झारखंड में दो दिन बाद बढ़ेगी ठंड, चक्रवाती सिस्टम ‘दितवाह’ का असर
रवि सिन्हा, रांची: दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी तमिलनाडु-पुदुचेरी तटों पर बना गहरा दबाव धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ रहा है। यह चक्रवाती सिस्टम ‘दितवाह’ पिछले 6 घंटों में 5 किमी प्रति घंटे की धीमी गति से आगे बढ़ा और सोमवार सुबह 08:30 बजे IST पर चेन्नई से लगभग 50 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व में केंद्रित था। इसका असर झारखंड में भी महसूस किया जा रहा है।
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में झारखंड में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा और कहीं बारिश नहीं हुई। हालांकि, सोमवार सुबह से ही रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में बादल छाए रहने से दिन का तापमान सामान्य बना रहा।
तीन दिसंबर से शीतलहर जैसी स्थिति शुरू होने की संभावनारांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि तीन दिसंबर से झारखंड में शीतलहर जैसी स्थिति का एक और दौर शुरू हो सकता है। न्यूनतम तापमान चार डिग्री...










