Saturday, August 29

State

गाजियाबाद: डीएम मांदड़ का अधिकारियों को अल्टीमेटम, खराब प्रदर्शन पर रोक जाएगी सैलरी
State, Uttar Pradesh

गाजियाबाद: डीएम मांदड़ का अधिकारियों को अल्टीमेटम, खराब प्रदर्शन पर रोक जाएगी सैलरी

गाजियाबाद: गाजियाबाद के जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने अधिकारियों और विभागों के खराब प्रदर्शन पर कड़ा अल्टीमेटम जारी किया है। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड और राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक में कई विभागों की प्रगति बेहद निराशाजनक पाई गई। डीएम ने स्पष्ट किया कि जिन विभागों की रैंक ‘सी’ और ‘डी’ होगी, उनके जिम्मेदार अधिकारियों का वेतन तब तक रोका जाएगा जब तक वे अपने निर्धारित लक्ष्य पूरे नहीं कर लेते। बैठक में अनुपस्थित अफसरों से भी जवाब मांगा गया। कड़े तेवर और जवाबदेही जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी काम में ढिलाई और जनता की शिकायतों के निपटारे में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने तहसीलदारों और एसडीएम को निर्देश दिए कि कोर्ट में लंबित मामलों का तुरंत निस्तारण किया जाए। राजस्व वसूली में गिरावट पर नाराजगी जताते हुए डीएम ने परिवहन, बिजली, वन और मंडी जैसे विभागों को विशेष अभियान चलाकर वसूली तेज करने...
IPS राजीव रंजन: पटना नीट छात्रा मौत मामले में CBI की जांच की कमान
Bihar, State

IPS राजीव रंजन: पटना नीट छात्रा मौत मामले में CBI की जांच की कमान

पटना: पटना नीट छात्रा मौत मामले की जांच अब सीबीआई की निगरानी में तेज़ी से चल रही है। बिहार और झारखंड के लिए सीबीआई के ज्वॉइंट डायरेक्टर (IG) आईपीएस राजीव रंजन की लीडरशिप में टीम हर पहलू पर नजर रखते हुए मामले की तहकीकात कर रही है। जहानाबाद तक सबूत जुटाने के लिए सीबीआई सक्रिय है, और हाल ही में मृतक छात्रा के भाई का मोबाइल भी जब्त किया गया। 2005 बैच के IPS और बिहार के लाल राजीव रंजन 2005 बैच के सिक्किम कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। मूल रूप से बिहार के रोहतास जिले के एमनडेरी गांव के रहने वाले राजीव के पिता स्वर्गीय मुरली प्रसाद शिक्षक थे। प्रारंभिक शिक्षा उन्होंने नोखा के सर्वोदय स्कूल से ली, इसके बाद आरा और पटना में अध्ययन किया। पटना कॉलेज ऑफ कॉमर्स से स्नातक करने के बाद उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर आईपीएस बने। अयोध्या-मथुरा सुरक्षा और आतंकवाद विरोधी अभियानों का अनुभव स...
कूनो नेशनल पार्क में खुशखबरी: अफ्रीकी चीता ‘गामिनी’ दूसरी बार बनी मां, तीन शावकों को जन्म
Madhya Pradesh, State

कूनो नेशनल पार्क में खुशखबरी: अफ्रीकी चीता ‘गामिनी’ दूसरी बार बनी मां, तीन शावकों को जन्म

श्योपुर: कूनो नेशनल पार्क से एक बार फिर खुशियों की खबर आई है। दक्षिण अफ्रीका से लाई गई मादा चीता गामिनी ने तीन नए शावकों को जन्म दिया है। इसके साथ ही भारत में चीतों की कुल आबादी 38 हो गई है, जबकि भारतीय मूल के जीवित शावकों की संख्या 27 हो गई है। प्रोजेक्ट चीता का शानदार परिणाम गामिनी को भारत में दक्षिण अफ्रीका की महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत लाया गया था। यह प्रोजेक्ट सितंबर 2022 में शुरू हुआ था और इसका उद्देश्य भारत में चीतों की आबादी को पुनः स्थापित करना है। यह 9वां सफल जन्म है, जबकि इसी महीने नामीबिया से लाई गई चीता 'आशा' ने भी पांच शावकों को जन्म दिया था। केंद्रीय और राज्य नेताओं ने जताई खुशी केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने एक्स पर कहा, “कूनो में तीन नए शावकों का स्वागत है। दक्षिण अफ्रीका से चीतों के आगमन के 3 साल पूरे होने के अवसर पर यह कूनो में एक शानदार नया अध्याय है।” मुख्यमं...
महाराष्ट्र में मुसलमानों का 5% आरक्षण रद्द, देवेंद्र फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला
Maharashtra, State

