Monday, August 31

State

शिवसेना UBT के आनंद दुबे ने राहुल गांधी और कांग्रेस की टीवी पर उड़ाई खिल्ली, विपक्षी भी सकते में
Maharashtra, Politics, State

शिवसेना UBT के आनंद दुबे ने राहुल गांधी और कांग्रेस की टीवी पर उड़ाई खिल्ली, विपक्षी भी सकते में

मुंबई: बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की हार के बाद शिवसेना UBT के राष्ट्रीय प्रवक्ता आनंद दुबे ने कांग्रेस और राहुल गांधी को लेकर सोशल मीडिया और टीवी चैनलों पर तीखा हमला बोला। उनके चुटीले और मजाकिया अंदाज ने विपक्षी दलों को भी चौंका दिया। आनंद दुबे ने इंडिया ब्लॉक के सहयोगी दलों, खासकर कांग्रेस और राहुल गांधी की जमकर आलोचना की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता हुसैन दलवई, राशिद अल्वी, दिग्विजय सिंह और मणिशंकर अय्यर ने पार्टी को बर्बाद कर दिया। बिहार विधानसभा चुनाव में इंडिया ब्लॉक की हार का खामियाजा कांग्रेस ने भुगता। टीवी पर मिमिक्री करते हुए आनंद दुबे ने राहुल गांधी और लालू यादव, तेजस्वी यादव के अंदाज में तंज कसते हुए कहा कि अगर बीजेपी को हराना है तो 24x7 मेहनत करनी होगी। उन्होंने बिहार में पांच सीट जीतने वाले असदुद्दीन ओवैसी की भी तारीफ की और कहा कि कम से कम ओवैसी स्पष्ट और सीधा...
बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मुख्य आरोपी अनमोल बिश्नोई अमेरिका से प्रत्यर्पित, दिल्ली पहुंचा
Crime, Maharashtra, State

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का मुख्य आरोपी अनमोल बिश्नोई अमेरिका से प्रत्यर्पित, दिल्ली पहुंचा

मुंबई/नई दिल्ली: बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के मुख्य आरोपी और गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई को अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित कर दिया गया है। अप्रैल 2024 में बॉलीवुड स्टार सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास पर हुई गोलीबारी में भी वह वांछित था। अनमोल बिश्नोई के प्रत्यर्पण की जानकारी अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (DHS) की गोपनीय अधिसूचना प्रणाली के एक ईमेल से प्राप्त हुई। सूत्रों के अनुसार, अनमोल बुधवार सुबह लगभग 10 बजे दिल्ली पहुंच गया। एनआईए ने प्रत्यर्पण की प्रक्रिया का समन्वय किया। माना जा रहा है कि अनमोल लगभग 200 अवैध प्रवासियों के साथ चार्टर्ड उड़ान से भारत आया है। उसके साथ पंजाब के दो अन्य वांछित भगोड़े भी यात्रा कर रहे थे। मुंबई पुलिस और अमेरिकी अधिकारियों की भूमिका अनमोल के ठिकाने के बारे में मुंबई पुलिस से कोई अपडेट न मिलने पर बाबा सिद्दीकी के बेटे जीशान सिद्दीकी ने अमेरिकी अधिकारियों से संपर...
बिहार में फिर से नीतीश कुमार होंगे सीएम, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा दोबारा उपमुख्यमंत्री
Bihar, Politics, State

बिहार में फिर से नीतीश कुमार होंगे सीएम, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा दोबारा उपमुख्यमंत्री

पटना: बिहार विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद NDA की बड़ी पार्टियों ने अपने विधायी दल के नेताओं का चयन कर दिया है। जदयू के सभी 85 विधायकों ने सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को अपने दल का नेता चुना है, जिससे साफ हो गया है कि नीतीश कुमार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे। जदयू विधायक दल की बैठक उनके आवास पर हुई, जिसमें सभी विधायकों ने केवल एक ही नाम को समर्थन दिया। बैठक में यह निर्णय पहले से तय माना जा रहा था कि जदयू विधायक दल का नेता केवल नीतीश कुमार ही होंगे। बीजेपी ने भी अपने नेतृत्व में कोई बदलाव नहीं किया। सम्राट चौधरी को बीजेपी विधायक दल का नेता और विजय कुमार सिन्हा को उपनेता चुना गया है। इसका मतलब साफ है कि दोनों फिर से बिहार के उपमुख्यमंत्री के पद पर आसीन होंगे। सूत्रों के अनुसार, दोपहर 3.30 बजे NDA के सभी विधायक विधानसभा के सेंट्रल हॉल में बैठक करेंगे और पूरे गठबंधन के विधायी द...
हिडमा के बाद देवजी भी ढेर, छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर दूसरे दिन भी ऑपरेशन जारी
Chhattisgarh, State

