कूनो नेशनल पार्क में फिर गूंजेगी चीतों की दहाड़, बोत्सवाना से आ रहे हैं 8 नए मेहमान
भारत में चीतों को पुनर्वास देने की तैयारी जोरों पर है। मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में जल्द ही बोत्सवाना से आठ चीतों का आगमन होगा। इसमें दो वयस्क मादा चीतों और उनके छह शावक शामिल हैं। यह कदम भारत में जंगली चीतों की आबादी बढ़ाने के लिए उठाए जा रहे महत्त्वपूर्ण प्रयासों का हिस्सा है।
तीन सदस्यीय बोत्सवाना टीम ने दी हरी झंडीआगमन से पहले बोत्सवाना के वन्यजीव और राष्ट्रीय उद्यान विभाग के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने कूनो नेशनल पार्क का दौरा किया। इस दल में पशु चिकित्सक, सुरक्षा अधिकारी और जीवविज्ञानी शामिल थे। उन्होंने पार्क में चीतों के रहने की जगह, पशु चिकित्सा सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
आइसोलेशन के बाद पार्क में छोड़ा जाएगाकूनो पहुंचने के बाद इन चीतों को नियमों के अनुसार कुछ समय के लिए अलग रखा जाएगा। इसके बाद उन्हें धीरे-धीरे पार्क में छोड़ा जाएगा। राष्ट्रीय बाघ ...










