100 करोड़ में बना ‘मौत का पुल’? मीरा-भाईंदर फ्लाइओवर का डिजाइन विवादों में
मुंबई: मीरा रोड में लगभग 100 करोड़ रुपये की लागत से बने मीरा-भाईंदर फ्लाइओवर का डिजाइन विवाद का विषय बन गया है। चार लेन से अचानक दो लेन में बदलने वाले इस पुल को लेकर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तक शिकायत पहुंची है।
जनता और विपक्ष की चिंता:उद्धव गुट के नेता आनंद दुबे ने इस पुल को “मौत का ब्रिज” कहा है और सीएम तथा उप मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अधिकारियों, ठेकेदार और कंसल्टिंग कंपनी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि अचानक संकरे होने वाले फ्लाइओवर से आम लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। उन्होंने सभी संबंधित परियोजनाओं की निष्पक्ष जांच और संभावित लापरवाही करने वाली कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने की भी मांग की।
एमएमआरडीए का दावा:मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) ने कहा है कि चार लेन से दो लेन में परिवर्तन कोई डिजाइन की गलती नहीं है। ...










