Thursday, September 3

State

बिहार में इंटर की परीक्षा आज से शुरू, पटना-मुजफ्फरपुर में ट्रैफिक पुलिस की भी ‘इम्तिहान’, बनी खास रणनीति
Bihar, State

बिहार में इंटर की परीक्षा आज से शुरू, पटना-मुजफ्फरपुर में ट्रैफिक पुलिस की भी ‘इम्तिहान’, बनी खास रणनीति

पटना/मुजफ्फरपुर। बिहार में आज से बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 शुरू हो गई है। परीक्षा के मद्देनज़र पटना और मुजफ्फरपुर की सड़कों पर ट्रैफिक पुलिस ने विशेष रणनीति तैयार की है, ताकि परीक्षा केंद्रों तक छात्रों को समय पर पहुँचने में कोई परेशानी न हो और शहर में ट्रैफिक जाम से निपटा जा सके। राज्यभर में इस बार 1,762 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जा रही है, जिसमें लगभग 13 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हैं। पटना जिले में 84 केंद्रों पर कुल 73,963 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जिनमें 38,037 छात्राएं शामिल हैं। मुजफ्फरपुर जिले में 81 केंद्रों पर 58,000 से अधिक परीक्षार्थी एग्जाम देंगे। परीक्षा शिफ्ट और विषय जैसा कि हर बार होता है, इस बार भी परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी— प्रथम शिफ्ट: सुबह30 बजे से द्वितीय शिफ्ट: दोपहर 2 बजे से छात...
बगहा में सनसनी: घर के आंगन से संदिग्ध विस्फोटक बरामद, इलाके में दहशत
Bihar, State

बगहा में सनसनी: घर के आंगन से संदिग्ध विस्फोटक बरामद, इलाके में दहशत

बिहार के पश्चिम चंपारण जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बगहा अनुमंडल के चौतरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत वृति टोला गांव में एक मकान के आंगन से संदिग्ध विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। विस्फोटक मिलने की सूचना फैलते ही पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वृति टोला निवासी नीरज राव के घर के आंगन में अज्ञात बदमाशों द्वारा कथित तौर पर विस्फोटक सामग्री फेंक दी गई थी। घटना की सूचना मिलते ही बगहा के पुलिस अधीक्षक रामानंद कौशल और एसडीपीओ कुमार देवेंद्र के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस ने तत्काल पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी। खनन में प्रयुक्त विस्फोटक होने की आशंका पुलिस ने मौके से ट्यूब के आकार की तीन संदिग्ध वस्तुएं बरामद की हैं। सुरक्षा के मद्देनज़र इन्हें पास स्थित एक निजी विद्यालय के परिसर में सुरक्षित स्थान पर स्था...
बिहार विधानसभा का बजट सत्र आज से, मगध के 13 नए विधायकों पर टिकी निगाहें
Bihar, State

बिहार विधानसभा का बजट सत्र आज से, मगध के 13 नए विधायकों पर टिकी निगाहें

गयाजी। बिहार विधानसभा का बजट सत्र आज सोमवार, 2 फरवरी से शुरू हो रहा है। इस सत्र के दौरान राजनीतिक हलकों और आम जनता की खास नजरें मगध क्षेत्र के उन 13 विधायकों पर रहेंगी, जो पहली बार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे हैं। इन नव निर्वाचित विधायकों से न सिर्फ उनके क्षेत्रों की जनता को बड़ी उम्मीदें हैं, बल्कि सदन में उनके व्यवहार, प्राथमिकताओं और सक्रियता को लेकर भी खास उत्सुकता है। मगध क्षेत्र से कुल 26 विधायक विधानसभा में हैं, जिनमें से आधे से अधिक पहली बार सदन का हिस्सा बने हैं। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि नए विधायकों की भूमिका हमेशा चर्चा में रहती है, क्योंकि उनसे जनता अपेक्षाकृत अधिक उम्मीदें रखती है और उनका सदन में रुख व शैली पहले से तय नहीं मानी जाती। गया जिले के चार विधायक पहली बार सदन में गया जिले की टेकारी, अतरी, गुरुआ और शेरघाटी विधानसभा सीटों से निर्वाचित विधायक पहली बार विधानसभा ...
घरवाली–बाहरवाली के विवाद में गई विवाहिता की जान, अवैध संबंध और दूसरी शादी के बाद सनसनीखेज कांड
Bihar, State

घरवाली–बाहरवाली के विवाद में गई विवाहिता की जान, अवैध संबंध और दूसरी शादी के बाद सनसनीखेज कांड

