Wednesday, September 2

State

खंडवा में अवैध पटाखा फैक्ट्री का पर्दाफाश, कांग्रेस नेता इमरान परियानी गिरफ्तार
Madhya Pradesh, State

खंडवा में अवैध पटाखा फैक्ट्री का पर्दाफाश, कांग्रेस नेता इमरान परियानी गिरफ्तार

खंडवा। मध्य प्रदेश की खंडवा पुलिस ने घनी आबादी वाली कॉलोनी में संचालित अवैध पटाखा फैक्ट्री के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कांग्रेस नेता इमरान परियानी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से कोर्ट ने दो दिनों की रिमांड मंजूर की। परियानी पिछले पांच दिनों से मध्यप्रदेश–महाराष्ट्र सीमा के डेढ़ तलाई इलाके में छिपा हुआ था। इस मामले में अब तक परियानी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। टीआई प्रवीण आर्य के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने 26 जनवरी की रात पड़ेला हनुमान रोड स्थित वीरान पड़े सम्यक गोल्ड कॉलोनी में छापेमारी कर अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश किया। पुलिस ने मौके से लगभग 20 टन सुतली बम और विस्फोटक सामग्री बरामद की। यह पूरा कारोबार कॉलोनी के क्लब हाउस के भीतर संचालित किया जा रहा था, जहां आमतौर पर सामुदायिक गतिविधियां होती हैं। प्रारंभिक जांच में सामने ...
ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने बीजेपी विधायक ने की कमलनाथ की तारीफ, हाथ जोड़कर की विशेष ट्रेन चलाने की मांग
Madhya Pradesh, State

ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने बीजेपी विधायक ने की कमलनाथ की तारीफ, हाथ जोड़कर की विशेष ट्रेन चलाने की मांग

अशोकनगर। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र अशोकनगर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने दिव्यांग जनों के लिए सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान मंच से भाजपा विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी ने कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की प्रशंसा करते हुए, केंद्रीय मंत्री से क्षेत्र के लिए एक विशेष ट्रेन चलाने की गुहार लगाई। विधायक रघुवंशी ने कहा, "कांग्रेस के एक पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने अपने क्षेत्र से छिंदवाड़ा–दिल्ली पातालकोट एक्सप्रेस चलवाई थी। महाराज, क्षेत्र के जनता की तरफ से प्रार्थना है कि आप भी अशोकनगर से दिल्ली के लिए एक ट्रेन चलवा दीजिए। यह हमारे लिए बहुत बड़ी सौगात होगी।" कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने 1456 दिव्यांग और वृद्धजनों को 1 करोड़ 61 लाख रुपये मूल्य के 5172 जीवन सहायक उपकरण जैसे ट्राई साइकिल, इलेक्ट्रिक...
गाजियाबाद में ITMS से सख्त ट्रैफिक निगरानी, 1 फरवरी को 326 चालान काटे गए
State, Uttar Pradesh

गाजियाबाद में ITMS से सख्त ट्रैफिक निगरानी, 1 फरवरी को 326 चालान काटे गए

गाजियाबाद: शहर में यातायात नियमों के उल्लंघन पर अब नजर रखनी तीसरी आंख यानी इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (ITMS) ने शुरू कर दी है। 1 फरवरी को ITMS के जरिए कुल 326 चालान काटे गए, जिसमें सबसे अधिक 302 चालान दोपहिया वाहन चालकों के लिए थे जिन्होंने हेलमेट नहीं पहना था। नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक ने बताया कि शहर के प्रमुख चौराहों पर लगे सेसर और हाई डेफिनिशन कैमरे हर गतिविधि पर पैनी नजर रख रहे हैं। जैसे ही कोई वाहन स्टॉप लाइन पार करता है या बिना हेलमेट कैमरे की रेंज में आता है, सिस्टम उसकी नंबर प्लेट स्कैन कर लेता है। इसके बाद वाहन मालिक के पंजीकृत मोबाइल पर सीधे चालान का संदेश भेज दिया जाता है। 1 फरवरी की कार्रवाई में ट्रैफिक सिग्नल तोड़कर भागने वाले 14 लोग कैमरों में कैद हुए, जबकि दोपहिया वाहन पर तीन सवारी बैठाने वाले 10 चालकों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। प्रशासन का मानना है कि जब तक...
मऊ में पूर्व सांसद अतुल राय के काफिले की देर रात चेकिंग, वीडियो पोस्ट कर प्रशासन से की निष्पक्ष कार्रवाई की मांग
State, Uttar Pradesh

मऊ में पूर्व सांसद अतुल राय के काफिले की देर रात चेकिंग, वीडियो पोस्ट कर प्रशासन से की निष्पक्ष कार्रवाई की मांग

