Tuesday, September 1

State

दानापुर में लालू का ‘किला’ ढहाने वाले भाजपा नेता रामकृपाल यादव बने मंत्री जानिए—कौन हैं बिहार की सियासत के यह ‘राम’
Bihar, Politics, State

दानापुर में लालू का ‘किला’ ढहाने वाले भाजपा नेता रामकृपाल यादव बने मंत्री जानिए—कौन हैं बिहार की सियासत के यह ‘राम’

पटना: बिहार में नीतीश कुमार ने बुधवार को 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ कई नए चेहरों ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। इन्हीं में एक नाम है भाजपा नेता रामकृपाल यादव का, जिन्होंने इस चुनाव में दानापुर सीट पर RJD प्रत्याशी रीतलाल यादव को 30 हजार से अधिक वोटों से हराकर बड़ा राजनीतिक उलटफेर किया। लालू यादव के प्रभाव वाले इलाके में भाजपा का परचम लहराने के बाद पार्टी ने उन्हें मंत्री पद देकर सम्मानित किया है। लालू के सबसे करीबी से सियासी प्रतिद्वंदी तक का सफर रामकृपाल यादव का जन्म 12 अक्टूबर 1957 को हुआ था। एक समय था जब वे लालू प्रसाद यादव के बेहद करीबी माने जाते थे और उन्हें लालू का “छोटा भाई” भी कहा जाता था।लेकिन राजनीति में परिस्थितियां कब बदल जाएं, कहना कठिन है— लालू को सजा होने के बाद RJD ने रामकृपाल को टिकट नहीं दिया उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़ा और पाटलिपुत्र सीट ...
IAS सुधांश पंत और सीएम भजनलाल के बीच बढ़ते तनाव ने बढ़ाई हलचल, केंद्र ने बीच कार्यकाल में वापस बुलाया राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल
Politics, Rajasthan, State

IAS सुधांश पंत और सीएम भजनलाल के बीच बढ़ते तनाव ने बढ़ाई हलचल, केंद्र ने बीच कार्यकाल में वापस बुलाया राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: राजस्थान की प्रशासनिक हलचल के बीच मुख्य सचिव IAS सुधांश पंत का अचानक दिल्ली ट्रांसफर होना राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का सबसे बड़ा विषय बन गया है। 10 नवंबर की देर रात जारी आदेश में केंद्र ने पंत को वापस बुलाते हुए उन्हें सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय में सचिव पद की जिम्मेदारी सौंप दी। यह बदलाव ठीक उस समय हुआ, जब उनके रिटायरमेंट में अभी दो साल से अधिक का समय बचा हुआ है। तनाव बना ट्रांसफर की मुख्य वजह? सूत्रों का कहना है कि बीते कुछ महीनों में आईएएस सुधांश पंत और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीच दूरियां बढ़ती जा रही थीं। कई महत्त्वपूर्ण फाइलों के निस्तारण और प्रशासनिक निर्णयों में मतभेद सामने आए। विपक्ष भी बार-बार आरोप लगा रहा था कि प्रदेश में फैसले मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि मुख्य सचिव ले रहे हैं। भाजपा संगठन के भीतर भी “ब्यूरोक्रेसी के बढ़ते प्रभाव” को लेकर नार...
बिहार में HAM के 5 विधायक, फिर भी मंत्री बने MLC संतोष सुमन नीतीश कैबिनेट में बेटे को प्राथमिकता क्यों? जानिए पूरा राजनीतिक गणित
Bihar, Politics, State

बिहार में HAM के 5 विधायक, फिर भी मंत्री बने MLC संतोष सुमन नीतीश कैबिनेट में बेटे को प्राथमिकता क्यों? जानिए पूरा राजनीतिक गणित

