मुजफ्फरपुर में पालतू बुलडॉग का जानलेवा हमला, चार साल की शिवानी की दर्दनाक मौत
मुजफ्फरपुर जिले के पारू थाना क्षेत्र के मोहजमा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पालतू बुलडॉग ने चार वर्षीय बच्ची शिवानी पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इलाज के दौरान बच्ची ने एसकेएमसीएच में दम तोड़ दिया। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बना दिया है।
जानकारी के अनुसार, शिवानी अपने भाई-बहनों के साथ देवी स्थान की ओर पूजा देखने जा रही थी। इसी दौरान गांव के एक दबंग परिवार का युवक अपने बुलडॉग को जंजीर से बांधकर घुमा रहा था, लेकिन अचानक जंजीर छूट गई और कुत्ता बेकाबू होकर बच्चों पर हमला कर दिया। दो बच्चे किसी तरह बच निकले, लेकिन बुलडॉग ने शिवानी को पकड़ लिया और उसके सिर से बाल और चमड़ी नोच ली, जिससे वह मौके पर बेहोश हो गई।
स्थानीय लोगों ने बच्ची को आनन-फानन में पारू सीएचसी पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में उसे एसकेएमसीएच रेफर किया गया। डॉक्टर...










