ‘रील’ बना रहा था युवक, खुद को लगी गोली फिर बेकसूर पर थोप दिया केस; पुलिस जांच में खुल गई पूरी साजिश

सतना: मध्य प्रदेश के सतना जिले में नागौद पुलिस ने एक सनसनीखेज मामले का खुलासा किया है, जिसमें ‘फरियादी’ ही असल आरोपी निकला। कट्टे के साथ स्नैपचैट वीडियो बनाते समय गलती से खुद को गोली मार बैठा युवक, पुरानी रंजिश निकालने के लिए एक निर्दोष युवक सहित तीन लोगों पर हत्या के प्रयास का झूठा मामला दर्ज करवा गया। पुलिस जांच में जब सच्चाई सामने आई तो तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि मुख्य आरोपी समीर सौदागर फरार है। ऐसे बुनी गई झूठी कहानी 14 नवंबर को समीर सौदागर ने नागौद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि शंकर बाग के पास निशांत सिंह और उसके दो साथियों ने उसे रोका और पुरानी रंजिश के चलते उस पर कट्टे से फायर कर दिया। गोली उसके बाएं हाथ की उंगली में लगी।पुलिस ने तत्काल हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पहला सुराग—लोकेशन से टूटी कहानी थाना प्रभारी अशोक पाण्ड...
ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को एमपी हाईकोर्ट से बड़ी राहत
Madhya Pradesh, Politics, State

ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को एमपी हाईकोर्ट से बड़ी राहत

भोपाल: तृणमूल कांग्रेस के सांसद और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। इंदौर के पूर्व बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय द्वारा दायर मानहानि मामले में एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट द्वारा जारी गिरफ्तारी वारंट पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। यह मामला नवंबर 2020 की एक जनसभा से जुड़ा है, जहां अभिषेक बनर्जी पर आरोप है कि उन्होंने बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय को ‘गुंडा’ कहा था। इस बयान को लेकर आकाश विजयवर्गीय ने 2021 में मानहानि का मुकदमा दायर किया था। क्यों जारी हुआ था गिरफ्तारी वारंट? मानहानि की कार्यवाही मई 2021 से चल रही है, लेकिन अभिषेक बनर्जी एक भी बार कोर्ट में पेश नहीं हुए। लगातार गैर-हाजिरी को देखते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट तथागत याज्ञनिक ने 11 से 26 अगस्त 2025 के बीच पेशी के लिए गिरफ्तारी वारंट ...
भूखे आए थे चोर! बंगले में लड्डू–गजक देखकर उड़ाई ‘दावत’, फिर जेवर–नकदी और मिठाइयाँ समेटकर फरार
Madhya Pradesh, State

भूखे आए थे चोर! बंगले में लड्डू–गजक देखकर उड़ाई ‘दावत’, फिर जेवर–नकदी और मिठाइयाँ समेटकर फरार

खरगोन (मध्य प्रदेश): ऑफिसर्स कॉलोनी जैसे सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में हुई एक अजीबोगरीब चोरी ने पुलिस-प्रशासन को हैरान कर दिया है। यहां दो सरकारी अधिकारियों के बंगले में घुसे चोरों ने सबसे पहले घर में रखे ड्राई फ्रूट लड्डू, गजक, काजू-बादाम और अन्य मिठाइयाँ जमकर खाईं, फिर नकदी, जेवरात और मिठाई के डिब्बे समेटकर फरार हो गए। वारदात ने कॉलोनी की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दो अधिकारियों के घर एक साथ खाली चोरी की घटनाएँ1कृषि उप संचालक शिवसिंह राजपूत के घर2 तहसीलदार खुमानसिंह चौहान के सरकारी आवास दोनों अधिकारी शनिवार-रविवार को घर से बाहर थे। इसी दौरान चोरों ने दोनों घरों को निशाना बनाया। चोर न सिर्फ नगदी व आभूषण ले गए, बल्कि घरों में मौजूद मिठाइयाँ भी चट कर गए। लड्डू–काजू–गजक की ‘दावत’ के बाद तोड़े ताले डिप्टी डायरेक्टर एसएस राजपूत के अनुसार— उनके घर के चार ताले ...
हॉस्टल की बदहाली की शिकायत लेकर 12 किलोमीटर पैदल चलीं छात्राएं, कलेक्टर ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम
Madhya Pradesh, State

हॉस्टल की बदहाली की शिकायत लेकर 12 किलोमीटर पैदल चलीं छात्राएं, कलेक्टर ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

