Thursday, July 30

State

बिहार: किशनगंज में राजस्व कर्मचारी 2.50 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
Bihar, State

बिहार: किशनगंज में राजस्व कर्मचारी 2.50 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

किशनगंज/पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अभियान के तहत किशनगंज जिले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने राजस्व कर्मचारी राजदीप पासवान को 2 लाख 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई मंगलवार को किशनगंज शहर के अभिषेक होटल के पास की गई। जानकारी के अनुसार, खगड़ा वार्ड नंबर-22 के निवासी ओवैस अंसारी ने 30 नवंबर 2025 को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि राजदीप पासवान ने उनकी जमीन के परिमार्जन (म्यूटेशन) के लिए कुल 2 लाख 70 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। सहमति के बाद उन्होंने 2 लाख 50 हजार रुपये देने पर काम करने की बात कही। पटना से आई DSP विनोद कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में ट्रैप टीम ने सत्यापन टीम के सदस्यों की मौजूदगी में राजस्व कर्मचारी को घूस की राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाच...
परमार्थ निकेतन के वरिष्ठ महामण्डलेश्वर स्वामी असंगानन्द सरस्वती ब्रह्मलीन, गंगा तट पर दी गई अंतिम विदाई
State, Uttarakhand

परमार्थ निकेतन के वरिष्ठ महामण्डलेश्वर स्वामी असंगानन्द सरस्वती ब्रह्मलीन, गंगा तट पर दी गई अंतिम विदाई

ऋषिकेश/पौड़ी गढ़वाल: विश्व प्रसिद्ध परमार्थ निकेतन आश्रम के वरिष्ठ महामण्डलेश्वर स्वामी असंगानन्द सरस्वती जी महाराज का 90 वर्ष की आयु में मंगलवार को देहावसान हो गया। यह दिन गीता जयंती और मोक्षदा एकादशी के पावन अवसर पर पड़ा, जिसे मोक्ष प्राप्ति की सर्वोत्तम तिथि माना जाता है। स्वामी जी लंबे समय से वृद्धावस्था और शारीरिक दुर्बलता से पीड़ित थे। उनके उपचार के लिए दिल्ली समेत देश के कई बड़े अस्पतालों में प्रयास किए गए, फिर भी वे आश्रम के कार्यों से निरंतर जुड़े रहे। बीते 15 अक्टूबर को स्वामी जी का 90वाँ जन्मोत्सव परमार्थ निकेतन में बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं ने उनके चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित किए। स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज ने बताया कि स्वामी असंगानन्द जी ने मात्र नौ वर्ष की आयु में अपने गुरु महामण्डलेश्वर स्वामी शुकदेवानन्द सरस्वती के...
मतदाता सूची से गायब हुए भाजपा नेताओं के नाम, प्रशासन ने दी सुधार का आश्वासन
Politics, State, Uttar Pradesh

मतदाता सूची से गायब हुए भाजपा नेताओं के नाम, प्रशासन ने दी सुधार का आश्वासन

गाजियाबाद: साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची से पूर्व भाजपा विधायक रूप चौधरी और भाजपा महानगर मंत्री संजीव झा के नाम गायब होने का मामला सामने आया है। रूप चौधरी ने इसे साजिश बताया है, जबकि संजीव झा ने अपनी गलती को वजह बताया। पूर्व विधायक रूप चौधरी का नाम साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र के भाग संख्या-305, क्रम संख्या 464 से सूची से हट गया। रूप चौधरी ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी और दोनों बेटों के नाम सूची में मौजूद थे, लेकिन उनका अपना नाम गायब था। उन्होंने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में उन्होंने इसी बूथ से वोट डाला था, इसलिए यह घटना उनके लिए आश्चर्यजनक और गंभीर है। रूप चौधरी का आरोप है कि किसी साजिश के तहत उनका नाम हटाया गया। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि किसी ने उनका नाम हटवाया, तो बीएलओ और प्रशासनिक अधिकारियों ने जांच क्यों नहीं की। इस मामल...
चोमू में SIR कार्य पूरा होने पर SDM ने बीएलओ के साथ किया धूमधाम से जश्न
Politics, Rajasthan, State