मऊ: उपचुनाव की गहमागहमी के बीच मऊ जिले का सियासी तापमान सोमवार की देर रात एक बार फिर बढ़ गया। घोसी लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद अतुल राय के काफिले को पुलिस ने रोककर चेकिंग की। मऊ सदर कोतवाल अनिल सिंह और यातायात प्रभारी एसएस पांडे ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 163 के तहत पूर्व सांसद के चार गाड़ियों वाले काफिले को रोका और तलाशी ली। पुलिस ने बताया कि चेकिंग के दौरान कोई भी आपत्तिजनक या अवैध सामग्री बरामद नहीं हुई और काफिले को आगे जाने की अनुमति दे दी गई। जानकारी के अनुसार, पूर्व सांसद अतुल राय कुछ मांगलिक कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद गाजीपुर लौट रहे थे। जैसे ही उनका काफिला नगर क्षेत्र के बुनकर कॉलोनी के पास पहुंचा, पुलिस ने चेकिंग शुरू की। इस पर पूर्व सांसद ने अपनी गाड़ी से एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। वीडियो में उन्होंने कहा, "मुझे घोसी की जनता से कोई दूर नहीं कर सकता...
किशोरी का धर्म परिवर्तन कर निकाह कराने की कोशिश, गाजियाबाद पुलिस ने रोका बड़ा खेल
State, Uttar Pradesh

किशोरी का धर्म परिवर्तन कर निकाह कराने की कोशिश, गाजियाबाद पुलिस ने रोका बड़ा खेल

गाजियाबाद: गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के कनावनी इलाके में एक किशोरी का धर्म परिवर्तन कर निकाह कराने की कोशिश का मामला सामने आया। फरीदाबाद निवासी किशोरी को पड़ोस में रहने वाला युवक बहका कर एक रिश्तेदार के घर ले गया और वहां निकाह की तैयारी शुरू कर दी। सूचना मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तुरंत कार्रवाई की। संगठन के हरनंदी महानगर के विशेष संपर्क प्रमुख अमित पराशर ने बताया कि 1 फरवरी की शाम उन्हें मामले की सूचना मिली। किशोरी के निकाह की जानकारी पुख्ता होने पर संगठन के लोग इलाके में पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो आरोपी युवक और उसके परिजन किशोरी को वहां से भगा चुके थे। इसके बाद पुलिस ने नोएडा में युवक और किशोरी को सुरक्षित पकड़ लिया। किशोरी ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक फरीदाबाद में उसके घर के सामने रहता था और उसे पहले से प्रेमजाल में फंसा चुका था।...
Crime, State, Uttar Pradesh

लखनऊ में थार से बैरिकेड‍िंग उड़ा कर चलती गाड़ी से स्टंट, पुलिस तलाश में लगी

लखनऊ: गोमतीनगर विस्तार इलाके में सड़क सुरक्षा को चुनौती देने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर सोमवार को तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में एक युवक बिना नंबर की सफेद थार से पुलिस बैरिकेडिंग को टक्कर मारकर उड़ाता दिख रहा है और साथ ही गाड़ी से बाहर निकलकर खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर खुद पोस्ट किए गए इस वीडियो के बारे में इंस्पेक्टर गोमतीनगर विस्तार सुधीर अवस्थी ने बताया कि थार सवार की पहचान की जा रही है और मामले की जांच चल रही है। वीडियो गोमतीनगर विस्तार की जी-20 रोड का बताया जा रहा है। एक दूसरी घटना में ट्रक चालक की मौत इसी बीच, बीबीडी इलाके में किसान पथ पर ट्रक चालक की दर्दनाक मौत हो गई। छपरा निवासी सुरेंद्र कुमार सिंह (38) अपने दोस्त पप्पू राय के साथ मुजफ्फरपुर से दिल्ली के लिए ट्रक चला रहे थे। रविवार को कानपुर की ओर जाते हुए ट्रक के टायर में गिट्टी फंस गई। सुरेंद्र ने बीबीड...
इंटीरियर वर्क के नाम पर 2 करोड़ की ठगी, नोएडा पुलिस ने गिरोह का किया भंडाफोड़, शातिर गिरफ्तार
State, Uttar Pradesh

इंटीरियर वर्क के नाम पर 2 करोड़ की ठगी, नोएडा पुलिस ने गिरोह का किया भंडाफोड़, शातिर गिरफ्तार

