Saturday, August 15

Madhya Pradesh

भोपाल स्लॉटर हाउस में गोमांस विवाद: निगम अध्यक्ष की चेतावनी – ‘दोषियों की चमड़ी उतार देंगे’
Madhya Pradesh, State

भोपाल स्लॉटर हाउस में गोमांस विवाद: निगम अध्यक्ष की चेतावनी – ‘दोषियों की चमड़ी उतार देंगे’

    भोपाल: राजधानी के आधुनिक सरकारी स्लॉटर हाउस से मुंबई भेजे जा रहे मांस में गोमांस मिलने की खबर ने सियासत में भूचाल ला दिया है। 17 दिसंबर को पकड़े गए 26 टन मांस के कंटेनर की रिपोर्ट ने सनसनी फैला दी है।   नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी ने दोषियों को चेतावनी देते हुए कहा, “रिपोर्ट मिलने के बाद दोषी चाहे छोटा हो या बड़ा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। असलम चमड़ा हो या कहीं का चमड़ा, उसकी चमड़ी उतार दी जाएगी।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि स्लॉटर हाउस का कोई भी प्रस्ताव परिषद में नहीं आया और इसे संरक्षण देने वाले किसी भी शख्स को छोड़ा नहीं जाएगा।   नेता प्रतिपक्ष का आरोप नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी ने महापौर परिषद पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जनहित से जुड़े इतने संवेदनशील विषय को परिषद की बैठक में लाने के बजाय एमआईसी के भीतर ही गोपनीय तरीके से पारित कर दिया गया। जकी ने इ...
मध्यप्रदेश: नक्सलवाद मिटाने वाले 61 शूरवीरों को ‘आउट ऑफ टर्न’ प्रमोशन, देखें नाम
Madhya Pradesh, State

मध्यप्रदेश: नक्सलवाद मिटाने वाले 61 शूरवीरों को ‘आउट ऑफ टर्न’ प्रमोशन, देखें नाम

    भोपाल: मध्यप्रदेश में नक्सलवाद के खात्मे में अहम भूमिका निभाने वाली हॉक फोर्स और बालाघाट पुलिस की बहादुर टीम को अब उनका सम्मान मिला है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने वीरता की मिसाल पेश करने वाले 61 जवानों को 'आउट ऑफ टर्न' प्रमोशन देने का ऐतिहासिक आदेश जारी किया।   डीजीपी कैलाश मकवाना के अनुसार, ये जवान बालाघाट के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जोखिम लेकर काम करते हुए मलाजखंड दलम के चार खूंखार एरिया कमेटी सदस्यों को मुठभेड़ में मार गिराने में सफल रहे।   प्रमोशन की स्थिति: विशेष सशस्त्र बल (SAF) और बालाघाट जिला पुलिस के कुल 61 जवानों में से 60 को तत्काल पदोन्नति मिल गई है। हालांकि, प्रधान आरक्षक संत कुमार धुर्वे के खिलाफ एक अपराधिक प्रकरण होने के कारण उनका प्रमोशन फिलहाल रोक दिया गया है।   प्रमुख नाम और पदोन्नति:   सब इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर: बिपिन चंद्र...
भोपाल गैस कांड: 15 साल की अपील में एक और दोषी की मौत, अब तक 5 अधिकारियों की मौत
Madhya Pradesh, State

भोपाल गैस कांड: 15 साल की अपील में एक और दोषी की मौत, अब तक 5 अधिकारियों की मौत

    भोपाल/नागपुर: भोपाल गैस त्रासदी के आपराधिक मामले में सोमवार को जिला अदालत में सुनवाई के दौरान महत्वपूर्ण खबर सामने आई। यूनियन कार्बाइड के अधिकारी शकील कुरैशी, जो एमआईसी प्लांट में शिफ्ट सुपरवाइजर थे, का नागपुर में निधन हो गया। कोर्ट ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को उनकी मृत्यु की पुष्टि करने के आदेश दिए हैं।   15 साल की लंबी अपील में अब तक 5 दोषियों की मौत 7 जून 2010 को सीजेएम भोपाल के फैसले में 8 यूनियन कार्बाइड के भारतीय अधिकारियों और यूनियन कार्बाइड इंडिया लिमिटेड को धारा 304A के तहत दोषी पाया गया था। पिछले 15 सालों की अपील प्रक्रिया के दौरान अब तक कुल 5 दोषी अधिकारियों की मौत हो चुकी है।   अगली सुनवाई 20 जनवरी को मामले की अगली पेशी 20 जनवरी को निर्धारित की गई है। इस दिन सीबीआई अपनी अभियुक्तों के खिलाफ क्रिमिनल अपील पर अंतिम तर्क पेश करेगी। इसके बाद यू...
तेजस्वी की चुप्पी या बड़े तूफान की आहट?  राजद के ‘मंथन काल’ के पीछे रणनीति तैयार
Bihar, Madhya Pradesh, State

