पांढुर्णा में अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन का बुलडोजर अभियान, SDM ने खुद चलाई जेसीबी
पांढुर्णा प्रशासन ने शहर में हो रहे अवैध निर्माण पर कड़ा एक्शन लिया। सोमवार को दो अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाकर प्रशासन ने उन्हें ध्वस्त कर दिया।
कलेक्टर के निर्देश पर वरुड मार्ग, अमरावती रोड और वानखड़े सभागृह के पीछे विकसित अवैध लेआउट को जेसीबी और ट्रैक्टर की मदद से तोड़ा गया। इस दौरान कॉलोनियों की सड़कें, बाउंड्री वॉल, बिजली के खंभे और अन्य निर्माण को हटाया गया।
जांच में सामने आया कि अमरावती रोड स्थित उपजाऊ कृषि भूमि को अवैध रूप से प्लॉटिंग कर बेचा जा रहा था। सौसर निवासी प्रदीप नेहारे पर बिना शासकीय अनुमति सड़क निर्माण कर लेआउट विकसित करने के आरोप हैं। शिकायत मिलने पर राजस्व विभाग ने जांच की और नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।
कार्यवाही के दौरान पांढुर्णा एसडीएम अलका इक्का ने खुद जेसीबी मशीन चलाकर अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। तहसीलदार विनय प्रकाश ठा...










