Saturday, August 29

State

जयपुर: SKIT कॉलेज को RDX से उड़ाने की धमकी, प्रिंसिपल को मिला डरावना ईमेल
Rajasthan, State

जयपुर: SKIT कॉलेज को RDX से उड़ाने की धमकी, प्रिंसिपल को मिला डरावना ईमेल

जयपुर: राजधानी जयपुर में एक बार फिर धमकी भरे ईमेल ने छात्रों और कर्मचारियों के होश उड़ा दिए। स्वामी केशवानन्द इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (SKIT) के प्रिंसिपल को भेजे गए ईमेल में कॉलेज को RDX बम से उड़ाने की धमकी दी गई। सूचना मिलते ही कॉलेज प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गईं और परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई। धमकी का सिलसिला जारी राजस्थान में सार्वजनिक और शैक्षणिक संस्थानों को धमकी मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इससे पहले राजस्थान हाईकोर्ट और जयपुर के मॉर्डन स्कूल को भी धमकी मिली थी। SKIT कॉलेज में सुबह अचानक ईमेल आने से हड़कंप मच गया। ईमेल में यह दावा किया गया था कि कॉलेज परिसर में विस्फोटक लगाए गए हैं। प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई कॉलेज प्रशासन ने तुरंत सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और सुरक्ष...
कौन हैं सुमन शेखर? जिन्होंने असम विधानसभा को बनाया ‘स्मार्ट’, CM हिमंत बिस्वा सरमा हुए मुरीद
Bihar, State

कौन हैं सुमन शेखर? जिन्होंने असम विधानसभा को बनाया ‘स्मार्ट’, CM हिमंत बिस्वा सरमा हुए मुरीद

औरंगाबाद: बिहार की मिट्टी ने एक बार फिर देश के पटल पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। औरंगाबाद जिले के छोटे से गांव चिरइयांटांड़ से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ने वाले युवा उद्यमी सुमन शेखर ने असम विधानसभा को पूरी तरह डिजिटल और 'स्मार्ट' बनाकर इतिहास रच दिया है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी सुमन शेखर और उनकी टीम की इस उपलब्धि की खुले दिल से सराहना की। सुमन शेखर की टीम ने AI और मशीन लर्निंग आधारित ALISA एप्लिकेशन तैयार किया है, जो हिंदी, अंग्रेजी, असमिया और बोडो भाषाओं में संवाद कर सकता है। हिमंत बिस्वा सरमा क्यों हुए सुमन शेखर के मुरीद? सुमन शेखर की टीम ने असम विधानसभा के 1937 से अब तक के सभी ऐतिहासिक दस्तावेज, सदन की कार्यवाही और महत्वपूर्ण रिकॉर्ड्स को डिजिटल स्वरूप में तब्दील कर दिया। अब सदन का सारा डेटा बस एक क्लिक में टैबलेट पर उपलब्ध हो जाता है। इस डिजिटल ड...
आगरा की सड़कों पर ‘भौकाल’ दिखाने वाला दामा यादव पुलिस की तलाश में, वायरल रील पर दर्ज हुआ मुकदमा
State, Uttar Pradesh

आगरा की सड़कों पर ‘भौकाल’ दिखाने वाला दामा यादव पुलिस की तलाश में, वायरल रील पर दर्ज हुआ मुकदमा

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में सोशल मीडिया पर एक युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह खुद को समाजवादी पार्टी (सपा) का नेता बताकर सड़कों पर गाड़ियों के काफिले के साथ ‘भौकाल’ दिखाता नजर आ रहा है। वायरल वीडियो में युवक की गाड़ी पर नंबर प्लेट की जगह जातिसूचक शब्द “यादव” लिखा हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो के बैकग्राउंड में आपत्तिजनक संवाद बज रहा है— “जो डर गया सो मर गया… 1000 में हवलदार, 10 हजार में इंस्पेक्टर और 1 लाख में थाना खरीदने वाला सौदागर हूं मैं।” इस रील के सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी की पहचान थाना जगदीशपुरा क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी निवासी दामा यादव के रूप में हुई है। बताया गया कि दामा यादव ने यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया था, जिसमें वह सपा का झंडा लगाकर कई गाड़ियों क...
मुर्शिदाबाद में बन रही ‘बाबरी मस्जिद’ को लेकर सियासी घमासान
Politics, State, West Bengal