चोमू में SIR कार्य पूरा होने पर SDM ने बीएलओ के साथ किया धूमधाम से जश्न

जयपुर/चोमू: जयपुर जिले के चोमू विधानसभा क्षेत्र में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) का कार्य तय समय से चार दिन पहले ही पूरी तरह पूरा हो गया। इस उपलब्धि पर चोमू के उपखंड अधिकारी (SDM) दिलीप सिंह राठौड़ ने क्षेत्र के सभी बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLO) को डिनर पार्टी देकर सम्मानित किया। पार्टी में बीएलओ के साथ-साथ एसडीएम ने भी फिल्मी और राजस्थानी गीतों पर जमकर ठुमके लगाए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एसडीएम राठौड़ ने बताया कि इस उपलब्धि के पीछे प्रशासनिक दक्षता और टीम वर्क की बड़ी भूमिका है। “मतदाता सूची को समय से पहले डिजिटाइज्ड करना और 100 प्रतिशत अपडेट करना अपने आप में बड़ी सफलता है। चोमू विधानसभा क्षेत्र जयपुर जिले की 19 विधानसभा क्षेत्रों में सबसे पहला क्षेत्र है जहां यह लक्ष्य हासिल हुआ,” उन्होंने कहा। बीएलओ ने घर-घर जाकर मतदाताओं तक आवश्यक प्रपत्र पहुंचाए और दस्तावेज एकत्...
पबजी खेलने से मना किया तो पति ने गमछे से गला घोंटकर कर दी पत्नी की हत्या, 8 महीने पहले हुई थी शादी
Madhya Pradesh, State

पबजी खेलने से मना किया तो पति ने गमछे से गला घोंटकर कर दी पत्नी की हत्या, 8 महीने पहले हुई थी शादी

आकाश सिकरवार, रीवा: रीवा जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र में नवविवाहिता नेहा पटेल की हत्या से सनसनी फैल गई। मृतका के पति रंजीत पटेल पर आरोप है कि उसने पबजी गेम खेलने से मना करने और काम करने की सलाह देने पर हुए विवाद में अपनी पत्नी का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। घटना का विवरणमिली जानकारी के अनुसार, नेहा पटेल की शादी गुढ़वा निवासी रंजीत पटेल से 5 मई 2025 को हुई थी। शादी के छह महीने बाद ही रंजीत की पबजी खेलने की लत इतनी बढ़ गई कि वह पत्नी की कोई बात सुनने को तैयार नहीं था। लगातार दहेज की मांग और रोजी-रोजगार की सलाह को लेकर उनके बीच झगड़े होते रहते थे। पबजी खेलना बना जानलेवा कारणघटना वाली रात भी नेहा ने रंजीत को पबजी खेलने की बजाय काम करने की सलाह दी। इस पर रंजीत भड़क गया और गमछे से नेहा का गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के समय घर के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में मौजूद थे और उन्हें इस वारदात की भनक...
यूपी विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 15 दिसंबर से संभव, सरकार-विपक्ष में होगी बहस के कई मोर्चे
Politics, State, Uttar Pradesh

यूपी विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 15 दिसंबर से संभव, सरकार-विपक्ष में होगी बहस के कई मोर्चे

धीरेंद्र सिंह, लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानमंडल का शीतकालीन सत्र 15 दिसंबर के बाद शुरू होने की संभावना है। इसके लिए तैयारियां पहले ही शुरू हो गई हैं। यह सत्र छोटा जरूर होगा, लेकिन महत्व के दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है। पंचायत चुनाव से पहले होने वाला यह सत्र कई मुद्दों पर सरकार और विपक्ष के बीच बहस का केंद्र बनेगा। सत्र की अवधि और उद्देश्यजानकारी के मुताबिक, पिछले साल का शीतकालीन सत्र 16 दिसंबर को शुरू हुआ था और चार दिन चला था। इस बार भी सत्र लगभग 4 से 5 दिन तक चलने की संभावना है। योगी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल की विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यों और उपलब्धियों को सदन में प्रस्तुत करने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा हाल में जारी किए गए कई महत्वपूर्ण अध्यादेशों को विधेयक के रूप में पेश कर उन्हें कानून का रूप देने की योजना भी है। मुख्य मुद्दों पर रहेगा फोकससत्र में ग्रामीण विकास, स्वच्छ पे...
केके पाठक बनाम नीतीश कैबिनेट: शिक्षा विभाग में सख्त फैसलों ने खोला मंत्री मोर्चा
Bihar, Politics, State

केके पाठक बनाम नीतीश कैबिनेट: शिक्षा विभाग में सख्त फैसलों ने खोला मंत्री मोर्चा

रवि सिन्हा, पटना: बिहार सरकार के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी केके पाठक अपनी कड़क और सख्त कार्यशैली के लिए हमेशा चर्चा में रहते थे। चाहे शिक्षा विभाग हो या मद्य निषेध विभाग, उनके फैसले और कार्यप्रणाली अक्सर संबंधित मंत्रियों के साथ तनाव का कारण बनते रहे। विशेष रूप से शिक्षा विभाग, जो सीधे जनता से जुड़ा है, वहां उनकी नीतियाँ कई बार विवाद का विषय बन गईं। मंत्रियों का विरोध और गंभीर आरोपजेडीयू के रत्नेश सदा ने केके पाठक पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वे सामंती विचारधारा को लागू करना चाहते हैं। महादलित टोले के शिक्षकों की उपस्थिति के आधार पर वेतन कटौती की नई गाइडलाइन जारी करना रत्नेश सदा के अनुसार अनुचित था। उन्होंने स्पष्ट किया कि 90 प्रतिशत बच्चों की उपस्थिति न होने पर शिक्षकों का वेतन काटना गलत है और इसका विरोध किया गया। वहीं, शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर ने भी केके पाठक की कार्यशैली पर न...
झारखंड में दो दिन बाद बढ़ेगी ठंड, चक्रवाती सिस्टम ‘दितवाह’ का असर
Jharkhand, State

