बलरामपुर: प्रेम जाल में फंसा युवक, बंधक बनाकर धर्म परिवर्तन व खतना कराने का आरोप
बलरामपुर: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पीड़ित युवक भूपेंद्र प्रताप चौहान ने आरोप लगाया है कि उसे प्रेम जाल में फंसाकर बंधक बनाया गया और उसके ऊपर जबरन धर्म परिवर्तन और खतना कराया गया। मामला बलरामपुर कोतवाली नगर पुलिस के संज्ञान में आने के बाद जांच शुरू कर दी गई है।
भूपेंद्र ने बताया कि वर्ष 2019 में वह काम के सिलसिले में दुबई गया था। वहां उसकी पहचान रायबरेली जिले के थलैंडी गांव की रहने वाली रुखसार से हुई। दोनों के बीच वॉट्सऐप कॉल पर बातचीत शुरू हुई। दुबई से लौटने के बाद भूपेंद्र रुखसार से मिलने उसके घर गया, जहां उसने आरोप लगाया कि उसे एक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया।
भूपेंद्र के अनुसार, इस दौरान उस पर शारीरिक यातनाएं दी गईं। नाखून उखाड़े गए और बिजली का करंट लगाया गया। वर्ष 2022 में उसके ऊपर जबरन खतना कर धर्मांतरण कराया गया और रुखसार से उसका निकाह कर दि...










