Tuesday, September 1

State

नागौर का ‘विस्फोटक’ नेटवर्क बेनकाब: 10 टन बारूद के पीछे नर्सिंगकर्मी का हाथ SIT का बड़ा खुलासा, अस्पताल की नौकरी की आड़ में दो साल से चल रहा था अवैध कारोबार
Rajasthan, State

नागौर का ‘विस्फोटक’ नेटवर्क बेनकाब: 10 टन बारूद के पीछे नर्सिंगकर्मी का हाथ SIT का बड़ा खुलासा, अस्पताल की नौकरी की आड़ में दो साल से चल रहा था अवैध कारोबार

नागौर। राजस्थान के नागौर जिले में 10 टन विस्फोटक (बारूद/अमोनियम नाइट्रेट) बरामद होने के मामले में SIT की जांच ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इस अवैध विस्फोटक सप्लाई नेटवर्क में एक नर्सिंगकर्मी भी शामिल था, जो अस्पताल में नौकरी की आड़ लेकर पिछले दो वर्षों से विस्फोटक सामग्री की अवैध सप्लाई कर रहा था। इस मामले में SIT ने चार बड़े सप्लायरों को गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस खुलासे के बाद सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। हरसौर में मिला था 10 टन विस्फोटक, SIT की कार्रवाई तेज बताया गया कि 24 जनवरी को नागौर के हरसौर क्षेत्र में 10 टन विस्फोटक बरामद किया गया था। इस मामले को गंभीर मानते हुए SIT को जांच सौंपी गई, जिसके बाद लगातार पूछताछ और दस्तावेजी जांच के आधार पर अवैध नेटवर्क की परतें खुलने लगीं। ‘सफेद कोट’ में चल रहा था मौत का कारोबार ...
एमएलए फंड गबन मामले में पूर्व विधायक बलजीत यादव गिरफ्तार, ईडी की बड़ी कार्रवाई 3.72 करोड़ के कथित दुरुपयोग का आरोप, जयपुर-दौसा-बहरोड़ में 10 ठिकानों पर हुई थी छापेमारी
Rajasthan, State

एमएलए फंड गबन मामले में पूर्व विधायक बलजीत यादव गिरफ्तार, ईडी की बड़ी कार्रवाई 3.72 करोड़ के कथित दुरुपयोग का आरोप, जयपुर-दौसा-बहरोड़ में 10 ठिकानों पर हुई थी छापेमारी

जयपुर। बहरोड़ से पूर्व विधायक बलजीत यादव को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एमएलए लोकल एरिया डेवलपमेंट फंड (MLA LAD Fund) के दुरुपयोग और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई ईडी की जयपुर क्षेत्रीय इकाई द्वारा की गई। पूर्व विधायक पर सरकारी विकास निधि से तीन करोड़ रुपये से अधिक की राशि के गबन और दुरुपयोग का गंभीर आरोप है। ईडी की इस गिरफ्तारी से प्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है। शाहजहांपुर टोल प्लाजा से हिरासत, रात में हुई गिरफ्तारी ईडी ने मंगलवार देर रात अलवर जिले में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्थित शाहजहांपुर टोल प्लाजा के पास एनएचएआई कार्यालय के समीप से बलजीत यादव को हिरासत में लिया। इसके बाद उन्हें जयपुर स्थित ईडी कार्यालय लाया गया, जहां प्रारंभिक पूछताछ के बाद उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल ईडी की टीम उनसे लगातार पूछताछ कर रही ...
टोंक में नकली दूध फैक्ट्री का भंडाफोड़, जयपुर-अजमेर में रोजाना 80 हजार लीटर सप्लाई कास्टिक सोडा, लैक्टोज और तेल मिलाकर बनाते थे दूध, 5 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार
Rajasthan, State

टोंक में नकली दूध फैक्ट्री का भंडाफोड़, जयपुर-अजमेर में रोजाना 80 हजार लीटर सप्लाई कास्टिक सोडा, लैक्टोज और तेल मिलाकर बनाते थे दूध, 5 गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