हिडमा के बाद देवजी भी ढेर, छत्तीसगढ़ बॉर्डर पर दूसरे दिन भी ऑपरेशन जारी

रायपुर: छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश की सीमा पर सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच जारी मुठभेड़ में बड़ी सफलता मिली है। मंगलवार को सुरक्षाबलों ने खूंखार नक्सली कमांडर माड़वी हिड़मा को ढेर करने के बाद बुधवार को जारी अभियान में सात और नक्सलियों को मार गिराया गया। इसमें कुछ बड़े नक्सली नेता भी शामिल हैं, जिनमें मेटरू जोगा राव उर्फ टेक शंकर और देवजी के नाम सामने आए हैं। एडीजी इंटेलिजेंस महेश चंद्र लड्डा ने बताया कि मारे गए नक्सलियों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। फील्ड से मिली जानकारी के अनुसार इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 50 नक्सलियों को गिरफ्तार किया और मौके से 2 एके-47 राइफल सहित 8 हथियार बरामद किए गए। मारेडुमिल्ली के जंगलों में बुधवार सुबह साढ़े छह बजे से जारी इस एनकाउंटर में सुरक्षा बलों ने महत्वपूर्ण सफलता पाई। इस दौरान 4 पुरुष और 3 महिला नक्सलियों के शव बरामद किए गए। एडीजी महेश चंद्र ...
गुड न्यूज! नोएडा में पासपोर्ट बनवाना अब और आसान, लंबी लाइनें होंगी कम
State, Uttar Pradesh

गुड न्यूज! नोएडा में पासपोर्ट बनवाना अब और आसान, लंबी लाइनें होंगी कम

नोएडा: नोएडा और ग्रेटर नोएडा के निवासियों के लिए पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया अब पहले से कहीं ज्यादा सरल और तेज़ हो गई है। सेक्टर-19 स्थित हेड पोस्ट ऑफिस में पासपोर्ट सेवा केंद्र का विस्तार किया गया है, जिससे अब आवेदकों को लंबी कतारों में खड़ा रहने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सीनियर पोस्ट मास्टर मनोज कुमार ने बताया कि केंद्र में नई मशीनें, आवश्यक उपकरण और अतिरिक्त काउंटर लगाए गए हैं। इससे पासपोर्ट आवेदन और दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया पहले से अधिक सुविधाजनक और तेजी से होगी। वर्तमान में केंद्र में प्रतिदिन केवल 45 आवेदन स्वीकार किए जाते थे और सत्यापन के लिए आवेदकों को कई दिनों तक प्रतीक्षा करनी पड़ती थी। अब, अतिरिक्त काउंटर और मशीनों के चलते यह संख्या 90 तक बढ़ गई है। आने वाले समय में काउंटरों की संख्या पांच होने के बाद प्रतिदिन 250 से ज्यादा आवेदन आसानी से निपटाए जा सकेंगे। मनोज क...
ओवैसी खानदानी नेता, मुसलमान होना है ‘गुनाह’: बृजभूषण शरण सिंह की सीधी बात
Politics, State, Uttar Pradesh

ओवैसी खानदानी नेता, मुसलमान होना है ‘गुनाह’: बृजभूषण शरण सिंह की सीधी बात

गोंडा: बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी और उनकी पार्टी की सफलता पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें सीधे और ईमानदार नेता करार दिया। बृजभूषण ने कहा, "ओवैसी खानदानी नेता हैं, गुनाह बस इतना है कि वह मुसलमान हैं।" कैसरगंज से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह अपने बयानों के कारण अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। इस बार उन्होंने ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) की तारीफ करते हुए कहा कि ओवैसी ने बिहार चुनाव में सीधे तौर पर सभी दलों की आलोचना की और स्पष्ट रूप से अपना रुख दिखाया। उन्होंने कहा, "अब वह जब चुनाव जीत गए हैं तो मीडिया कहती है कि वह भाजपा की बी टीम हैं। अगर ऐसा है तो फिर मीडिया मायावती को भी भाजपा की बी टीम बताएगी।" बता दें कि इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में AIMIM ने जिन 25 सीटों पर चुनाव लड़ा, उनमें से 5 सीटों पर जीत दर्ज की। इन...
नक्सलवाद पर अंतिम प्रहार: हिडमा के बाद अब देवजी की बारी, संगठन में सिर्फ छह बड़े चेहरे बचे
Chhattisgarh, State

नक्सलवाद पर अंतिम प्रहार: हिडमा के बाद अब देवजी की बारी, संगठन में सिर्फ छह बड़े चेहरे बचे

नक्सलवाद की कमर लगभग टूट चुकी है। बस्तर से लेकर सीमावर्ती राज्यों तक सुरक्षा बलों के लगातार अभियानों ने माओवादी संगठन को हिला कर रख दिया है। शीर्ष नेतृत्व के एक-एक चेहरों को जवानों ने निशाना बनाया है। मादवी हिडमा के खात्मे के बाद अब संगठन की टॉप लेवल लीडरशिप में सिर्फ छह बड़े नक्सली बचे हैं। इनमें से सबसे बड़ा नाम देवजी का है, जो इस समय सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर नंबर-1 टारगेट है। छह बड़े नक्सली लीडर ही बचे सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा बलों के बढ़ते दबाव और ऑपरेशंस के कारण अब शीर्ष नेतृत्व में केवल छह प्रमुख नक्सली कार्यकर्ता बचे हैं— देवजी गणपति संग्राम उदय गणेश उइके अनल दा इनमें से कई अलग-अलग राज्यों में छिपने पर मजबूर हैं। निरंतर दबाव की वजह से उनके संगठनात्मक ढांचे में भारी गिरावट आई है। देवजी: सुरक्षाबलों का अगला बड़ा टारगेट हिडमा के बाद सबसे खतरनाक ...
नौगाम धमाका: क्या टल सकता था हादसा? विशेषज्ञों ने उठाए गंभीर सवाल, बोले—‘यह लापरवाही नहीं, हत्या है’
Jammu and Kashmir, State

