मौत का फंदा: सिंथेटिक मांझे ने इंदौर में ली दो जानें, 11 घायल, नर्मदापुरम में भी अलर्ट
इंदौर/नर्मदापुरम: शहर में चाइनीज और सिंथेटिक मांझे के कारण पिछले दो महीनों में दो लोगों की मौत हो चुकी है और 11 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इन हादसों ने शहर में दहशत मचा दी है।
पुलिस ने अब तक 45 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया और कई दुकानों को सील किया, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। यातायात पुलिस ने नागरिकों को सचेत करने के लिए सतर्कता अभियान शुरू किया है। दोपहिया चालकों को फुल फेस हेलमेट पहनने और गले में स्कार्फ बांधने की सलाह दी जा रही है।
जानलेवा हादसे
ओम विहार कॉलोनी के 48 वर्षीय ठेकेदार रघुवीर धाकड़ की गर्दन में फंसे सिंथेटिक मांझे से मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर मांझे में लिपटा धागा पाया, जो फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। इससे पहले, 30 नवंबर को कनाड़िया बायपास पर आठवीं के छात्र गुलशन की गर्दन चाइनीज मांझे से कटने के कारण मौत हो गई, जबकि ...