पटना: बिहार की नई सरकार के गठन के बाद गुरुवार को गांधी मैदान में मंत्रियों ने शपथ ली। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 10वीं बार पदभार संभाला। बीजेपी, जेडीयू, लोजपा रामविलास, HAM और RLM के कोटे से कई नए चेहरों ने मंत्री पद की शपथ ली। लेकिन इस बार हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) के हिस्से में जो निर्णय आया, उसने राजनीतिक गलियारों में कई सवाल खड़े कर दिए। 5 विधायकों वाली पार्टी ने MLC को दिया मौकाHAM को इस विधानसभा चुनाव में 5 सीटों पर जीत मिली। इमामगंज से दीपा मांझी, कुटुंबा से ललन राम, बाराचट्टी से ज्योति देवी, अतरी से रोमित कुमार और सिकंदरा से प्रफुल्ल कुमार मांझी विजयी रहे। इसके बावजूद मंत्री पद की शपथ दिलवाई गई विधान परिषद सदस्य (MLC) संतोष सुमन को। संतोष सुमन—लॉटरी फिर उन्हीं की लगीसंतोष सुमन पिछली सरकार में भी मंत्री रह चुके हैं। इस बार न उन्होंने चुनाव लड़ा और न विधायक बने, लेकिन HAM स...
सहारनपुर में शिक्षिका की हैवानियत: सातवीं के छात्र को पीटा, गला दबाया और कमरे में बंद किया, बेहोश होकर गिर पड़ा बच्चा
State, Uttar Pradesh

सहारनपुर में शिक्षिका की हैवानियत: सातवीं के छात्र को पीटा, गला दबाया और कमरे में बंद किया, बेहोश होकर गिर पड़ा बच्चा

सहारनपुर: जिले के चुनहेटी गांव के प्राथमिक विद्यालय में सातवीं कक्षा के छात्र के साथ हुई बर्बर मारपीट ने पूरे इलाके में आक्रोश फैला दिया है। आरोप है कि एक मामूली सी बात पर शिक्षिका ने छात्र को इतना पीटा कि वह बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि शिक्षा विभाग ने भी घटना की गंभीरता को देखते हुए टीम गठित कर दी है। कैसे शुरू हुआ विवाद?घटना 10 नवंबर की दोपहर भोजन अवकाश के दौरान हुई। बच्चे मैदान में फुटबॉल खेल रहे थे, इसी दौरान गेंद गलती से शिक्षिका के बेटे से टकरा गई। परिजनों के अनुसार, इतनी सी बात पर शिक्षिका आगबबूला हो गईं और छात्र को पकड़कर पहले उसका गला दबाया, फिर कई थप्पड़ मारे। आरोप है कि इसके बाद शिक्षिका बच्चे को घसीटते हुए एक कमरे में बंद कर गईं, जहां उसे न पानी दिया गया, न किसी को उसकी जानकारी लेने दी। बेहोश होकर गिर पड़ा छात्...
सपा विधायक सुधाकर सिंह का निधन: पत्नी क्या करती हैं, बेटे और परिवार से जुड़ी पूरी जानकारी
State, Uttar Pradesh

सपा विधायक सुधाकर सिंह का निधन: पत्नी क्या करती हैं, बेटे और परिवार से जुड़ी पूरी जानकारी

मऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और घोसी विधानसभा सीट से विधायक सुधाकर सिंह के निधन ने प्रदेश की सियासत को झकझोर दिया है। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार सुबह उनका निधन हो गया। जानकारी मिलते ही सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव सहित कई बड़े नेता अस्पताल पहुंचे। उनके निधन के बाद अब उनके परिवार, पत्नी और बेटों को लेकर लोगों में उत्सुकता बढ़ गई है। कौन थीं सुधाकर सिंह की पत्नी? सुधाकर सिंह की पत्नी कुलदीप सिंह उर्फ चिंता देवी पेशे से अध्यापिका थीं। वह एक इंटर कॉलेज में पढ़ाती थीं और क्षेत्र में एक सादगीपूर्ण एवं शिक्षित महिला के रूप में जानी जाती थीं।बताया जा रहा है कि इस समय वह भी बीमार चल रही हैं, जिससे परिवार पर दोहरी विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा है। बेटे क्या करते हैं? ...
अल फलाह यूनिवर्सिटी के मालिक जवाद सिद्दीकी की पैतृक संपत्ति पर चलेगा बुलडोजर महू छावनी बोर्ड ने अवैध निर्माण हटाने का नोटिस दिया, तीन दिन में कार्रवाई का आदेश
Madhya Pradesh, State

