ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर कानपुर के दो डॉक्टर और पैथोलॉजी मैनेजर से 5 करोड़ की ठगी, क्लोनिंग ऐप बना जाल
कानपुर, संवाददाता:साइबर ठगों ने ऑनलाइन ट्रेडिंग में भारी मुनाफे का लालच देकर कानपुर के दो डॉक्टरों और एक पैथोलॉजी मैनेजर से करीब पाँच करोड़ रुपये हड़प लिए। आरोपी खुद को शेयर बाजार का अधिकृत सलाहकार बताकर पीड़ितों के मोबाइल में क्लोनिंग ऐप डाउनलोड कराते रहे और धीरे-धीरे करोड़ों रुपये ट्रांसफर करवा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर ठगों के खातों की जांच शुरू कर दी है।
आजाद नगर निवासी एक डॉक्टर ने बताया कि तीन सितंबर 2025 को उन्हें वॉट्सऐप कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को सेबी पंजीकृत शेयर मार्केट सलाहकार बताया और दावा किया कि उसकी कंपनी 10 से 15 प्रतिशत कम दाम पर शेयर और आईपीओ उपलब्ध कराती है। पीड़ित को ‘लंच क्लब H49’ नाम के वॉट्सऐप ग्रुप से जोड़ा गया, जिसमें कथित तौर पर शेयर बाजार के टिप्स दिए जाते थे।
कुछ दिनों बाद ठगों ने डॉक्टर को वेंचुरा ट्रेडिंग ऐप के जरिए निवेश करने पर ज्यादा मुनाफा मि...










