सीतामढ़ी: मां-बेटी ने पुलिस को दी गालियों की झड़ी, दोनों को जेल भेजा गया
सीतामढ़ी: नगर निगम की टीम द्वारा अतिक्रमण हटाने के अभियान के दौरान दो महिलाओं – मां और बेटी – ने पुलिस अफसरों के साथ अभद्र व्यवहार किया। घटना गुदरी बाजार मोड़ के पास हुई, जहां रोड के दक्षिण एक भवन के सामने सरकारी जमीन अतिक्रमित थी। नगर निगम के अधिकारियों ने इसे हटाने का आदेश दिया था।
जब कार्रवाई शुरू हुई, तो महिला और उसकी बेटी ने पुलिस अफसरों को तेज़ी से अपशब्दों की झड़ी लगा दी। इतना ही नहीं, महिलाओं ने गाली-गलौज के ऐसे शब्दों का प्रयोग किया, जिसका जिक्र करना भी अशोभनीय माना जा रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियोघटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें मां-बेटी को पुलिस को गालियां देते हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने दोनों के व्यवहार की कड़ी आलोचना की।
प्राथमिकी और जेल भेजा गयानगर थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह ने बताया कि महिला सिपाही पुष्पा रानी के आवे...