अल फलाह यूनिवर्सिटी के मालिक जवाद सिद्दीकी की पैतृक संपत्ति पर चलेगा बुलडोजर महू छावनी बोर्ड ने अवैध निर्माण हटाने का नोटिस दिया, तीन दिन में कार्रवाई का आदेश

इंदौर। दिल्ली ब्लास्ट केस की पड़ताल के बीच अल फलाह यूनिवर्सिटी लगातार जांच एजेंसियों के रडार पर है। यूनिवर्सिटी के मालिक जवाद अहमद सिद्दीकी और उनके भाई की गिरफ्तारी के बाद अब परिवार की पैतृक संपत्ति पर भी कानूनी शिकंजा कस गया है। महू छावनी बोर्ड ने अवैध निर्माण को लेकर उनके पिता दिवंगत मौलाना हम्माद के नाम से नोटिस जारी करते हुए तीन दिन के भीतर निर्माण गिराने का निर्देश दिया है। तय समय में पालन न होने पर बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। दिल्ली धमाका केस से जुड़ रही कड़ियाँ फरीदाबाद स्थित अल फलाह यूनिवर्सिटी, जिसे अल फलाह ग्रुप संचालित करता है, दिल्ली ब्लास्ट की जांच का मुख्य केंद्र बनी हुई है। मुख्य आरोपी डॉ. उमर अन नबी इसी यूनिवर्सिटी का छात्र था कई अन्य संदिग्धों के भी यूनिवर्सिटी से संबंध सामने आए हैंइसी वजह से जांच एजेंसियां यूनिवर्सिटी के रिकॉर्ड, प्रशासनिक मंजूरियों...
आरजी कर रेप-मर्डर केस सुप्रीम कोर्ट में नहीं? दो जजों की बेंच ने ट्रांसफर पर जताई सहमति दिल्ली या कलकत्ता हाईकोर्ट में होगी अगली सुनवाई पर विचार
State, West Bengal

आरजी कर रेप-मर्डर केस सुप्रीम कोर्ट में नहीं? दो जजों की बेंच ने ट्रांसफर पर जताई सहमति दिल्ली या कलकत्ता हाईकोर्ट में होगी अगली सुनवाई पर विचार

नई दिल्ली/कोलकाता। आरजी कर मेडिकल कॉलेज के बहुचर्चित रेप-मर्डर मामले की सुनवाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा संकेत दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि यह मामला सीधे सुप्रीम कोर्ट में सुनना व्यावहारिक नहीं है। इसलिए इसे दिल्ली हाईकोर्ट या कलकत्ता हाईकोर्ट में ट्रांसफर करने पर गंभीर विचार किया जा रहा है। दो जजों की बेंच ने कहा कि कलकत्ता हाईकोर्ट में इस केस से जुड़े कई याचिकाएँ पहले से लंबित हैं, इसलिए मामले को “टुकड़ों में” सुनना संभव नहीं है। सुप्रीम कोर्ट का महत्वपूर्ण बयान अदालत ने सुनवाई के दौरान कहा—“कलकत्ता हाईकोर्ट में इससे जुड़े कई मामले पहले से लंबित हैं। इसलिए इस मामले को अलग-अलग हिस्सों में सुनना उचित नहीं। इसे एक ही न्यायिक मंच पर सुना जाना चाहिए।” कोर्ट ने जूनियर और सीनियर डॉक्टरों का प्रतिनिधित्व कर रहीं सीनियर एडवोकेट करूणा नंदी से कलकत्ता हाईकोर्ट में लंबित सभी मामल...
राम मंदिर की ध्वजा को रक्षा मंत्रालय ने किया रिजेक्ट, 25 नवंबर को सेना की मदद से होगा ध्वजारोहण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फहराएंगे ‘धर्मध्वजा’
State, Uttar Pradesh

राम मंदिर की ध्वजा को रक्षा मंत्रालय ने किया रिजेक्ट, 25 नवंबर को सेना की मदद से होगा ध्वजारोहण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फहराएंगे ‘धर्मध्वजा’