झारखंड में दो दिन बाद बढ़ेगी ठंड, चक्रवाती सिस्टम ‘दितवाह’ का असर

रवि सिन्हा, रांची: दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी तमिलनाडु-पुदुचेरी तटों पर बना गहरा दबाव धीरे-धीरे उत्तर की ओर बढ़ रहा है। यह चक्रवाती सिस्टम ‘दितवाह’ पिछले 6 घंटों में 5 किमी प्रति घंटे की धीमी गति से आगे बढ़ा और सोमवार सुबह 08:30 बजे IST पर चेन्नई से लगभग 50 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व में केंद्रित था। इसका असर झारखंड में भी महसूस किया जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में झारखंड में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा और कहीं बारिश नहीं हुई। हालांकि, सोमवार सुबह से ही रांची समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में बादल छाए रहने से दिन का तापमान सामान्य बना रहा। तीन दिसंबर से शीतलहर जैसी स्थिति शुरू होने की संभावनारांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि तीन दिसंबर से झारखंड में शीतलहर जैसी स्थिति का एक और दौर शुरू हो सकता है। न्यूनतम तापमान चार डिग्री...
झारखंड के बैंकों में पड़ा 1490 करोड़ का ‘खजाना’, 38 लाख खाताधारक अभी तक नहीं ले पाए अपने पैसे
Jharkhand, State

झारखंड के बैंकों में पड़ा 1490 करोड़ का ‘खजाना’, 38 लाख खाताधारक अभी तक नहीं ले पाए अपने पैसे

रवि सिन्हा, रांची: झारखंड राज्य के बैंकों में 1,490 करोड़ रुपये की बड़ी राशि बिना किसी दावेदार के पड़ी हुई है। इसे ‘अनक्लेम्ड डिपॉज़िट’ कहा जाता है। बैंक अब इस रकम के असली खाताधारकों या उनके कानूनी वारिसों की तलाश कर उन्हें पैसा वापस दिलाने में जुटे हैं। बैंक सूत्रों के मुताबिक, इस राशि से जुड़े खाताधारकों की संख्या 38,14,579 है। कौन से जिले में सबसे ज्यादा पैसा पड़ा है:स्टेट बैंकर्स कमेटी (एसएलबीसी) के आंकड़ों के अनुसार, झारखंड के पांच प्रमुख जिलों में सबसे ज्यादा लावारिस जमा राशि इस प्रकार है: जिलाबिना दावे के जमा राशि (करोड़ रुपये)रांची269.34धनबाद167.38पूर्वी सिंहभूम138.13पश्चिमी सिंहभूम100बोकारो93.54 कौन से बैंक में सबसे अधिक अनक्लेम्ड डिपॉजिट:बैंकों के मामले में, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के पास सबसे ज़्यादा बिना दावे वाली राशि है। अन्य प्रमुख बैंकों की स्थिति इस प्रकार है: ...
जोधपुर में वकील पर थाना प्रभारी का रौब, HC के संज्ञान पर हुए सस्पेंड
Rajasthan, State

जोधपुर में वकील पर थाना प्रभारी का रौब, HC के संज्ञान पर हुए सस्पेंड

सुधेंद्र प्रताप सिंह, मनीष कुमार बागरी, जोधपुर: जोधपुर के कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस थाने में एक वकील और थाना प्रभारी के बीच हुई तीखी बहस का मामला अब तूल पकड़ गया है। यह घटना दुष्कर्म पीड़िता के बयान लेने के दौरान हुई, जिसमें वकील और पुलिसकर्मी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि थाना प्रभारी ने वकील को धमकी देते हुए धक्का भी मार दिया। थाना प्रभारी ने वकील को दी धमकी:वीडियो में देखा जा सकता है कि एडवोकेट भरत सिंह राठौड़ ने बिना वर्दी में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी से सवाल किया। इस पर थानाधिकारी हमीरसिंह ने कहा, “अभी 151 में बंद कर दूंगा, सारी वकालत निकल जाएगी।” महिला वकील के विरोध करने पर भी उन्होंने धमकी दी कि “लीगल-वीगल सब यहीं रह जाएगा। इसे 151 में बंद करो, शांतिभंग कर रहा है।” वकीलों ने किया न्यायिक कार्य का बहिष्कार:घटना की जानकारी मिलते ही एडवोकेट्स ने थाना परिसर में धरना प्रदर्श...