तेजस्वी की चुप्पी या बड़े तूफान की आहट? राजद के ‘मंथन काल’ के पीछे रणनीति तैयार

        पटना: बिहार में विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव बेहद कम बोल रहे हैं। मीडिया के सामने भी आसानी से उपलब्ध नहीं हैं और काफी समय तक विदेश दौरे पर रहे। उनके इस मौन के पीछे कई मायने निकाले जा रहे हैं। राजद सूत्रों का कहना है कि तेजस्वी ने महत्वपूर्ण मुद्दों पर नई रणनीति तैयार कर ली है।   राजनीतिक जानकारों के अनुसार, तेजस्वी यादव का यह मौन ‘मंथन काल’ है। चुनावी हार के बाद पार्टी और संगठन के कई मुद्दों पर चिंतन करना आवश्यक होता है। तेजस्वी यादव इस समय सामाजिक समीकरण, संगठनिक मजबूती और आगामी चुनाव की रणनीति पर गहन मंथन कर रहे हैं।     गठबंधन और साथी दलों का मूल्यांकन   तेजस्वी यादव ने महागठबंधन के साथी दलों की ताकत और कमजोरियों का मूल्यांकन किया है। पिछले चुनाव में बूथ स्तर पर गठबंधन की एकजुट...
बैटरी रिक्शा से उतरते ही युवक की थमी सांसें, सब-इंस्पेक्टर ने 45 सेकंड में दी ‘नई जिंदगी’
Madhya Pradesh, State

बैटरी रिक्शा से उतरते ही युवक की थमी सांसें, सब-इंस्पेक्टर ने 45 सेकंड में दी ‘नई जिंदगी’

    भोपाल: राजधानी भोपाल के नादरा बस स्टैंड पर सोमवार को एक ऐसा हादसा हुआ, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। हनुमानगंज थाने में पदस्थ सब-इंस्पेक्टर विवेक शर्मा ने त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ से एक युवक की जान बचाई।   घटना उस समय हुई जब सब-इंस्पेक्टर शर्मा बस स्टैंड पर यातायात और सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे थे। तभी उनकी नजर एक युवक पर पड़ी, जो बैटरी रिक्शा से उतरते ही अचानक बेसुध होकर सड़क पर गिर पड़ा। युवक के साथ मौजूद उसका दोस्त घबराया और मदद के लिए चिल्लाने लगा। युवक की पहचान पंजाब (लुधियाना-जालंधर) निवासी गुलाब सिंह के रूप में हुई।   सीपीआर से लौटाई जिंदगी विवेक शर्मा ने देखा कि गिरने के बाद युवक की सांसें थम गई थीं और शरीर में कोई हलचल नहीं थी। तुरंत उन्होंने सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) शुरू किया। करीब 30-45 सेकंड तक लगातार छाती को पंप करने के बाद चमत्कार ह...
उमरठी से उखड़ेगी अवैध हथियारों की जड़, SP ने चौपाल लगाकर सिकलीगरों को दी समझाइश
Madhya Pradesh, State

