Thursday, September 3

State

बदायूं में घर के भीतर प्रकट हुआ कोबरा, महिला ने नागराज से ‘बात करने’ का किया दावा गांव में मचा हड़कंप, घंटों एक ही जगह कुंडली मारे बैठा रहा सांप
State, Uttar Pradesh

बदायूं में घर के भीतर प्रकट हुआ कोबरा, महिला ने नागराज से ‘बात करने’ का किया दावा गांव में मचा हड़कंप, घंटों एक ही जगह कुंडली मारे बैठा रहा सांप

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के बिल्सी तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सहसपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला के घर में कोबरा सांप निकलने से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों का दावा है कि सांप कई घंटों तक एक ही स्थान पर फन उठाए बैठा रहा और महिला से इशारों में बातचीत करता रहा। जानकारी के अनुसार, ग्राम सहसपुर निवासी गुड़िया पत्नी अलीसेन के कच्चे मकान में रविवार सुबह करीब 11 बजे अचानक एक कोबरा सांप दिखाई दिया। सांप घर के एक कमरे के कोने में फन फैलाकर बैठ गया और काफी देर तक वहीं कुंडली मारे रहा। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में आग की तरह खबर फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। घंटों तक नहीं हिला सांप, जुटती रही भीड़ प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ग्रामीणों की आवाजाही और शोरगुल के बावजूद कोबरा अपनी जगह से टस से मस नहीं हुआ। रविवार देर शाम...
गाजियाबाद: ढाबे पर खाना देर से मिलने पर बवाल, दो ग्राहकों की बेरहमी से हत्या ढाबा मालिक समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में दो घायल
State, Uttar Pradesh

गाजियाबाद: ढाबे पर खाना देर से मिलने पर बवाल, दो ग्राहकों की बेरहमी से हत्या ढाबा मालिक समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, मुठभेड़ में दो घायल

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र में एक ढाबे पर खाना परोसने में हुई देरी मामूली विवाद से खूनी संघर्ष में बदल गई। ढाबा मालिक और उसके कर्मचारियों ने मिलकर दो युवकों की चाकू गोदकर हत्या कर दी, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने ढाबा मालिक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं दो अन्य आरोपियों को मुठभेड़ के बाद दबोचा गया। पुलिस उपायुक्त (ट्रांस-हिंडन) निमिष पाटिल ने बताया कि यह घटना शुक्रवार देर रात की है। मृतकों की पहचान श्रीपाल (23) और सत्यम (26) के रूप में हुई है, जबकि अनुराग (24) गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के अनुसार, श्रीपाल, सत्यम और अनुराग ढाबे पर खाना खाने पहुंचे थे। खाना परोसने में देरी को लेकर कहासुनी हो गई, जिसमें गुस्से में एक युवक ने ढाबे के स्टाफ सदस्य को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद तीनों युवक ढाबे के पीछे गली की ओर चले गए। इसी दौर...
हापुड़ लूटकांड में बड़ी कार्रवाई थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित, 64 लाख की लूट के आरोपी अब भी फरार
State, Uttar Pradesh

हापुड़ लूटकांड में बड़ी कार्रवाई थाना प्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित, 64 लाख की लूट के आरोपी अब भी फरार

हापुड़, 2 फरवरी। हापुड़ जिले के पिलखुवा थाना क्षेत्र में राजस्थान के चावल व्यापारी से हुई 64 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट के मामले में पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीआईजी कलानिधि नैथानी ने कड़ा रुख अपनाया है और थाना प्रभारी निरीक्षक सहित तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। हालांकि, घटना को अंजाम देने वाले बदमाश अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। बैंक से निकाले थे 64 लाख रुपये राजस्थान के सीकर निवासी राकेश राजपूत अपने कारोबारी साझेदार वैभव शुक्ला से मिलने हापुड़ आए थे। दोनों ने रेलवे रोड स्थित एक बैंक शाखा से 64 लाख रुपये नकद निकाले और बाइक से दिल्ली के लिए रवाना हुए। इसी दौरान रास्ते में बदमाशों ने वारदात को अंजाम दे दिया। एनएच-9 पर हथियारों के बल पर लूट एनएच-9 पर पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने हथियारों के बल प...
कस्टम ड्यूटी में छूट से यूपी के सोलर–ईवी इकोसिस्टम को मिलेगी नई रफ्तार ग्रीन एनर्जी सेक्टर में निवेश और रोजगार के खुलेंगे नए रास्ते
State, Uttar Pradesh

कस्टम ड्यूटी में छूट से यूपी के सोलर–ईवी इकोसिस्टम को मिलेगी नई रफ्तार ग्रीन एनर्जी सेक्टर में निवेश और रोजगार के खुलेंगे नए रास्ते