मुर्शिदाबाद में बन रही ‘बाबरी मस्जिद’ को लेकर सियासी घमासान

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में बन रही कथित ‘बाबरी मस्जिद’ को लेकर राज्य की राजनीति में विवाद तेज हो गया है। विधानसभा में विपक्ष के नेता और बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी ने जेयूपी (JUP) के संस्थापक हुमायूं कबीर पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया है कि मस्जिद निर्माण के लिए आने वाली कुल फंडिंग का 50 प्रतिशत हिस्सा बांग्लादेश से प्राप्त हुआ है। सुवेंदु अधिकारी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि हुमायूं कबीर फंडिंग जुटाने के उद्देश्य से 28 सितंबर 2025 को एक सप्ताह के लिए बांग्लादेश गए थे और वहां से बांग्लादेशी डोनर्स व कथित संगठनों से आर्थिक सहयोग जुटाया गया। “जमात और टीएमसी के बीच की कड़ी” होने का दावा सुवेंदु अधिकारी ने यह भी आरोप लगाया कि हुमायूं कबीर बांग्लादेशी संगठनों से जुड़े लोगों के संपर्क में हैं और वे पश्चिम बंगाल में अल्पसंख्यक मतदाताओं के बीच ममता बनर्जी के खिलाफ...
लाठीचार्ज के बाद भड़के ग्रामीण, मुकदमे वापस लेने तक आंदोलन जारी रखने का फैसला
State, Uttar Pradesh

लाठीचार्ज के बाद भड़के ग्रामीण, मुकदमे वापस लेने तक आंदोलन जारी रखने का फैसला

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के लोनी क्षेत्र स्थित मीरपुर हिंदू गांव में प्रस्तावित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को लेकर विरोध तेज होता जा रहा है। रविवार को पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुई झड़प तथा लाठीचार्ज के बाद मामला और गंभीर हो गया है। पुलिस द्वारा 150 से अधिक ग्रामीणों पर एफआईआर दर्ज किए जाने के विरोध में मंगलवार को गांव में एक बड़ी पंचायत आयोजित की गई, जिसमें कई किसान संगठनों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जब तक ग्रामीणों पर दर्ज मुकदमे वापस नहीं लिए जाते और प्लांट हटाने पर प्रशासन कोई ठोस निर्णय नहीं लेता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। पंचायत में किसानों ने साफ शब्दों में कहा कि “किसी भी हालत में प्लांट को चालू नहीं होने दिया जाएगा।” धरना स्थल पर दिनभर जुटे सैकड़ों ग्रामीण गांव के बाहर स्थित शिव मंदिर परिसर को धरना...
CM मोहन यादव बोले- गर्मी और कठिन रास्तों में विदेशी नस्लों से ज्यादा सक्षम हैं भारतीय नस्लें
Madhya Pradesh, State

CM मोहन यादव बोले- गर्मी और कठिन रास्तों में विदेशी नस्लों से ज्यादा सक्षम हैं भारतीय नस्लें

भोपाल। मध्य प्रदेश के जंगलों में वन्यजीवों की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री ने वन विभाग के श्वान दस्ते (K9 यूनिट) में अब विदेशी नस्लों की जगह देसी यानी भारतीय नस्ल के कुत्तों को शामिल करने का प्रस्ताव दिया है। उनका मानना है कि जर्मन शेफर्ड और बेल्जियम मैलिनोइस जैसी विदेशी नस्लों की तुलना में देसी कुत्ते मध्य प्रदेश की भीषण गर्मी और कठिन जंगल क्षेत्रों में ज्यादा प्रभावी साबित होंगे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि राज्य में जल्द ही ‘देसी K9 वाइल्डलाइफ यूनिट’ के गठन के लिए विस्तृत योजना तैयार की जाए। वन्यजीव बोर्ड की बैठक में रखा गया प्रस्ताव यह प्रस्ताव सोमवार को आयोजित मध्य प्रदेश राज्य वन्यजीव बोर्ड की 31वीं बैठक में रखा गया। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि वन अपराधों पर नियंत्रण और शिकारियों की गिरफ्तारी के ...
क्या अजित पवार का प्लेन क्रैश था साजिश? संदेह गहराया, संजय राउत और रोहित पवार ने उठाए गंभीर सवाल
Maharashtra, State

क्या अजित पवार का प्लेन क्रैश था साजिश? संदेह गहराया, संजय राउत और रोहित पवार ने उठाए गंभीर सवाल

मुंबई/बारामती। महाराष्ट्र की राजनीति को झकझोर देने वाली घटना अब और भी रहस्यमयी होती जा रही है। पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता अजित पवार के विमान हादसे को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। 28 जनवरी को पुणे जिले के बारामती में लैंडिंग के दौरान हुए इस भीषण हादसे में अजित पवार समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी। अब इस घटना को लेकर संदेह और गहरा गया है, क्योंकि जांच के दौरान यह सामने आया है कि विमान का ब्लैक बॉक्स जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया है और उससे कोई डेटा प्राप्त नहीं हो पाया। घटना के बाद अब यह चर्चा तेज हो गई है कि यह केवल हादसा नहीं, बल्कि किसी बड़ी साजिश का हिस्सा हो सकता है। इसी बीच अजित पवार की पत्नी और महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने सीबीआई जांच की मांग करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र सौंपा है। मुख्यमंत्री से मुलाकात, CBI...
बांदा: ड्यूटी में तैनात महिला बीएलओ को हार्ट अटैक, परिजन बोले– काम का भारी दबाव
State, Uttar Pradesh