नौगाम धमाका: क्या टल सकता था हादसा? विशेषज्ञों ने उठाए गंभीर सवाल, बोले—‘यह लापरवाही नहीं, हत्या है’

नई दिल्ली/श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के नौगाम थाने में रखे गए विस्फोटकों में हुए जोरदार धमाके ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस घटना में एफएसएल के तीन कर्मचारियों सहित 9 लोगों की मौत हो गई और 32 लोग घायल हुए। अब इस हादसे को लेकर विशेषज्ञों ने बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अगर सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल और SOP का पालन होता, तो यह धमाका पूरी तरह टाला जा सकता था। ‘यह दुर्घटना नहीं, हत्या है’ — पूर्व एफएसएल डायरेक्टर जम्मू-कश्मीर फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी के पूर्व डायरेक्टर आर.एल. धर ने नौगाम धमाके पर बेहद सख्त प्रतिक्रिया दी है।उन्होंने कहा— “यह एक दुर्घटना नहीं, बल्कि हत्या है। एफएसएल स्टाफ विस्फोटकों को हैंडल करने के लिए प्रशिक्षित नहीं होता। उनकी भूमिका सिर्फ विश्लेषण और पहचान तक सीमित है।” धर का आरोप है कि रात के वक्त एफएसएल स्टाफ को मौके पर बुलाना गलत था घटनास्थल पर को...
बिहार की सियासत में बड़ा फैसला: JDU ने नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुना, बीजेपी में डिप्टी सीएम पर मंथन जारी
Bihar, Politics, State

बिहार की सियासत में बड़ा फैसला: JDU ने नीतीश कुमार को विधायक दल का नेता चुना, बीजेपी में डिप्टी सीएम पर मंथन जारी

पटना। बिहार में नई सरकार के गठन की तैयारियों के बीच सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को जनता दल यूनाइटेड (JDU) की अहम बैठक एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित की गई, जिसमें पार्टी के सभी 85 नवनिर्वाचित विधायक मौजूद रहे। बैठक में मात्र एक घंटे के भीतर सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को एक बार फिर विधायक दल का नेता चुन लिया गया। इसके साथ ही यह लगभग तय हो गया है कि नई सरकार में नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री पद की कमान संभालेंगे। JDU में एक सुर: नीतीश ही करेंगे सरकार का नेतृत्वविधायक दल की बैठक शुरू होने से पहले ही यह साफ माना जा रहा था कि नेतृत्व को लेकर कोई मतभेद सामने नहीं आएगा। पार्टी विधायकों ने एकमत होकर नीतीश कुमार पर भरोसा जताते हुए उन्हें अपना नेता घोषित किया। तय माना जा रहा है कि एनडीए सरकार गठन का अगला औपचारिक कदम अब सिर्फ बीजेपी की ओर से डिप्टी सीएम के नाम को अंतिम रूप ...
देर रात मुंबई लोकल में अकेली लड़की की सुरक्षा के लिए कॉन्स्टेबल बना ढाल, वीडियो वायरल
Maharashtra, State

देर रात मुंबई लोकल में अकेली लड़की की सुरक्षा के लिए कॉन्स्टेबल बना ढाल, वीडियो वायरल

मुंबई, संवाददाता।मुंबई लोकल ट्रेन में देर रात अकेली यात्रा कर रही एक युवती की सुरक्षा के लिए एक पुलिस कॉन्स्टेबल का संवेदनशील कदम सोशल मीडिया पर जमकर सराहा जा रहा है। वायरल वीडियो में कॉन्स्टेबल को लगभग खाली कोच में युवती के पास चुपचाप बैठकर उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करते देखा गया। यह घटना डॉकयार्ड रोड स्टेशन के पास की बताई जा रही है, जहाँ देर रात चल रही ट्रेन में कोच लगभग खाली था। वीडियो में दिखाई देता है कि पूरी बोगी में केवल वही युवती और पुलिसकर्मी मौजूद हैं। पुलिसकर्मी ने बिना बातचीत किए सिर्फ उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उसके साथ उसी कोच में बैठने का निर्णय लिया। वीडियो पर उमड़ी तारीफों की बौछार वीडियो जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने मुंबई पुलिस के इस कॉन्स्टेबल की जमकर तारीफ की। लोगों का कहना है कि ऐसे छोटे-छोटे लेकिन जिम्मेदार कदम ही मुंबई जैसे महानगर को...