लखनऊ, 2 फरवरी। आम बजट 2026 में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए की गई घोषणाओं से उत्तर प्रदेश के सोलर और ई-मोबिलिटी इकोसिस्टम को नई गति मिलने की उम्मीद है। सोलर एनर्जी, रिन्यूएबल सेक्टर और इलेक्ट्रिक व्हीकल से जुड़े उपकरणों व कच्चे माल पर कस्टम ड्यूटी और आयात शुल्क में दी गई छूट से न केवल परियोजनाओं की लागत घटेगी, बल्कि प्रदेश में निवेश का माहौल भी और अनुकूल होगा। बैटरी स्टोरेज और ऊर्जा संतुलन को मिलेगा लाभ बजट में लिथियम-आयन बैटरी निर्माण में उपयोग होने वाले कच्चे माल—कोबाल्ट पाउडर, बैटरी स्क्रैप और अन्य महत्वपूर्ण खनिजों पर बेसिक कस्टम ड्यूटी में छूट दी गई है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे ग्रिड-स्तरीय बैटरी स्टोरेज और पावर सिस्टम बैलेंसिंग को बड़ा लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत उत्तर प्रदेश में अब तक 10 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जिससे सोलर सेक्टर में ते...
भैरव से जागी भोर, परिंदों की चहचहाहट संग बंगाली गीतों में डूबी लखनऊ की शाम सनतकदा फेस्टिवल में सुर, साधना और संवेदना का दुर्लभ संगम
State, Uttar Pradesh

भैरव से जागी भोर, परिंदों की चहचहाहट संग बंगाली गीतों में डूबी लखनऊ की शाम सनतकदा फेस्टिवल में सुर, साधना और संवेदना का दुर्लभ संगम

लखनऊ, 2 फरवरी। संगीत जिस शहर की रगों में बहता हो, वहां भोर भी सुरों के साथ जागती है। राजधानी लखनऊ की इसी सांगीतिक विरासत की एक मोहक झलक रविवार को कैसरबाग स्थित राजा रामपाल सिंह पार्क में आयोजित सनतकदा फेस्टिवल के विशेष कार्यक्रम ‘सहर’ में देखने को मिली। सर्द सुबह की हल्की ठिठुरन, आकाश में फैलती पौ फटने की लालिमा और परिंदों की चहचहाहट के बीच जब शास्त्रीय संगीत के स्वर गूंजे, तो पूरा वातावरण साधना और सौंदर्य में डूब गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगीतप्रेमी पहुंचे और हर एक श्रोता सुरों के उस तिलिस्म का साक्षी बना, जिसने समय को थाम सा लिया। लखनऊ केवल ईंट-पत्थरों का शहर नहीं महफिल का शुभारंभ भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. मांडवी सिंह के उद्बोधन से हुआ। उन्होंने संगीत और लखनऊ के आत्मीय संबंधों को रेखांकित करते हुए कहा कि यह शहर केवल इमारतों का समूह नहीं, बल्कि सुरों की ए...
आम बजट 2026: उत्तर प्रदेश को क्या मिला? इंफ्रास्ट्रक्चर, रेल, पर्यटन और शिक्षा को मिला बड़ा प्रोत्साहन
State, Uttar Pradesh

आम बजट 2026: उत्तर प्रदेश को क्या मिला? इंफ्रास्ट्रक्चर, रेल, पर्यटन और शिक्षा को मिला बड़ा प्रोत्साहन

लखनऊ, 2 फरवरी। केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए आम बजट 2026 में उत्तर प्रदेश को खास तवज्जो दी गई है। बजट से प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर, परिवहन, पर्यटन, शिक्षा और रोजगार सृजन को नई गति मिलने की उम्मीद है। हालांकि बजट को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश के हिस्से कई बड़ी घोषणाएं आई हैं। आइए जानते हैं पॉइंट में यूपी को क्या-क्या मिला—    1. यूपी को ₹4.26 लाख करोड़ का आवंटन अगले वित्त वर्ष में उत्तर प्रदेश को करीब ₹4.26 लाख करोड़ मिलेंगे। यह राशि पिछले वर्ष की तुलना में लगभग ₹25,000 करोड़ अधिक है। इससे राज्य में चल रही केंद्रीय योजनाओं और विकास परियोजनाओं को रफ्तार मिलेगी।    2. सिटी इकोनॉमिक रीजन (CER) योजना का लाभ टियर-2 और टियर-3 शहरों के लिए सिटी इकोनॉमिक रीजन (CER) योजना की घोषणा। 5 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में ...
उत्तर प्रदेश में बदला मौसम का मिज़ाज, बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी 4 फरवरी तक प्रदेश के कई हिस्सों में बरसात के आसार
State, Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश में बदला मौसम का मिज़ाज, बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी 4 फरवरी तक प्रदेश के कई हिस्सों में बरसात के आसार

