हिंडन एयरपोर्ट की उड़ानें सिमटीं, एक साल में 13 रूट बंद
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित हिंडन एयरपोर्ट से शुरू की गई नई उड़ान सेवाएं एक वर्ष के भीतर ही तेजी से सिमटती नजर आ रही हैं। बीते वर्ष जहां प्रतिदिन करीब 25 उड़ानों का संचालन हो रहा था, वहीं अब यह संख्या घटकर महज 12 रह गई है। उड़ानों में लगातार हो रही कटौती को लेकर एयरपोर्ट प्रशासन और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) के अधिकारी भी चिंता में हैं।
एयरपोर्ट निदेशक द्वारा इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस जैसी प्रमुख एयरलाइंस को सेवाएं बहाल करने के लिए कई बार पत्र लिखे जा चुके हैं। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि जो उड़ानें फिलहाल संचालित हो रही हैं, उनमें लगभग 90 प्रतिशत सीटें भरकर जा रही हैं।
इन शहरों के लिए उड़ानें बंद
हिंडन एयरपोर्ट से जिन शहरों के लिए उड़ान सेवाएं बंद हो चुकी हैं, उनमें गोवा, कोलकाता, वाराणसी, पटना, जम्मू, चेन्नै, भुवनेश्वर, भटिंडा, किशनगढ़, जयपुर और लुधियाना...