टोंक। राजस्थान में मिलावटी दूध के बड़े नेटवर्क का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। टोंक जिले में जिला स्पेशल टीम (DST) ने एक अवैध नकली दूध बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारकर जयपुर, अजमेर और टोंक में रोजाना करीब 80 हजार लीटर मिलावटी दूध की सप्लाई का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में नकली दूध, दूध से भरी गाड़ियां, टैंकर और खतरनाक केमिकल जब्त किए हैं। इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि फैक्ट्री संचालक मुख्य आरोपी फरार बताया जा रहा है। देर रात छापा, सप्लाई के लिए रवाना हो रहा था दूध DST टीम ने सोमवार देर रात डिग्गी क्षेत्र में बागर की ढाणी, देशमा रोड के पास संचालित फैक्ट्री पर कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान फैक्ट्री से 5500 लीटर मिलावटी दूध, दूध से भरी पांच पिकअप गाड़ियां और एक दूध का टैंकर जब्त किया गया। पुलिस के अनुसार, छापा पड़ने के समय भी दूध को सप्लाई के लिए...
अलवर में टॉफी समझकर विस्फोटक चबाया, 3 साल की बच्ची का जबड़ा-गाल फटा ऑपरेशन के बाद हालत स्थिर, दुकानदार से पुलिस पूछताछ में जुटी
Rajasthan, State

अलवर में टॉफी समझकर विस्फोटक चबाया, 3 साल की बच्ची का जबड़ा-गाल फटा ऑपरेशन के बाद हालत स्थिर, दुकानदार से पुलिस पूछताछ में जुटी

रामगढ़ (अलवर)। राजस्थान के अलवर जिले के रामगढ़ क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां बास गांव में एक किराना दुकान से टॉफी लेने गई 3 साल की मासूम बच्ची के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। आरोप है कि दुकानदार ने टॉफी की जगह बारूद से भरा पटाखेनुमा विस्फोटक बच्ची को दे दिया, जिसे बच्ची ने टॉफी समझकर मुंह में डालकर चबा लिया। इसके बाद जोरदार धमाका हुआ और बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद बच्ची का जबड़ा और गाल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। खून से लथपथ बच्ची मौके पर ही गिर पड़ी। परिजन तत्काल उसे अलवर के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसका आपातकालीन ऑपरेशन किया। टॉफी लेने गई थी बच्ची, दुकानदार पर गंभीर आरोप परिजनों के अनुसार, तीन वर्षीय अक्शु पुत्री साक्षी अपनी 6 साल की बड़ी बहन अहाना के साथ गांव की किराना दुकान पर टॉफी लेने गई थी। आरोप है कि दुकान संचालक सुदील ...
बालाघाट: हिंदू सम्मेलन के बाद गांव में 10 मुस्लिम परिवारों का कथित सामाजिक बहिष्कार, रोजगार और रोजमर्रा की जरूरतों पर संकट
Madhya Pradesh, State

बालाघाट: हिंदू सम्मेलन के बाद गांव में 10 मुस्लिम परिवारों का कथित सामाजिक बहिष्कार, रोजगार और रोजमर्रा की जरूरतों पर संकट

बालाघाट। जिले के लांजी थाना क्षेत्र अंतर्गत घोटी-नंदोरा गांव से सामाजिक बहिष्कार का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव में रहने वाले 10 मुस्लिम परिवारों को कथित तौर पर सामाजिक रूप से अलग-थलग कर दिया गया है। पीड़ित परिवारों का कहना है कि उन्हें न तो काम मिल रहा है और न ही गांव की दुकानों से रोजमर्रा का सामान दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह स्थिति जनवरी माह में आयोजित हिंदू सम्मेलन के बाद बनी, जिसमें कथित तौर पर मुस्लिम समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिए गए और उनके साथ लेन-देन व खानपान बंद करने की अपील की गई थी। इसके बाद गांव में व्यवहारिक स्तर पर बहिष्कार शुरू हो गया। सम्मेलन के बाद बदले हालात, लेन-देन बंद होने का आरोप ग्रामीणों के अनुसार सम्मेलन में मुस्लिम समाज से दूरी बनाने और उनसे खरीद-बिक्री बंद करने की बात कही गई थी। इसके बाद गांव में मुस्लिम परिवारों के साथ सामाजिक व्...
सोनम रघुवंशी केस में नया मोड़, चार्जशीट से दो नाम हटे; पुलिस ने नहीं बनाया अभियुक्त
Madhya Pradesh, State