महाराष्ट्र में मुसलमानों का 5% आरक्षण रद्द, देवेंद्र फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने सामाजिक न्याय विभाग के माध्यम से मंगलवार देर रात एक सरकारी प्रस्ताव (जीआर) जारी कर मुस्लिम समुदाय को दी गई 5% आरक्षण को रद्द कर दिया है। इस आरक्षण का इस्तेमाल पहले शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश और सरकारी व अर्ध-सरकारी नौकरियों में भर्ती के लिए किया जाता था। आदेश का विवरण सरकार ने यह निर्णय न्यायालयों के फैसलों और 2014 की नीति के अनुरूप लिया है। 2014 में तत्कालीन कांग्रेस-एनसीपी सरकार ने विधानसभा चुनावों से पहले एक अध्यादेश जारी किया था, जिसमें मुसलमानों के लिए 5% आरक्षण और मराठों के लिए 16% आरक्षण लागू किया गया था। इस आदेश के तहत नवगठित विशेष पिछड़ा वर्ग-ए में शामिल 50 मुस्लिम समुदायों को यह कोटा दिया गया था। मुस्लिम समुदाय की स्थिति महाराष्ट्र में मुस्लिम समुदाय की जनसंख्या 11.5% है। पहले न्यायमूर्ति राजिंदर सच्चर आयोग (2006) और न्यायमूर्ति रंगनाथ मिश्रा सम...
संभल: शादी में फिजूलखर्ची रोकने पंचायत का फरमान, देर से बारात लाने पर 5 हजार रुपये का जुर्माना
State, Uttar Pradesh

संभल: शादी में फिजूलखर्ची रोकने पंचायत का फरमान, देर से बारात लाने पर 5 हजार रुपये का जुर्माना

संभल: उत्तर प्रदेश के संभल में मुस्लिम समाज की किदवई बिरादरी ने शादियों में फिजूलखर्ची को रोकने के लिए पंचायत बुलाई। समाज ने छह फरमान जारी किए हैं, जिनका पालन सभी सदस्यों के लिए अनिवार्य होगा। पंचायत के प्रमुख फैसले शादी की केवल एक बार दावत होगी। लड़का और लड़की शादी से पहले एक-दूसरे को अपना मोबाइल नंबर नहीं देंगे। बारात दोपहर 3 से 4 बजे के बीच आएगी। देरी होने पर 5000 रुपये प्रतिघंटे जुर्माना लड़का पक्ष पर लगेगा। शादी-बारात के मंडप में डीजे और भांगड़ा पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। लड़की पक्ष द्वारा दिए गए सामान को दिखाने के लिए सजावट नहीं की जाएगी। नियम तोड़े जाने पर सजा पंचायत ने स्पष्ट किया कि ये नियम तोड़ने वाले के खिलाफ बिरादरी के सदर द्वारा सजा और निर्णय लिया जाएगा। पंचायत का कहना है कि इन फैसलों का उद्देश्य सामाजिक कुरीतियों पर रोक लगाना और आर्थिक बोझ कम...
बजट से 24 घंटे पहले MP सरकार ने लिया ₹5,600 करोड़ का कर्ज, राज्य पर कुल कर्ज बढ़ा 4.90 लाख करोड़
Madhya Pradesh, State

बजट से 24 घंटे पहले MP सरकार ने लिया ₹5,600 करोड़ का कर्ज, राज्य पर कुल कर्ज बढ़ा 4.90 लाख करोड़

भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार ने बजट पेश करने से एक दिन पहले ₹5,600 करोड़ का नया कर्ज लेकर सभी को चौंका दिया है। इस कर्ज के साथ अब राज्य पर कुल कर्ज ₹4.90 लाख करोड़ तक पहुँच गया है, जो वर्ष 2025-26 के बजट आकार ₹4.21 लाख करोड़ से भी अधिक है। आर्थिक सर्वेक्षण में दावा उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने मंगलवार को विधानसभा में मध्य प्रदेश का आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया। रिपोर्ट में बताया गया कि राज्य की विकास दर 8.04% रहने का अनुमान है। सर्वेक्षण में यह भी कहा गया कि राज्य द्वारा लिया गया वार्षिक कर्ज भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा तय सीमा से अधिक नहीं रहा है। कर्ज और सकल राज्य घरेलू उत्पाद (GSDP) का अनुपात 2004-05 में 39.5% था, जो 2023-24 में घटकर 27.99% हो गया। हालांकि, अनुमान है कि 2025-26 में यह अनुपात बढ़कर 31.30% हो सकता है। कर्ज पर ब्याज दर में कमी का अनुमान रिपोर्ट के अनुसार, मार्च 2024 में...
यूपी सरकार लॉन्च करेगी विमेन एआई मिशन, 2047 तक 1 करोड़ महिलाओं को ट्रेनिंग
State, Uttar Pradesh

