संभल में 22 किमी की प्रस्तावित पदयात्रा टली, डीएम ने महंत ऋषिराज से फोन पर की बात—मंदिर प्रांगण तक सीमित हुआ कार्यक्रम
संभल। जामा मस्जिद–हरिहर मंदिर विवाद को लेकर बुधवार को जिले में तनावपूर्ण माहौल बन गया। कैला देवी मंदिर के महंत और याचिकाकर्ता ऋषिराज गिरि महाराज द्वारा 22 किलोमीटर की पदयात्रा निकालने की घोषणा के बाद प्रशासन ने जिले को हाई अलर्ट पर कर दिया था। भीड़ बढ़ने और टकराव की आशंका को देखते हुए डीएम राजेंद्र पैसिया ने स्वयं महंत से फोन पर बातचीत की और शांति बनाए रखने की अपील की।
डीएम की अपील के बाद 22 किमी की यात्रा रद्द
डीएम ने महंत ऋषिराज से आग्रह किया कि वे जिला प्रशासन का सहयोग करें और यात्रा को मंदिर परिसर तक ही सीमित रखें। डीएम की अपील के बाद महंत ने तुरंत 22 किलोमीटर की प्रस्तावित यात्रा रद्द करते हुए केवल मां कैला देवी मंदिर के आसपास एक किलोमीटर की पदयात्रा निकाली।
इस निर्णय के बाद शहर में तनाव कम हुआ और हालात नियंत्रित रहे।
मंदिर परिसर में भीड़, बैरिकेडिंग पर विवाद
पदयात्रा क...










