चंबल में रेत माफिया पर सबसे बड़ी कार्रवाई: राजघाट पर बुल्डोजर गरजा, 1.5 करोड़ की अवैध रेत जब्त कर मिट्टी में मिलाई
मुरैना। चंबल नदी के किनारे अवैध रेत खनन और भंडारण करने वाले रेत माफियाओं के खिलाफ प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी और सख्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। मंगलवार तड़के करीब 5 बजे पुलिस, वन विभाग, खनिज विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टास्कफोर्स ने राजघाट क्षेत्र में घेराबंदी कर अवैध रूप से जमा रेत के विशाल ढेरों पर बुल्डोजर चलाकर उन्हें मौके पर ही समतल कर दिया।
प्रशासन ने डंपर-ट्रॉली पकड़ने की बजाय इस बार सीधे रेत के पहाड़ों को ही जब्त कर नष्ट करने की रणनीति अपनाई, जिससे माफिया नेटवर्क में हड़कंप मच गया।
सुबह 5 बजे से कार्रवाई, 1000 ट्रॉली रेत मिट्टी में मिलाई
कार्रवाई के शुरुआती 5 घंटों में ही टास्कफोर्स ने करीब 1000 ट्रॉली से अधिक अवैध रेत भंडारण को चिन्हित कर बुल्डोजर और जेसीबी मशीनों की मदद से उसे नदी किनारे समतल कर दिया। अधिकारियों के अनुसार यह आंकड़ा आगे और बढ़ सकता है, क्योंकि कई अन्य स...