अररिया। बिहार के अररिया जिले के फुलकाहा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका के मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। मामला अवैध संबंध, चोरी-छिपे दूसरी शादी और पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान नरपतगंज नगर पंचायत वार्ड संख्या एक निवासी 30 वर्षीय प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है। वह तीन बच्चों की मां थी और अपने पति अजय कुमार दास के साथ ससुराल में रहती थी। रविवार को उसका शव घर के एक कमरे में संदिग्ध हालत में मिला। अवैध संबंध और दूसरी शादी का आरोप मृतका की मां रेणु देवी ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी के पति का गांव की ही एक महिला से पिछले एक वर्ष से अवैध संबंध था। इसी दौरान उसने चोरी-छिप...
सोशल मीडिया पर ‘भौकाल’ दिखाना पड़ा भारी, हथियार संग रील ने पहुंचाया जेल
Bihar, State

सोशल मीडिया पर ‘भौकाल’ दिखाना पड़ा भारी, हथियार संग रील ने पहुंचाया जेल

औरंगाबाद। सोशल मीडिया पर दबदबा दिखाने और ‘भौकाल’ बनाने की कोशिश दो युवकों को भारी पड़ गई। इंस्टाग्राम पर अवैध हथियार के साथ रील पोस्ट करना उनकी बड़ी भूल साबित हुआ और यह शौक उन्हें सलाखों के पीछे ले गया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए फेसर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा और घटना में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी बरामद किया है। यह मामला सोशल मीडिया पर हथियारों के खुले प्रदर्शन पर पुलिस की सख्त निगरानी और कार्रवाई का ताजा उदाहरण है। हथियार लहराते वीडियो से खुला मामला पुलिस के अनुसार, शनिवार को फेसर थानाध्यक्ष वर्षा कुमारी को सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के एक युवक ने सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए वीडियो अपलोड किया है। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए फेसरा गांव में छ...
केंद्रीय बजट 2026 ‘विकसित भारत’ के संकल्प को देगा मजबूती: सम्राट चौधरी
Bihar, State

केंद्रीय बजट 2026 ‘विकसित भारत’ के संकल्प को देगा मजबूती: सम्राट चौधरी

पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने केंद्रीय बजट 2026-27 को वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ के विज़न को साकार करने की दिशा में मजबूत आधार रखने वाला बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट ‘सबका साथ, सबका विकास’ के सिद्धांत पर आधारित है और देश की समृद्धि की यात्रा में जनभागीदारी को और सशक्त करेगा। उपमुख्यमंत्री ने रविवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह लगातार नौवां बजट है, जो दीर्घकालिक सोच और समावेशी विकास का स्पष्ट रोडमैप पेश करता है। उन्होंने कहा कि बजट में बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य और परिवहन से जुड़े प्रस्तावों से बिहार को विशेष लाभ मिलेगा। सम्राट चौधरी ने बताया कि वाराणसी से सिलीगुड़ी के बीच प्रस्तावित उच्च-गति रेल कॉरिडोर बिहार से होकर गुजरेगा, जिससे राज्य की कनेक्टिविटी और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। इसके अलावा वाराणसी–...
‘कमाई जुए में उड़ाता है, मारपीट करता है’ शादाब जकाती की ऑन-स्क्रीन पत्नी इरम के पति पर गंभीर आरोप, कोर्ट जाने की चेतावनी
State, Uttar Pradesh

‘कमाई जुए में उड़ाता है, मारपीट करता है’ शादाब जकाती की ऑन-स्क्रीन पत्नी इरम के पति पर गंभीर आरोप, कोर्ट जाने की चेतावनी

मेरठ। सोशल मीडिया पर वायरल रील “10 रुपये वाला बिस्कुट कितने का है जी” से पहचान बनाने वाले चर्चित डिजिटल क्रिएटर शादाब जकाती से जुड़ा पारिवारिक विवाद एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। शादाब के साथ रील्स में नजर आने वाली महिला इरम ने अपने पति खुर्शीद पर गंभीर आरोप लगाते हुए घरेलू हिंसा और आर्थिक शोषण की बात कही है। इरम ने सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में दावा किया है कि उनके पति पिछले 8–9 महीनों से उनकी कमाई को जुए और सट्टे में उड़ा रहे हैं और उन्हें मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब वह चुप नहीं रहेंगी और अपने अधिकारों के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाएंगी। “कमाई पर गलत निर्भरता, बदनाम करने की कोशिश” – इरम इरम का आरोप है कि उनके पति उनकी कमाई पर पूरी तरह निर्भर हैं और उन्हें तथा यूट्यूबर शादाब जकाती को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि कई...
गाजियाबाद: इंसानियत की मिसाल बने सुरिंदर, एक रुपये में दे रहे जरूरतमंद बच्चों को पूरी यूनिफॉर्म स्टार्टअप की कमाई का 5 प्रतिशत गरीबों पर खर्च, कपड़ा बैंक से जुड़ रहे सैकड़ों चेहरे
State, Uttar Pradesh

