Saturday, August 29

State

ग्रेटर नोएडा में ‘मौत का तालाब’: खेलते-खेलते 10 फुट गहरे तालाब में गिरा 3 साल का मासूम, डूबने से मौत
State, Uttar Pradesh

ग्रेटर नोएडा में ‘मौत का तालाब’: खेलते-खेलते 10 फुट गहरे तालाब में गिरा 3 साल का मासूम, डूबने से मौत

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र स्थित दलेलगढ़ गांव में शनिवार शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। खेलते-खेलते तीन वर्षीय मासूम देवांश गांव के करीब 10 फुट गहरे तालाब में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मासूम देवांश अपनी मां अंजलि के साथ बुलंदशहर से अपने नाना के घर आया था। गांव में मंदिर में चल रही 41 दिनों की पूजा के समापन पर भंडारे का आयोजन हो रहा था। इसी दौरान बच्चा खेलते-खेलते तालाब की ओर चला गया और अचानक पानी में गिर पड़ा। आधे घंटे बाद मिली कैप, तब तक जा चुकी थी जान परिजनों के अनुसार जब देवांश काफी देर तक नजर नहीं आया तो उसकी तलाश शुरू की गई। करीब आधे घंटे बाद तालाब में उसकी कैप तैरती मिली, जिसके बाद ग्रामीणों ने तालाब में उतरकर बच्चे को बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थ...
ठाणे में बड़ा हादसा: 35 साल पुरानी इमारत की स्लैब गिरी, तीन घायल; 80 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
Maharashtra, State

ठाणे में बड़ा हादसा: 35 साल पुरानी इमारत की स्लैब गिरी, तीन घायल; 80 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे शहर में मंगलवार तड़के एक बड़ा हादसा सामने आया है। वागले एस्टेट के शांतिनगर इलाके में स्थित नूतन नीलम अपार्टमेंट में पांचवीं मंजिल के एक फ्लैट की स्लैब अचानक टूटकर नीचे चौथी मंजिल पर गिर गई। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह हादसा सुबह करीब 3:07 बजे हुआ, जिससे इमारत में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और 80 से 85 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फ्लैट नंबर 501 की स्लैब गिरी ठाणे नगर निगम (TMC) के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि पांचवीं मंजिल पर स्थित फ्लैट नंबर 501 की स्लैब अचानक गिरकर सीधे नीचे चौथी मंजिल के एक घर पर आ गिरी। इस हादसे में ऊपर वाले फ्लैट में रहने वाला एक व्यक्ति और नीचे रहने वाले दो लोग घायल हो ग...
साध्वी प्रेम बाईसा मौत मामला: कंपाउंडर पर दर्ज हुई एफआईआर, SIT जांच में चौंकाने वाले खुलासे
Rajasthan, State

साध्वी प्रेम बाईसा मौत मामला: कंपाउंडर पर दर्ज हुई एफआईआर, SIT जांच में चौंकाने वाले खुलासे

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर की प्रसिद्ध कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। मौत के करीब 20 दिन बाद अब पुलिस ने इस प्रकरण में बड़ा कदम उठाते हुए बोरनाडा थाना क्षेत्र में आरोपी कंपाउंडर देवी सिंह के खिलाफ पहली एफआईआर दर्ज कर ली है। एसआईटी (SIT) की जांच में सामने आया है कि कंपाउंडर ने चिकित्सा नियमों की अनदेखी करते हुए साध्वी को ऐसे इंजेक्शन लगाए, जिन्हें देने का अधिकार केवल रजिस्टर्ड डॉक्टर को होता है। इस खुलासे के बाद मामला अब पूरी तरह कंपाउंडर की भूमिका और संभावित लापरवाही के इर्द-गिर्द घूमने लगा है। इलाज नहीं, लापरवाही बनी जानलेवा जानकारी के अनुसार, 28 जनवरी को बोरनाडा स्थित आश्रम में साध्वी प्रेम बाईसा की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। आरोप है कि उसी समय कंपाउंडर देवी सिंह ने उन्हें डेक्सेना (Dexona) और डाइक्लोफेनिक (Diclofenac) जैसे शेड्यूल-एच श्र...
यूनिवर्सिटी की दीवार गिरने से छात्रा हुई विकलांग, 12 साल बाद कोर्ट ने दिलाया 1.37 करोड़ का मुआवजा
State

यूनिवर्सिटी की दीवार गिरने से छात्रा हुई विकलांग, 12 साल बाद कोर्ट ने दिलाया 1.37 करोड़ का मुआवजा

