आत्महत्या नहीं, दुष्कर्म का मामला निकला छात्रा की मौत: 4 महीने बाद फॉरेंसिक रिपोर्ट से खुला राज
भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में अगस्त 2025 में सामने आए 10वीं कक्षा की छात्रा की मौत के मामले ने चार महीने बाद सनसनीखेज मोड़ ले लिया है। जिस घटना को पुलिस अब तक आत्महत्या मानकर जांच कर रही थी, वह दरअसल दुष्कर्म से जुड़ा गंभीर अपराध निकला। फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की रिपोर्ट में छात्रा के साथ यौन शोषण की पुष्टि होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
फांसी के रूप में मिला था शव, नहीं मिला था सुसाइड नोट
17 अगस्त 2025 को 17 वर्षीय छात्रा का शव उसके घर में फंदे पर लटका मिला था। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ था। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने किसी गहरे संदेह के बिना मामले को सामान्य आत्महत्या मानते हुए जांच शुरू की थी। हालांकि प्रक्रिया के तहत छात्रा के नमूने जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजे गए थे।
FSL रिपोर्ट ने बदली पूरी कहानी
...