यूपी सरकार लॉन्च करेगी विमेन एआई मिशन, 2047 तक 1 करोड़ महिलाओं को ट्रेनिंग

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें स्वरोजगार व रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए विमेन एआई मिशन लॉन्च करने की घोषणा की है। यह मिशन विकसित यूपी @2047 अभियान के तहत चलाया जाएगा। मिशन का उद्देश्य इस योजना के तहत महिलाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डेटा एनालिटिक्स की ट्रेनिंग दी जाएगी। राज्य सरकार ने 2047 तक 1 करोड़ से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षित करने का लक्ष्य रखा है। प्रशिक्षित महिलाओं को स्थानीय स्तर पर उच्च स्तरीय कंपनियों में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा लखनऊ में एआई सिटी बनाने की योजना भी पहले ही घोषित की जा चुकी है। प्रशिक्षण की रूपरेखा महिलाओं को AI और डेटा एनालिटिक्स में प्रशिक्षित करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म और मौजूदा AI लैब नेटवर्क का उपयोग किया जाएगा। इसके साथ ही गूगल, मेटा और ओपन एआई जैसी कंपनियों के साथ पीपीप...
सुल्तानपुर: तिलकोत्सव में हर्ष फायरिंग, आबकारी सिपाही गंभीर रूप से घायल, 2 सिपाही निलंबित
State, Uttar Pradesh

सुल्तानपुर: तिलकोत्सव में हर्ष फायरिंग, आबकारी सिपाही गंभीर रूप से घायल, 2 सिपाही निलंबित

सुल्तानपुर: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में करमाजितपुर गांव के तिलकोत्सव कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना में आबकारी विभाग के सिपाही अंकुर शुक्ला के साथी विनीत मिश्र (36) गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली साथी सिपाही की पिस्टल से चली और सीधे उनकी कमर में लगी। घटना का विवरण जानकारी के अनुसार, करमाजितपुर निवासी रामशरण शुक्ला के पुत्र अंकुर शुक्ला के तिलकोत्सव में उनके विभागीय साथी शामिल हुए थे। कार्यक्रम में रायबरेली से आए सिपाही सुरेंद्र यादव हर्ष फायरिंग कर रहे थे। इसी दौरान गोली विनीत मिश्र की कमर में जा लगी। घटना के तुरंत बाद साथी सिपाहियों ने घायल सिपाही को सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां देर रात करीब दो बजे उनका ऑपरेशन किया गया। फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। गिरफ्तारी और कार्रवाई ...
बिहार मैट्रिक परीक्षा: परीक्षा छूटने से तनाव में छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या
Bihar, State

बिहार मैट्रिक परीक्षा: परीक्षा छूटने से तनाव में छात्रा ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या

पटना/मसौढ़ी: बिहार में मैट्रिक परीक्षा के पहले दिन ही एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मसौढ़ी थाना क्षेत्र के खरजंबा गांव की 22 वर्षीय परीक्षार्थी कोमल कुमारी एग्जाम सेंटर पर कुछ मिनटों की देरी से पहुंची, जिसके कारण उसे परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया। परीक्षा छूट जाने से गहरे तनाव में आकर छात्रा ने पटना-गया रेलखंड के महाराजचक गांव के पास ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी। घटना का विवरण मंगलवार दोपहर पुलिस को रेलवे ट्रैक के पास एक अज्ञात युवती का शव पड़ा मिला। शव की पहचान परिजनों ने सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर देखकर की। मसौढ़ी थानाध्यक्ष विवेक भारती ने बताया कि मृतका की मां संगीता देवी के अनुसार कोमल परीक्षा न दे पाने से मानसिक तनाव में थी। घर लौटने के बाद वह अचानक बिना किसी को बताए निकल गई और इसके बाद आत्महत्या कर ली। परीक्षा और सुरक्षा व्यवस्था इस वर्ष बिहा...
प्रेम विवाह से नाराज पिता और भाई ने युवक को चाकुओं से गोद डाला, 4 गिरफ्तार
State, Uttar Pradesh

प्रेम विवाह से नाराज पिता और भाई ने युवक को चाकुओं से गोद डाला, 4 गिरफ्तार

लखनऊ: राजधानी लखनऊ के काकोरी थाना क्षेत्र के लालता खेड़ा गांव में सोमवार देर रात एक युवक की उसके ससुराल पक्ष द्वारा कथित रूप से चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गर्दन और चेहरे पर कई वार की पुष्टि हुई है। विदाई के बहाने रची गई साजिश पीलीभीत निवासी राहुल गौतम ने बताया कि उनका 24 वर्षीय भाई रामसागर कपड़े बेचने का काम करता था। कुछ वर्ष पहले उसकी मुलाकात कामिनी से हुई, जो काकोरी के लालता खेड़ा गांव की रहने वाली थी। वर्ष 2024 में दोनों का प्रेम विवाह हुआ, जिससे युवती के पिता और अन्य परिवार वाले नाराज थे। कामिनी के पिता और भाई ने उसकी दूसरी जगह शादी तय कर दी थी। आरोप है कि रामसागर और राहुल को लालता खेड़ा गांव के बाहर बुलाकर उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। इस दौरान सुमित नामक आरोपी ने र...