चंडीगढ़। पंजाब की एक निजी यूनिवर्सिटी में दीवार गिरने से स्थायी रूप से विकलांग हुई पूर्व छात्रा को आखिरकार 12 वर्षों की लंबी कानूनी लड़ाई के बाद न्याय मिला है। पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने इस मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए यूनिवर्सिटी को 1.37 करोड़ रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया है। कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि हर छात्र को सुरक्षित माहौल में बिना किसी शारीरिक खतरे के शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है, जो संविधान के अनुच्छेद 21 और 21ए के तहत जीवन और शिक्षा के अधिकार का अहम हिस्सा है। हाईकोर्ट ने देश भगत यूनिवर्सिटी, मंडी गोबिंदगढ़ और यूनिवर्सिटी संचालित करने वाली संस्था आसरा फाउंडेशन को इस घटना के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए मुआवजा देने का निर्देश जारी किया। फाइनल ईयर की छात्रा पर गिर गई थी टॉयलेट की दीवार यह दर्दनाक घटना 11 अक्टूबर 2013 की है। उस समय छात्रा संदीप कौर की उम्र 23 वर्ष थी और वह यूनिव...
केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं होगी: पटना हाई कोर्ट
Bihar, State

केवल परिसर से शराब मिलने पर संपत्ति जब्त नहीं होगी: पटना हाई कोर्ट

पटना। बिहार में लागू शराबबंदी कानून के तहत संपत्ति जब्ती की कार्रवाई को लेकर पटना हाई कोर्ट ने एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति के परिसर या जमीन से शराब बरामद होने मात्र से उसकी संपत्ति को सील या जब्त नहीं किया जा सकता। हाई कोर्ट ने कहा कि जब्ती की कार्रवाई तभी वैध मानी जाएगी जब यह साबित हो कि अवैध शराब के भंडारण में परिसर के मालिक की प्रत्यक्ष संलिप्तता या मिलीभगत थी। अदालत का यह फैसला शराबबंदी कानून के दुरुपयोग को रोकने की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नवादा केस से जुड़ा है मामला यह मामला नवादा उत्पाद थाना कांड संख्या 873/2024 से संबंधित है। पुलिस ने 13 दिसंबर 2024 को कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों के पास से 1.500 लीटर विदेशी शराब बरामद की थी। इसके अलावा, याचिकाकर्ता दयामंती देवी की घेराबंदी वाली खाली जमीन पर कचरे के ढेर में छिपी ए...
शादी के 10 दिन बाद ही पत्नी ने पति पर डाला 5 लीटर खौलता तेल
Bihar, State

शादी के 10 दिन बाद ही पत्नी ने पति पर डाला 5 लीटर खौलता तेल

शिवहर। बिहार के शिवहर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की मर्यादा और मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर रख दिया है। पिपराही थाना क्षेत्र के मीनापुर बाघा गांव में शादी के महज 10 दिन बाद एक नवविवाहिता ने अपने पति पर करीब 5 लीटर खौलता सरसों का तेल उड़ेल दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से झुलस गया। पीड़ित युवक को गंभीर अवस्था में मुजफ्फरपुर स्थित श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल (SKMCH) के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक मोहम्मद मुन्ना की शादी 3 फरवरी 2026 को धूमधाम से हुई थी। लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद से घर में लगातार तनाव और विवाद का माहौल बन गया था, जिसका अंत इस भयावह घटना के रूप में हुआ। पति को कमरे में सोने तक नहीं देती थी पत्नी पीड़ित के परिजनों ने बताया कि विवाह के बाद से ही दुल्हन का व्यवहार ...
बीजेपी नेता विजय सिंह पलाड़ा को रोहित गोदारा गैंग की फिर धमकी
Rajasthan, State

बीजेपी नेता विजय सिंह पलाड़ा को रोहित गोदारा गैंग की फिर धमकी

डीडवाना-कुचामन। राजस्थान में गैंगस्टरों का दुस्साहस लगातार बढ़ता जा रहा है। अब हालात यह हैं कि पुलिस सुरक्षा में रहने वाले जनप्रतिनिधियों को भी खुलेआम मौत की धमकियां दी जा रही हैं। डीडवाना-कुचामन के बीजेपी नेता विजय सिंह पलाड़ा को कुख्यात रोहित गोदारा गैंग ने एक बार फिर जान से मारने की धमकी दी है। धमकी देने वालों में गैंगस्टर वीरेंद्र चारण और राहुल फतेहपुर के नाम सामने आए हैं, जिन्होंने विदेशी नंबरों से व्हाट्सएप पर ऑडियो संदेश भेजकर पलाड़ा को सीधे तौर पर मौत का अल्टीमेटम दिया। ऑडियो में चेतावनी- ‘कहीं भी छिप जा, मार देंगे’ जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 3 बजे विजय सिंह पलाड़ा के मोबाइल पर विदेशी नंबरों से लगातार व्हाट्सएप ऑडियो आने लगे। पहले ऑडियो में गैंगस्टर वीरेंद्र चारण ने धमकी देते हुए कहा—“फोन उठा तो सही... तेरी हालत भी रमेश रुलानिया जैसी होगी। तू कहीं भी घुस जा, दो-चार दिन...
कुछ घंटों में मंजूरी मिलने पर उठा सवाल, विपक्ष ने जांच की मांग की, सरकार ने दिए आदेश
Maharashtra, State