सोनम रघुवंशी केस में नया मोड़, चार्जशीट से दो नाम हटे; पुलिस ने नहीं बनाया अभियुक्त

इंदौर/शिलांग। चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक नया ट्विस्ट सामने आया है। मेघालय पुलिस द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट में दो आरोपियों को नामजद अभियुक्त नहीं बनाया गया है। पुलिस के अनुसार गहन जांच में इन दोनों के खिलाफ लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हो सकी, जिसके चलते उन्हें चार्जशीट से बाहर कर दिया गया। इस घटनाक्रम के बाद मामले में जमानत पर चल रहे दोनों संदिग्धों को बड़ी राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है। साक्ष्य छिपाने के संदेह में हुई थी गिरफ्तारी मेघालय के सोहरा क्षेत्र में राजा रघुवंशी की हत्या से जुड़े साक्ष्यों के साथ छेड़छाड़ और सबूत नष्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए बलबीर अहिरवार और लोकेन्द्र सिंह तोमर को नई चार्जशीट में शामिल नहीं किया गया है। दोनों फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। ईस्ट खासी हिल्स के पुलिस अधीक्षक विवेक सिएम ने बताया कि दोनों की गिरफ्तारी संदेह के आधार पर की गई...
डोली की जगह उठी बेटी की अर्थी, प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने की आत्महत्या; आरोपी जावेद अंसारी गिरफ्तार
Madhya Pradesh, State

डोली की जगह उठी बेटी की अर्थी, प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने की आत्महत्या; आरोपी जावेद अंसारी गिरफ्तार

रीवा/मऊगंज। जिले के मऊगंज क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां शादी की तैयारियों में जुटे परिवार के घर से डोली की बजाय बेटी की अर्थी उठी। मानसिक प्रताड़ना और लगातार पीछा किए जाने से परेशान एक युवती ने आत्महत्या कर ली। इस मामले में मुख्य आरोपी जावेद अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। आखिरकार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कोचिंग से लेकर वीडियो वायरल करने की धमकी तक जानकारी के अनुसार मृतक युवती वार्ड नंबर 13 की निवासी थी। वहीं आरोपी जावेद अंसारी भी उसी क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है। परिजनों का आरोप है कि आरोपी पिछले कई महीनों से युवती को लगातार परेशान कर रहा था। वह युवती का पीछा करता था और कोचिंग क्लास तक में उसे परेशान करने लगा था...
नीमच में दिल दहला देने वाली घटना: मधुमक्खियों के हमले में आंगनवाड़ी कुक ने दी जान, 20 बच्चों को बचाकर बनी मिसाल
Madhya Pradesh, State

नीमच में दिल दहला देने वाली घटना: मधुमक्खियों के हमले में आंगनवाड़ी कुक ने दी जान, 20 बच्चों को बचाकर बनी मिसाल

