भोपाल में वकील ने साइबर धमकी के बाद की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा–“गद्दार कहलाने का कलंक नहीं सह पाऊंगा”
भोपाल में साइबर अपराध अब जानलेवा रूप ले रहा है। जहांगीराबाद के वरिष्ठ वकील शिवकुमार वर्मा (68) ने सोमवार रात कथित रूप से खुदकुशी कर ली। पुलिस को उनके कमरे से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उन्होंने लिखा कि अज्ञात साइबर ठगों ने उन्हें फोन कर धमकाया था कि उनके बैंक खाते से दिल्ली ब्लास्ट के आतंकवादियों को पैसे भेजे गए हैं। इस आरोप और कलंक के डर से उन्होंने यह कदम उठाया।
सुसाइड का भयावह मंजरशिवकुमार वर्मा अपने परिवार के साथ बरखेड़ी में रहते थे। सोमवार शाम उनकी पत्नी जब दिल्ली से फोन किया तो उन्होंने जवाब नहीं दिया। किराएदार ने देखा कि वकील पंखे से लटका हुआ था। पुलिस ने तुरंत सूचना पाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
सुसाइड नोट में भय और अपीलसुसाइड नोट में वकील ने लिखा:
“मैं गद्दार कहलाने का कलंक नहीं सह पाऊंगा।”
अपने बच्चों से खुश रहने की अपील की।
भगवान भोलेनाथ से अपनी और परिवार क...