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में 25 नवंबर को होने वाले भव्य ध्वजारोहण समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर के शिखर पर धर्मध्वजा (सूर्य ध्वज) फहराएंगे। इससे ठीक पहले ध्वज के वजन को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। रक्षा मंत्रालय और सेना की तकनीकी सलाह के बाद पहले से तैयार ध्वजा को वापस भेज दिया गया और अब नया ध्वज बनाया जा रहा है। क्यों बदली गई ध्वजा? राम मंदिर के लिए तैयार की गई पहली ध्वजा का वजन करीब 11 किलोग्राम था। ट्रायल के दौरान पाया गया कि इतनी ऊंचाई पर इसे फहराने में परेशानी हो सकती है। रस्सियों पर भी अतिरिक्त दबाव पड़ रहा था।रक्षा मंत्रालय व सेना की विशेषज्ञ टीम ने सुझाव दिया कि ध्वजा का वजन कम होना चाहिए ताकि तेज हवा में भी इसे सुरक्षित तरीके से फहराया जा सके। इसके बाद नया ध्वज नायलान-रेशम मिश्रित पॉलीमर से तैयार किया जा रहा है, जिसका वजन ल...
कुत्ते के काटने से मौत पर 5 लाख रुपये मुआवजा देगी कर्नाटक सरकार, घायल होने पर भी मदद राशि—जारी हुआ नया आदेश
Karnataka, Politics, State

कुत्ते के काटने से मौत पर 5 लाख रुपये मुआवजा देगी कर्नाटक सरकार, घायल होने पर भी मदद राशि—जारी हुआ नया आदेश

बेंगलुरु। आवारा कुत्तों के बढ़ते खतरे और लगातार सामने आ रहे हमलों को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने एक बड़ा और सराहनीय कदम उठाया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने आदेश जारी कर कहा है कि कुत्ते के काटने से यदि किसी व्यक्ति की मौत होती है, तो उसके परिजनों को 5 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। सरकार ने कुत्तों के काटने से घायल होने पर भी सहायता राशि निर्धारित की है। 18 नवंबर को जारी आदेश: मौत पर 5 लाख, घायल होने पर 5000 रुपये राज्य सरकार के आदेश के अनुसार— मौत की स्थिति में: पीड़ित परिवार को 5,00,000 रुपये चोट लगने पर: कुल 5000 रुपये का मुआवजा 3500 रुपये सीधे पीड़ित को 1500 रुपये इलाज के लिए सुवर्णा आरोग्य सुरक्षा ट्रस्ट को आदेश में कहा गया है कि यह राशि आवारा कुत्तों द्वारा त्वचा पर खरोंच, गहरे घाव या बार-बार किए गए हमलों पर भी लागू होगी। क्यों ब...
इंदौर एमवाय अस्पताल में फिर लापरवाही! नेशनल खिलाड़ी को चढ़ा दी एक्सपायरी सलाइन, वीडियो वायरल होने पर हड़कंप
Madhya Pradesh, State

इंदौर एमवाय अस्पताल में फिर लापरवाही! नेशनल खिलाड़ी को चढ़ा दी एक्सपायरी सलाइन, वीडियो वायरल होने पर हड़कंप

इंदौर। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमवाय (MY) अस्पताल में एक बार फिर गंभीर लापरवाही सामने आई है। कबड्डी की नेशनल खिलाड़ी रोशनी को इलाज के दौरान एक्सपायरी डेट की सलाइन चढ़ा दी गई। परिजनों द्वारा बोतल का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालते ही मामला तूल पकड़ गया और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। परिजनों ने देखी बोतल पर एक्सपायरी डेट, सोशल मीडिया पर डाला वीडियो मरीज रोशनी के पति ने बताया कि वह उपचार के दौरान पत्नी के पास ही मौजूद था। तभी उसकी नजर सलाइन की बोतल पर गई, जिस पर अगस्त 2025 की एक्सपायरी डेट दर्ज थी। इसे देखकर वह घबरा गया और तत्काल स्टाफ को जानकारी दी।हालांकि, शिकायत के बावजूद उसे संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसने बोतल का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो तेजी से वायरल होते ही अस्पताल प्रबंधन हरकत में आया। अधीक्षक का दावा—‘सलाइन मरीज को नहीं चढ़...