पीएम मोदी से लेकर सचिन तेंदुलकर तक… सत्य साईं बाबा की शताब्दी पर शामिल हुए कई दिग्गज
आंध्र प्रदेश के पुट्टापर्थी में जन्मे दिव्य संत सत्य साईं बाबा की जन्म शताब्दी 23 नवंबर को श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई जा रही है। पुट्टापर्थी स्थित उनका आश्रम – प्रशांति निलयम, आज भी विश्वभर के करोड़ों भक्तों के लिए आध्यात्मिक शक्ति और सेवा का केंद्र है।
कौन थे सत्य साईं बाबा?
सत्य साईं बाबा को दुनिया के सबसे सम्मानित आध्यात्मिक गुरुओं में गिना जाता है। उन्हें उनके अनुयायी सत्य साई बाबा, साई बाबा, स्वामी या बाबा के नाम से पुकारते हैं। उन्होंने धर्म, सत्य, शांति, प्रेम और अहिंसा को जीवन का आधार बनाने का संदेश दिया। उनके जीवन और शिक्षाओं ने धर्म, जाति, भाषा और सीमाओं के सभी बंधनों को पार करते हुए मानवता को एक सूत्र में पिरोने का काम किया।
जन्म और जीवन यात्रा
सत्य साईं बाबा का जन्म 23 नवंबर 1926 को पुट्टापर्थी के छोटे से गांव में सत्यनारायण राजू के रूप में हुआ। बचपन से ही उनमें ...