गाजियाबाद: इंसानियत की मिसाल बने सुरिंदर, एक रुपये में दे रहे जरूरतमंद बच्चों को पूरी यूनिफॉर्म स्टार्टअप की कमाई का 5 प्रतिशत गरीबों पर खर्च, कपड़ा बैंक से जुड़ रहे सैकड़ों चेहरे

गाजियाबाद। समाज में जब महंगाई और असमानता की चर्चा आम है, तब गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित रईसपुर गांव के किसान चौधरी सुरिंदर ने मानवता की एक मिसाल पेश की है। उन्होंने अपने मित्रों के साथ मिलकर एक अनोखा ‘कपड़ा बैंक’ शुरू किया है, जहां जरूरतमंद बच्चे महज एक रुपये में पूरी स्कूल यूनिफॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। सुरिंदर का कहना है कि सेवा को भीख का रूप न दिया जाए, इसी सोच के तहत प्रतीकात्मक रूप से एक रुपये की राशि तय की गई है। इससे जरूरतमंद बच्चे पूरे आत्मसम्मान, गरिमा और आत्मविश्वास के साथ कपड़े ले सकें। सम्मान के साथ मदद, साल में चार बार ही सुविधा कपड़ा बैंक से कोई भी जरूरतमंद बच्चा साल में अधिकतम चार बार ही कपड़े ले सकता है, ताकि संसाधनों का सही और न्यायपूर्ण वितरण हो सके। इसका उद्देश्य केवल कपड़े देना नहीं, बल्कि समाज में बराबरी और सम्मान की भावना को मजबूत करना है। संघर्षों से सीखा...
एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह को बड़ी राहत, जालसाजी मामले में दाखिल हुई क्लोजर रिपोर्ट भानवी सिंह की शिकायत पर तीन साल जांच के बाद EOW को नहीं मिले सबूत
State, Uttar Pradesh

एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह को बड़ी राहत, जालसाजी मामले में दाखिल हुई क्लोजर रिपोर्ट भानवी सिंह की शिकायत पर तीन साल जांच के बाद EOW को नहीं मिले सबूत

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से एमएलसी कुंवर अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपालजी को बड़ी कानूनी राहत मिली है। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने भानवी सिंह द्वारा दर्ज कराए गए जालसाजी मामले में सबूतों के अभाव में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है। यह रिपोर्ट दिल्ली की एमपी-एमएलए कोर्ट में प्रस्तुत की गई है। गौरतलब है कि फरवरी 2023 में कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह ने अक्षय प्रताप सिंह के खिलाफ दिल्ली के ईओडब्ल्यू थाने में जालसाजी और धोखाधड़ी से जुड़ी शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की करीब तीन वर्षों तक चली जांच के दौरान जांच एजेंसी को ऐसे कोई ठोस आपराधिक साक्ष्य नहीं मिले, जिससे आरोपों की पुष्टि हो सके। EOW की रिपोर्ट में क्या कहा गया ईओडब्ल्यू ने अपनी रिपोर्ट में स्पष्ट किया है कि अक्षय प्रताप सिंह के खिलाफ लगाए गए धोखाधड़ी और जालसाजी से जुड़े आरोप कानूनी मानकों पर खरे ...
भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार पर गरमाई सियासत, इमरान मसूद का तीखा हमला बोले– पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के बारे में हम सोच भी क्यों रहे हैं?
State, Uttar Pradesh

भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार पर गरमाई सियासत, इमरान मसूद का तीखा हमला बोले– पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के बारे में हम सोच भी क्यों रहे हैं?

सहारनपुर। भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने जा रहे ICC मेन्स टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मुकाबले के बहिष्कार के पाकिस्तान के फैसले पर देश की राजनीति गरमा गई है। इस मुद्दे पर सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मुकाबलों पर सवाल खड़े किए हैं। इमरान मसूद ने सवालिया अंदाज़ में कहा कि भारत को पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के बारे में सोचने की जरूरत ही क्यों है। उन्होंने कहा कि BCCI को देश के सम्मान के साथ कोई समझौता नहीं करना चाहिए। “पहले दिन से विरोध में हैं” – इमरान मसूद कांग्रेस सांसद ने कहा कि वह शुरू से ही पाकिस्तान के साथ क्रिकेट संबंधों के विरोध में रहे हैं। उन्होंने कहा, “हमने पहले दिन से कहा है कि पाकिस्तान के साथ हमारे कोई रिश्ते नहीं होने चाहिए। उनके साथ मैच खेलने का सवाल ही नहीं उठता। हमें पहले ही साफ कह देना चाहिए था...