बांदा: ड्यूटी में तैनात महिला बीएलओ को हार्ट अटैक, परिजन बोले– काम का भारी दबाव

बांदा (उत्तर प्रदेश): मतदाता सूची सत्यापन (SIR ड्यूटी) के दौरान बांदा में तैनात महिला बीएलओ अनीता रावत को सोमवार को अचानक दिल का दौरा पड़ गया। गंभीर हालत के कारण उन्हें बांदा से ग्वालियर रेफर किया गया, जहां वह वर्तमान में ICU में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही हैं। परिजनों का आरोप है कि काम के भारी दबाव और मानसिक तनाव के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई। बीएलओ और परिवार का दावा अनीता रावत, सदर विधानसभा क्षेत्र के कहला गांव की रहने वाली, प्राथमिक विद्यालय गंछा में शिक्षामित्र के पद पर तैनात हैं। उनके देवर सुरेश रावत ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य के दौरान अनीता को लगातार मानसिक दबाव में रखा गया। विभागीय अधिकारियों ने टारगेट पूरा न होने के कारण उन्हें तीन बार कारण बताओ नोटिस थमाए और समीक्षा बैठकों में सार्वजनिक रूप से अपमानित किया। सुरेश रावत के मुताबिक, अनीता ने अपनी खराब सेहत औ...
बिहार में सांप के डसने से हुई मौत पर मुआवजा बढ़ा, अब मिलेगा 10 लाख रुपये
Bihar, State

बिहार में सांप के डसने से हुई मौत पर मुआवजा बढ़ा, अब मिलेगा 10 लाख रुपये

पटना: बिहार के लोगों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। अब सर्पदंश से मौत पर राज्य सरकार ने मुआवजे की राशि बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दी है। इससे पहले आपदा प्रबंधन विभाग मृतक के परिजनों को केवल 4 लाख रुपये का ही मुआवजा देता था। यह बड़ा फैसला बिहार विधानसभा के स्पीकर डॉ प्रेम कुमार ने स्वयं लिया। सवाल उठाया था बीजेपी विधायक ने दरभंगा के जाले से बीजेपी विधायक जीवेश मिश्रा ने बजट सत्र 2026 में विधानसभा में सवाल उठाया कि सांप को पालतू माना जाए या जंगली। उन्होंने पूछा कि अगर सांप वन्य जीव की श्रेणी में आता है, तो सर्पदंश से मौत पर केवल 4 लाख रुपये का मुआवजा क्यों दिया जाता है। विधायक ने इसे असमान और अनुचित बताया। विधानसभा स्पीकर की समीक्षा बैठक सवाल के बाद विधानसभा स्पीकर डॉ प्रेम कुमार ने सांप को वन्य जीव घोषित कर, इसे वन्य जीव से होने वाली मौत की श्रेणी में डालने का निर्देश दिया। इसके लिए उन्होंने ...
राजस्थान बजट रिप्लाई: दिया कुमारी ने कर्मचारियों और बच्चों के लिए सौगातों की बारिश
Rajasthan, State

राजस्थान बजट रिप्लाई: दिया कुमारी ने कर्मचारियों और बच्चों के लिए सौगातों की बारिश

जयपुर: राजस्थान विधानसभा में बजट बहस के जवाब में वित्त मंत्री दिया कुमारी ने कर्मचारियों, छात्रों और राज्य के विकास से जुड़े कई अहम घोषणाएं की हैं। उन्होंने सरकारी कर्मचारियों के रिटायरमेंट तक इंश्योरेंस कवर, ट्रेनिंग अवधि में दूसरी नौकरी में चयन पर वेतन वसूली से राहत और बच्चों की सेहत व शिक्षा के लिए विशेष योजनाओं की जानकारी दी। कर्मचारियों के लिए विशेष लाभ सरकारी कर्मचारियों को रिटायरमेंट तक इंश्योरेंस कवर मिलेगा। अब कर्मचारी अपनी रिटायरमेंट तक सुरक्षित रहेंगे, क्योंकि स्टेट इंश्योरेंस पॉलिसी की मेच्योरिटी तारीख रिटायरमेंट से मेल खाएगी। प्रशिक्षण (ट्रेनिंग) की दो साल की अवधि में यदि कर्मचारी राज्य या केंद्र की दूसरी नौकरी में चयनित होते हैं, तो वर्तमान पद छोड़ने पर वेतन और भत्तों की वसूली नहीं होगी। अंबेडकर OBC छात्रावासों की सीटें बढ़ाई जाएंगी। इंफ्रास्ट्रक्चर और ...