लखनऊ, 2 फरवरी। उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में आज बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा छाए रहने की भी संभावना जताई गई है। पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बर्फबारी और उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाओं के चलते प्रदेश में ठंड बढ़ गई है, जिससे तापमान में और गिरावट आने के संकेत हैं। सोमवार सुबह राजधानी लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में हल्का से मध्यम कोहरा देखा गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिन में आंशिक बादल छाए रहेंगे, जबकि शाम या रात के समय शहर के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। पश्चिमी विक्षोभ बना बारिश की वजह अमौसी स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, उत्तरी पाकिस्तान के ऊपर मध्य क्षोभमंडल में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश...
एमपी में 1 फरवरी का मौसम: पश्चिमी विक्षोभ का असर, सुबह-शाम कोहरा, आंधी-तूफान का यलो अलर्ट
Madhya Pradesh, State

एमपी में 1 फरवरी का मौसम: पश्चिमी विक्षोभ का असर, सुबह-शाम कोहरा, आंधी-तूफान का यलो अलर्ट

भोपाल: मध्य प्रदेश में रविवार, 1 फरवरी 2026 को मौसम विभाग ने कई जिलों में आंधी-तूफान और कोहरे के लिए चेतावनी जारी की है। रतलाम, राजगढ़, मंदसौर सहित 10 जिलों में तेज हवाओं और तूफानी हालात की संभावना जताई गई है, जबकि ग्वालियर, रीवा और बुंदेलखंड क्षेत्र में घना कोहरा छाए रहने का यलो अलर्ट है। विदिशा, अशोकनगर और शिवपुरी में मध्यम कोहरा रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बीते दो दिनों में तापमान में अचानक गिरावट के बाद शनिवार को दिन और रात के तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। प्रदेश के करौंदी, कटनी में न्यूनतम तापमान केवल 5.3°C रहा, वहीं खजुराहो में 6°C और रीवा में 6.4°C तापमान दर्ज किया गया। दूसरी ओर बड़वानी के तालुन में रात का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान 18°C रहा। बारिश की संभावना: प्रदेश के 16 जिलों में बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इनमें विदिशा, राजगढ़, रतलाम, आगर,...
1 फरवरी 2026 को राजस्थान के इन इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी
Rajasthan, State

1 फरवरी 2026 को राजस्थान के इन इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जयपुर। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर जारी है और 1 फरवरी को भी राज्य के कई जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। राजधानी जयपुर में हल्की बारिश, बादल और कोहरे की संभावना है। पूर्वी क्षेत्रों में मेघगर्जन के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है, जबकि पश्चिमी और दक्षिणी क्षेत्रों में मौसम साफ और तापमान स्थिर रहने का अनुमान है। जयपुर और आस-पास के जिलों का हाल मौसम विभाग के अनुसार, जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा और बीकानेर संभागों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राजधानी जयपुर में सुबह से नमी बढ़ने के कारण हल्की ठिठुरन महसूस हुई। दिन में धूप निकलने से तापमान में मामूली गिरावट आई। मौसम विभाग ने बताया कि जयपुर में बादल छाए रहेंगे और कोहरे की संभावना बनी रहेगी। पूर्वी राजस्थान में ओलावृष्टि की चेतावनी पूर्वी राजस्थान के कुछ जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। ल...
लखनऊ के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में दुकानदार पर गोली, दो बदमाश फरार
State, Uttar Pradesh

लखनऊ के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में दुकानदार पर गोली, दो बदमाश फरार

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में शुक्रवार रात एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में दो अज्ञात बदमाशों ने दुकानदार अवधेश कुमार पाठक (60) पर गोली चला दी। गोली उनकी दाहिनी आंख के ऊपर लगी, लेकिन पुलिस और चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति स्थिर है और वह खतरे से बाहर हैं। डीसीपी (दक्षिण) निपुण अग्रवाल ने बताया कि घटना रात करीब 10:15 बजे अंसल सुशांत गोल्फ सिटी के शॉपिंग स्क्वायर-2 में हुई। पीड़ित अपनी दुकान का कुछ सामान अपनी निजी कार में रख रहे थे, तभी दो अज्ञात व्यक्ति अचानक वहां आए और उन पर गोली चला दी। घायल दुकानदार को तुरंत मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। उनके स्वास्थ्य को लेकर चिकित्सकों ने बताया कि फिलहाल खतरे की कोई स्थिति नहीं है। पुलिस जांच और कार्रवाई पीड़ित की पत्नी की तहरीर पर सुशांत गोल्फ सिटी थाने में दो अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्...