नीमच। मध्यप्रदेश के नीमच जिले से मानवता और साहस की मिसाल पेश करने वाली एक मार्मिक घटना सामने आई है। जिले की माधवाड़ा पंचायत के रानपुर गांव स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में कार्यरत कुक कंचन बाई मेघवाल ने मधुमक्खियों के जानलेवा हमले के दौरान अपनी जान की परवाह किए बिना 20 बच्चों की जान बचा ली, लेकिन खुद इस हमले में शहीद हो गईं। उनकी बहादुरी की पूरे जिले में चर्चा हो रही है और गांव में शोक की लहर है। खेलते बच्चों पर टूट पड़ा मधुमक्खियों का झुंड घटना सोमवार की बताई जा रही है। आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चे खेल रहे थे, तभी अचानक मधुमक्खियों का बड़ा झुंड बच्चों की ओर बढ़ा और हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से बच्चों में अफरा-तफरी मच गई और वे डरकर इधर-उधर भागने लगे। तिरपाल-चटाई से बच्चों को लपेटकर बचाया इसी दौरान आंगनवाड़ी कुक कंचन बाई मेघवाल ने अद्भुत साहस दिखाया। उन्होंने तुरंत तिरपाल और चटाई का सहा...
खरगोन में अनोखी चोरी: दुकान में घुसा चोर पहले गल्ले में नोट गिनता रहा, फिर मोबाइल चार्ज कर आराम से ले गया 70 हजार रुपये
Madhya Pradesh, State

खरगोन में अनोखी चोरी: दुकान में घुसा चोर पहले गल्ले में नोट गिनता रहा, फिर मोबाइल चार्ज कर आराम से ले गया 70 हजार रुपये

खरगोन। मध्यप्रदेश के खरगोन जिले से चोरी की एक अजीबो-गरीब और चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। बड़वाह नगर के नर्मदा रोड स्थित मां नर्मदा बिल्डिंग मटेरियल एंड हार्डवेयर दुकान में चोरी करने घुसा चोर इतनी बेफिक्री से अंदर घूमता रहा, मानो वह दुकान का ही मालिक हो। सबसे हैरानी की बात यह रही कि चोर ने चोरी करने से पहले न सिर्फ गल्ले में रखी नकदी को आराम से निकाला, बल्कि वहीं बैठकर एक-एक नोट गिनकर रकम का हिसाब भी लगाया और इसके बाद अपना मोबाइल फोन दुकान में ही चार्जिंग पर लगा दिया। चोर की पूरी हरकत दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है। ताला तोड़कर घुसा, 60 से 70 हजार रुपये पर किया हाथ साफ घटना बीती रात की बताई जा रही है। चोर ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और काउंटर के ड्रॉज में रखी करीब 60 से 70 हजार रुपये की नकद राशि चोरी कर ली। सी...
जबलपुर में दर्दनाक हादसा: फ्लाईओवर से नीचे गिरा हाईवा, बाइक सवार और चालक की मौत, कार सवार परिवार बाल-बाल बचा
Madhya Pradesh, State

जबलपुर में दर्दनाक हादसा: फ्लाईओवर से नीचे गिरा हाईवा, बाइक सवार और चालक की मौत, कार सवार परिवार बाल-बाल बचा

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में मंगलवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। शाहपुरा थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन फ्लाईओवर के ऊपर से गुजर रहा एक तेज रफ्तार हाईवा वाहन अचानक अनियंत्रित होकर बाउंड्री तोड़ते हुए नीचे साइड रोड पर जा गिरा। इस हादसे में हाईवा की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई, जबकि हाईवा चालक ने भी घटनास्थल पर दम तोड़ दिया। वहीं, सड़क से गुजर रही एक कार हादसे के महज एक सेकंड के अंतर से बच गई, हालांकि उसमें सवार चार लोग घायल हो गए। निर्माणाधीन फ्लाईओवर पर हुआ हादसा पाटन एसडीओपी लोकेश डाबर के अनुसार शाहपुरा थाना अंतर्गत फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान निर्माण कार्य में लगा हाईवा दोपहर करीब तीन बजे अचानक नियंत्रण खो बैठा और सीधे नीचे साइड रोड पर गिर गया। हादसे के समय साइड रोड से एक मोटरसाइकिल और कार गुजर रही थी, जो हाईवा की चपेट में आ गई। बाइक...