नोएडा: नोएडा पुलिस ने घरों में इंटीरियर वर्क कराने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार निवासी गुड्डू आलम (35 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने करीब 20 लोगों से कुल 2 करोड़ रुपये वसूले थे। वहीं इस मामले में चार अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी जल्द गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम सक्रिय है। पुलिस के अनुसार, गुड्डू आलम ग्रेटर नोएडा के चिपियाना खुर्द, तिगरी में रह रहा था। आरोपी बीटेक पास है और उसने i HOME MASTER PRIVATE LIMITED नामक कंपनी सेक्टर-63, जी-172 में खोली थी। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से 6 मॉनीटर, 6 CPU, 6 कीबोर्ड और 1 मोबाइल फोन बरामद हुआ। एडीसीपी सेंट्रल नोएडा संतोष कुमार ने बताया कि गुड्डू आलम ने ग्राहकों को झूठे आश्वासन देकर इंटीरियर वर्क के नाम पर एडवांस में पैसे लिए, लेकिन कार्य श...
जेएनयू प्रशासन का सख्त एक्शन: 5 पीएचडी छात्रों को निलंबित, कैंपस में प्रवेश पर भी रोक
Delhi (National Capital Territory), State

जेएनयू प्रशासन का सख्त एक्शन: 5 पीएचडी छात्रों को निलंबित, कैंपस में प्रवेश पर भी रोक

नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने पांच पीएचडी छात्रों को दो सेमेस्टर के लिए निष्कासित कर दिया है। इनमें जेएनयू छात्र संघ (जेएनयूएसयू) के चार पदाधिकारी शामिल हैं। छात्रों पर आरोप है कि उन्होंने 21 नवंबर, 2025 को डॉ. बी.आर. आंबेडकर केंद्रीय पुस्तकालय में प्रवेश द्वार पर लगे ‘चेहरे की पहचान तकनीक’ (FRT) उपकरण में तोड़फोड़ की। निलंबित छात्रों की सूची और जुर्मानानिलंबन पत्र के अनुसार, किझाकूट गोपिका बाबू, अदिति मिश्रा, सुनील यादव, दानिश अली और नीतीश कुमार को तत्काल प्रभाव से पूरे कैंपस में प्रतिबंधित कर दिया गया है। साथ ही, उन पर 20,000-20,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। छात्र संघ के अनुसार, प्रदर्शन में शामिल 19 अन्य छात्रों पर भी 19-19 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। छात्र संगठनों का विरोधजेएनयू के तमाम छात्र संगठनों ने इस कार्रवाई का विरोध किया है और इसे छात्रों ...
जेएनयू प्रशासन ने वार्डन्स को दी 48 घंटे की चेतावनी, सभी अवैध निर्माण तुरंत हटाने के निर्देश
Delhi (National Capital Territory), State

जेएनयू प्रशासन ने वार्डन्स को दी 48 घंटे की चेतावनी, सभी अवैध निर्माण तुरंत हटाने के निर्देश

नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने अपने वार्डन्स को 48 घंटे के भीतर सभी अवैध स्ट्रक्चर हटाने का निर्देश दिया है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि यह आदेश नहीं माना गया तो उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मामला कैसे सामने आयायह कार्रवाई उस समय सामने आई जब एक हॉस्टल वार्डन ने अपने सरकारी आवास के लॉन में घरेलू सहायक के लिए अवैध कमरा बनवाया। छात्रों की शिकायत पर यह मामला उजागर हुआ। TOI की रिपोर्ट के अनुसार, पेरियार हॉस्टल के वार्डन ने प्रशासन की मंजूरी के बिना यह निर्माण कराया था। सर्कुलर में क्या कहा गयाजेएनयू प्रशासन द्वारा जारी सर्कुलर में कहा गया है कि कुछ वार्डन ने हॉस्टल परिसर के अंदर और आसपास अनाधिकृत निर्माण गतिविधियां (अस्थायी और स्थायी) की हैं। प्रशासन ने सभी कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि वे ऐसी गतिविधियों से बचें और विश्वविद्यालय ...
दिल्ली-एनसीआर में फिर जहरीली हवा, एयर क्वालिटी रेड जोन में, कोहरे और गलन से बढ़ी परेशानी
Delhi (National Capital Territory), State

दिल्ली-एनसीआर में फिर जहरीली हवा, एयर क्वालिटी रेड जोन में, कोहरे और गलन से बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर के लोगों को मिली महज एक दिन की राहत के बाद वायु गुणवत्ता फिर से गंभीर रूप से बिगड़ गई है। मंगलवार सुबह कई इलाकों में घना कोहरा देखा गया, वहीं एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) रेड जोन में पहुंच गया, जिससे सांस लेने में परेशानी बढ़ गई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB), दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) और यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (UPPCB) के आंकड़ों के अनुसार, कई इलाकों में AQI 300 से ऊपर दर्ज किया गया है, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। दिल्ली में AQI की स्थिति: आनंद विहार: 334 चांदनी चौक: 323 नेहरू नगर: 329 ओखला फेज-2: 310 पटपड़गंज: 301 आर.के.पुरम: 300 पंजाबी बाग: 298 रोहिणी: 281 अशोक विहार: 287 आयानगर: 149 पूसा (IMD): 187 एनसीआर में हालात भी चिंताजनक: गाजियाबाद: इंदिरापुरम 332...