बिहार की 10 लाख महिलाओं को कल मिल सकता है डबल सरप्राइज, सरकार ने पूरी की तैयारी
पटना। बिहार की महिलाओं के लिए एक बार फिर बड़ी खुशखबरी आने वाली है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत कल, 28 नवंबर को राज्यभर की 10 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 10–10 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। इनमें 9.5 लाख ग्रामीण और 50 हजार शहरी क्षेत्रों की महिलाएं शामिल हैं। सभी लाभार्थी जीविका समूह से जुड़ी हुई हैं।
नीतीश कुमार सरकार अब तक इस योजना के तहत 1 करोड़ 40 लाख से अधिक महिलाओं को आर्थिक सहायता दे चुकी है। शुक्रवार को होने वाला भुगतान इस योजना का अगला बड़ा चरण माना जा रहा है।
ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों तरीकों से लिए गए थे आवेदन
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लिए आवेदन लेने की प्रक्रिया को दो हिस्सों में बांटा गया था—
शहरी क्षेत्रों में आवेदन ऑनलाइन मोड से लिए गए,
जबकि ग्रामीण महिलाओं से ऑफलाइन (हार्ड कॉपी) के माध्यम से फॉर्म भरे गए।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल...










