राम मंदिर शिखर पर धर्मध्वज फहरा, पीएम मोदी ने करोड़ों रामभक्तों को दी बधाई
अयोध्या: भव्य राम मंदिर के शिखर पर धर्मध्वज फहराए जाने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे विश्व के करोड़ों रामभक्तों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आज अयोध्या नगरी भारत की सांस्कृतिक चेतना के एक और उत्कर्ष-बिंदु की साक्षी बन रही है।
पीएम मोदी ने कहा, “राम मंदिर के शिखर पर फहरा ये ध्वज सदियों से चले आ रहे सपनों का साकार स्वरूप है। यह केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि भारतीय सभ्यता के पुनर्जागरण और राम मंदिर के उद्देश्य का प्रतीक है। यह दूर से ही रामजन्मभूमि का दर्शन कराएगा और युगों युगों तक प्रभु श्रीराम के संदेश को पूरे विश्व में फैलाएगा।”
सदियों की वेदना और संकल्प की सिद्धि:प्रधानमंत्री ने बताया कि आज सदियों के घाव भर रहे हैं और सदियों की वेदना विराम पा रही है। उन्होंने कहा कि यह धर्मध्वज रामभक्तों के संकल्प और भारत की सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है।
पुरुषोत्तम श्रीराम का संदेश:पीए...