बड़वानी (मध्य प्रदेश): पाटी क्षेत्र के नेताजी सुभाषचंद्र बोस बालिका छात्रावास की छात्राओं ने अपने हॉस्टल की समस्याओं को लेकर अनोखा विरोध दर्ज कराया। भोजन में कीड़े निकलने, मेन्यू के अनुरूप खाना न मिलने और वार्डन के दुर्व्यवहार से परेशान छात्राएं मंगलवार सुबह कलेक्टर से मिलने लंबी दूरी तय कर बड़वानी पहुंचीं। उनकी शिकायत सुनते ही कलेक्टर ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर 15 दिन में रिपोर्ट देने का निर्देश जारी किया। 10 किलोमीटर पैदल, 22 किलोमीटर बस और फिर 2 किलोमीटर पैदल… छात्राओं की यह यात्रा किसी संघर्ष से कम नहीं थी। चौकी से पाटी तक 10 किमी पैदल फिर 22 किमी बस यात्रा और बड़वानी पहुंचकर 2 किमी पैदल चलकर वे कलेक्टर कार्यालय पहुंचीं। कार्यालय पहुंचकर छात्राओं ने रोते हुए अपनी समस्याएं बताईं। भोजन में कीड़े, मेन्यू गायब, वार्डन पर दुर्व्यवहार का आरोप छात्राओं ने बताय...
‘बिहार के लिए वरदान हैं नीतीश कुमार, जब तक जिएंगे CM रहेंगे’—NDA की जीत के बाद फिर चर्चा में आया खान सर का पुराना इंटरव्यू
Bihar, Politics, State

‘बिहार के लिए वरदान हैं नीतीश कुमार, जब तक जिएंगे CM रहेंगे’—NDA की जीत के बाद फिर चर्चा में आया खान सर का पुराना इंटरव्यू

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली ऐतिहासिक जीत के बाद एक बार फिर मशहूर कोचिंग टीचर खान सर का पुराना इंटरव्यू सुर्खियों में है। इस इंटरव्यू में उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के योगदान, कार्यशैली और उनकी राजनीतिक भूमिका की खुलकर सराहना की थी। एनडीए को चुनाव में 202 सीटें मिलने के बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है। ‘नीतीश कुमार बिहार के लिए वरदान’खान सर ने एएनआई से बातचीत में कहा था कि “नीतीश कुमार बिहार के लिए हमेशा वरदान रहे हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि स्वास्थ्य ठीक न रहने की वजह से कई बार फैसले कोई और लेता दिखता है। मज़ेदार अंदाज में उन्होंने कहा, “आईफोन के डिब्बे में अगर नोकिया पकड़ाएंगे, तो कोई भी समझ जाएगा कि कुछ गड़बड़ है।” विकास कार्यों की तारीफखान सर ने इंटरव्यू में नीतीश कुमार के विकास कार्यों का विशेष उल्लेख किया था। उन्होंने कहा कि न...
पति की मौत के कुछ देर बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम: मुजफ्फरपुर में साथ उठी दोनों की अर्थी, गांव में मातम
Bihar, State

पति की मौत के कुछ देर बाद पत्नी ने भी तोड़ा दम: मुजफ्फरपुर में साथ उठी दोनों की अर्थी, गांव में मातम

मुजफ्फरपुर, कटरा प्रखंड: प्रेम और साथ निभाने की मिसाल पेश करते हुए मुजफ्फरपुर जिले के खंगूरा डीह पंचायत (वार्ड 10) में एक हृदयविदारक घटना सामने आई। पति की मौत के कुछ ही देर बाद उनकी पत्नी ने भी दम तोड़ दिया। जब दोनों की अर्थी एक साथ उठी तो पूरा गांव आंसुओं से भर उठा। पहले पति की मौत, फिर सदमे में पत्नी भी चल बसीस्थानीय ग्रामीणों के अनुसार गांव के निवासी महेंद्र शर्मा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। परिजन कुछ समझ पाते उससे पहले ही उनकी घर पर मौत हो गई। इस सदमे से उनकी पत्नी पूरी तरह टूट गईं। वे बार-बार बेहोश हो रही थीं और पति के शव से लिपटकर रोती जा रही थीं।कुछ मिनट बाद उनकी भी तबीयत बिगड़ी और बेसुध होकर गिर पड़ीं। परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने ही वाले थे कि उन्होंने भी अंतिम सांस ले ली। प्रेम और वियोग की अनोखी मिसालपति-पत्नी की लगभग एक साथ हुई मौत ने पूरे गांव को झकझोर दिया। ग्रामीण बताते है...
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: दिल्ली से बिहार जा रही बस पलटी, 3 की मौत, 20 यात्री घायल
State, Uttar Pradesh

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: दिल्ली से बिहार जा रही बस पलटी, 3 की मौत, 20 यात्री घायल

कानपुर, मंगलवार तड़के: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह लगभग 4 बजे बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिल्ली से बिहार जा रही एक वॉल्वो बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। यह दुर्घटना कानपुर के अरौल थाना क्षेत्र में माइल 216 के पास हुई। हादसे की आवाज सुनते ही एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मच गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। बस पलटते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कई लोग सीटों के मलबे और टूटे कांच के बीच फंस गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस व यूपीडा की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और तुरंत राहत कार्य शुरू किया। घायलों को पहले पास के सीएचसी ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर कर दिया गया। धुंध बनी हादसे की वजह?प्रारंभिक जांच में पुलिस ने बताया कि बस चालक ने अचानक वाहन पर नियंत्रण ...
नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद शुरू हुआ ‘डिप्टी सीएम कौन’ का खेल, दौड़ में ये बड़े नाम
Bihar, Politics, State

नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद शुरू हुआ ‘डिप्टी सीएम कौन’ का खेल, दौड़ में ये बड़े नाम

पटना, 18 नवम्बर। बिहार की राजनीति में सोमवार को बड़ा मोड़ आया, जब कैबिनेट बैठक के तुरंत बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपना इस्तीफा सौंप दिया। उनके इस कदम के साथ ही राज्य में सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो गया है—अब बिहार का नया उप मुख्यमंत्री कौन बनेगा? बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में NDA को 200 से अधिक सीटें मिलीं, जिससे मुख्यमंत्री पद पर किसी बदलाव की कोई संभावना नहीं रही। अब पूरा ध्यान उप मुख्यमंत्री पद पर केंद्रित है, जिसके लिए एनडीए जातीय संतुलन और महिला नेतृत्व का संयुक्त कार्ड खेलने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक, भाजपा और जदयू मिलकर ऐसे चेहरे की तलाश में हैं, जो महिला + सवर्ण या महिला + पिछड़ा/अति पिछड़ा का संयुक्त समीकरण बैठा सके। महिला चेहरे में कौन सबसे आगे? 1. श्रेयसी सिंह (सवर्ण + महिला कार्ड) भाजपा के भीतर सबसे मजबूत चर्चा जमुई की विधायक और अंतरराष्ट्रीय शूटर श्रे...
10 साल पुराने अखलाक मॉब लिंचिंग केस में यूपी सरकार ने केस वापसी की अर्जी दायर की
State, Uttar Pradesh

10 साल पुराने अखलाक मॉब लिंचिंग केस में यूपी सरकार ने केस वापसी की अर्जी दायर की

ग्रेटर नोएडा, 17 नवम्बर। दादरी के बिसाहड़ा गांव में वर्ष 2015 के चर्चित अखलाक मॉब लिंचिंग केस को वापस लेने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रेटर नोएडा की जिला अदालत में औपचारिक अर्जी दाखिल की है। दस वर्षों से चल रहे इस बेहद संवेदनशील मामले पर अदालत 12 दिसंबर को सुनवाई करेगी। सरकार की ओर से दायर प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि सामाजिक सौहार्द और आपसी मेलजोल बनाए रखने के दृष्टिकोण से केस को समाप्त करने की अनुमति दी जाए। वहीं अखलाक का परिवार और पीड़ित पक्ष इस कदम का कड़ा विरोध कर रहा है और उम्मीद जता रहा है कि अदालत मुकदमा जारी रखने का निर्देश देगी। क्या है मामला? 28 सितंबर 2015 की रात गोमांस रखने की अफवाह फैलने के बाद बिसाहड़ा गांव में भीड़ ने अखलाक के घर पर हमला कर दिया था। भीड़ की पिटाई में अखलाक की मौत हो गई थी, जबकि उनका बेटा दानिश गंभीर रूप से घायल हुआ था। यह घटना पूरे देश में स...
बेंगलुरु एयरपोर्ट पर खतरनाक पीछा, चाकू से वार करने ही वाला था आरोपी; CISF जवान की फुर्ती से बची जान
Karnataka, State

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर खतरनाक पीछा, चाकू से वार करने ही वाला था आरोपी; CISF जवान की फुर्ती से बची जान

बेंगलुरु, 18 नवम्बर। केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा सोमवार देर रात उस समय अफरा-तफरी से भर गया, जब एक शख्स बड़े चाकू के साथ टर्मिनल-1 के बाहर दौड़ता हुआ दिखाई दिया। आरोपी की मंशा दूसरे व्यक्ति पर वार करने की थी, लेकिन मौके पर मौजूद CISF जवानों की अद्भुत फुर्ती से एक बड़ा हादसा टल गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें दिखाई देता है कि एक युवक जान बचाकर भाग रहा है और दो लोग उसका पीछा कर रहे हैं। अचानक युवक गिर पड़ता है और पीछा कर रहा एक आरोपी चाकू लेकर उसके बेहद करीब पहुँच जाता है। तभी CISF का एक जवान पीछे से आते हुए हमलावर को दबोच लेता है और हमले को अंजाम देने से रोक देता है। घटना कैसे हुई? पुलिस के अनुसार, झगड़ा जयनगर तृतीय ब्लॉक निवासी सुहैल अहमद प्यारेजान (36) और जगदीश जेआर तथा रेणु कुमार के बीच विवाद से शुरू हुआ। बताया गया कि सुहैल पर पहले हमला हुआ था, जिसके बाद...