कुछ घंटों में मंजूरी मिलने पर उठा सवाल, विपक्ष ने जांच की मांग की, सरकार ने दिए आदेश

मुंबई। महाराष्ट्र में अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को राज्यभर के कम से कम 75 शिक्षण संस्थानों को दिए गए अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थान के प्रमाणपत्रों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया है। इन संस्थानों को अल्पसंख्यक दर्जा दिए जाने की मंजूरी ऐसे समय पर दी गई, जब विभाग प्रमुख और पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हुए कुछ ही घंटे बीते थे। इस घटनाक्रम के सामने आने के बाद सियासी हलकों में हलचल तेज हो गई और विपक्ष ने मामले की गहन जांच की मांग की। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्पष्ट किया कि पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया पर रोक लगाई गई है। सुबह निधन, दोपहर तक आवेदन स्वीकृत! विपक्ष का आरोप है कि अजित पवार की मृत्यु के कुछ ही घंटों बाद विभाग में अचान...
मालिक पर बाघ ने किया हमला, ढाल बनकर भिड़ गईं तीन भैंसें
Bihar, State

मालिक पर बाघ ने किया हमला, ढाल बनकर भिड़ गईं तीन भैंसें

पश्चिम चंपारण। बिहार के पश्चिम चंपारण जिले से इंसान और जानवर के बीच विश्वास व वफादारी की एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। सहोदरा थाना क्षेत्र के शेरवा मंडिहा गांव में एक युवक पर बाघ ने अचानक हमला कर दिया, लेकिन युवक की जान बचाने के लिए उसके साथ मौजूद तीन भैंसें ढाल बनकर बाघ से भिड़ गईं। भैंसों के जोरदार हमले के आगे शिकारी बाघ को पीछे हटना पड़ा और वह जान बचाकर झाड़ियों में भाग गया। नदी घाट पर घात लगाकर बैठा था बाघ जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह शेरवा मंडिहा गांव निवासी साहेब यादव का 23 वर्षीय पुत्र उपेंद्र कुमार अपनी सात भैंसों को चराने निकला था। करीब सुबह 9:30 बजे वह पंडई नदी के घाट पर भैंसों को नहला रहा था, तभी झाड़ियों में छिपकर बैठे बाघ ने अचानक उस पर हमला कर दिया। बाघ ने उपेंद्र को दबोच लिया और गंभीर रूप से घायल कर दिया। भैंसों ने दिखाई बहादुरी, सींगों से किय...
225 रुपये की छिनतई का मामला 33 साल बाद निपटा, मुजफ्फरपुर कोर्ट ने सुनाया फैसला
Bihar, State

225 रुपये की छिनतई का मामला 33 साल बाद निपटा, मुजफ्फरपुर कोर्ट ने सुनाया फैसला

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से न्यायिक प्रक्रिया में देरी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महज 225 रुपये की छिनतई और मारपीट के केस में अदालत का फैसला आने में पूरे 33 साल लग गए। वर्ष 1992 में दर्ज यह मामला दशकों तक अदालत में लंबित रहा और आखिरकार सोमवार को एसीजेएम-प्रथम पश्चिमी की अदालत ने इस पर अंतिम निर्णय सुनाया। अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में जीवित बचे तीनों आरोपियों को बाइज्जत बरी कर दिया। अभियोजन पक्ष आरोपों को साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत प्रस्तुत नहीं कर सका। जमीन विवाद से शुरू हुआ था मामला इस केस की शुरुआत कुढ़नी थाना क्षेत्र के खरौना जयराम गांव से हुई थी। गांव निवासी नवल किशोर चौधरी ने 22 दिसंबर 1992 को अदालत में परिवाद दायर किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि 20 दिसंबर 1992 को जमीन विवाद के चलते सत्यानंद चौधरी और उनके परिजनों ने उन्हें घेरकर मारपीट की तथा ...