उमरठी से उखड़ेगी अवैध हथियारों की जड़, SP ने चौपाल लगाकर सिकलीगरों को दी समझाइश

    बड़वानी: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के ग्राम उमरठी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जगदीश डाबर ने सोमवार को पुलिस चौपाल आयोजित कर समाज के लोगों से सीधा संवाद किया। इस मौके पर उन्होंने सिकलीगर समाज को दो टूक कहा कि अवैध हथियार न केवल कानून का उल्लंघन हैं, बल्कि बच्चों और समाज के भविष्य के लिए भी घातक हैं।   एसपी डाबर ने चौपाल में विशेष रूप से सिकलीगर समाज के प्रमुख नागरिकों को संबोधित करते हुए उन्हें अवैध हथियार निर्माण एवं बिक्री जैसे गंभीर अपराधों से दूर रहने की सख्त लेकिन संवेदनशील समझाइश दी। उन्होंने कहा कि अवैध गतिविधियों से व्यक्ति की सामाजिक प्रतिष्ठा और परिवार का भविष्य भी प्रभावित होता है।   मुख्यधारा से जुड़ने की प्रेरणा एसपी ने समाज के लोगों को मेहनत-मजदूरी, हुनर आधारित कार्य और वैकल्पिक रोजगार अपनाकर सम्मानजनक जीवन जीने और मुख्यधारा से जुड़ने के लिए प्रेर...
बस में यात्री का पांव लगने पर भयंकर बवाल, कसरावद में पांच घंटे जाम, पांच थानों की पुलिस सक्रिय
Madhya Pradesh, State

बस में यात्री का पांव लगने पर भयंकर बवाल, कसरावद में पांच घंटे जाम, पांच थानों की पुलिस सक्रिय

  इंदौर से खरगोन जा रही बस में एक युवक को पैसेंजर का पांव लग जाने की घटना ने पूरे कसरावद क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। बस में मारपीट और विवाद के बाद इंदौर-खरगोन मार्ग पर लगभग पांच घंटे तक रोड जाम रहा। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए खरगोन, कसरावद, मंडलेश्वर, महेश्वर और मेनगांव से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा।   खलघाट होटल पर शुरू हुआ विवाद घटना धार जिले के खलघाट स्थित एक होटल के पास हुई। बस से उतरते समय एक यात्री पर किसी ने पैर रख दिया। यह देख कर उठी आपत्ति पर चार लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। पीड़ित ने अपने परिचितों को फोन कर सूचना दी, जिसके बाद बस को अरिहंत नगर पर रोककर कसरावद थाना प्रभारी राजेंद्र बर्मन ने पुलिस फोर्स के साथ बस थाने ले जाकर मामले को नियंत्रित किया।   दो लोगों को हिरासत में लिया, दो फरार मारपीट में शामिल दो लोगों को धामनोद पुलिस ने हिरासत में लिया, ...
‘मैं IPS नीरज ठाकुर, PM का आदेश है जानकारी लीक नहीं हो’, रिटायर्ड अफसर को 48 दिन घर में रखा कैद
Madhya Pradesh, State

‘मैं IPS नीरज ठाकुर, PM का आदेश है जानकारी लीक नहीं हो’, रिटायर्ड अफसर को 48 दिन घर में रखा कैद

  ग्वालियर में डिजिटल अरेस्ट का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ठगों ने रिटायर्ड उप-पंजीयक बिहारीलाल गुप्ता (75 वर्ष) को झांसा देकर 1.12 करोड़ रुपए की ठगी की। ठगों ने खुद को TRAI, IPS और CBI अधिकारी बताकर बुजुर्ग को डराया-धमकाया और 48 दिनों तक 'डिजिटल अरेस्ट' में रखा।   कैसे हुई ठगी ठगों ने बुजुर्ग को फोन कर कहा कि उनका मोबाइल नंबर और आधार कार्ड बंद होने वाला है और उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाया गया है। कुछ देर बाद वीडियो कॉल पर एक व्यक्ति ने खुद को IPS अधिकारी नीरज ठाकुर बताया और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के आदेशानुसार जानकारी लीक नहीं हो सकती। डराने के बाद बुजुर्ग से बैंक खाता, संपत्ति और म्यूचुअल फंड निवेश की पूरी जानकारी निकाली गई।   75 साल के बुजुर्ग से ठगी के 4 बैंक खाते ठगों ने बुजुर्ग को अपने SBI और पत्नी के बैंक ऑफ बड़ौदा खातों से चार अलग-अलग खातों में ...
MP की सड़कों से खत्म होगा कुत्तों और मवेशियों का ‘आतंक’, स्कूल-अस्पतालों के बाहर बनेगी ‘किलानुमा’ दीवार
Madhya Pradesh, State

MP की सड़कों से खत्म होगा कुत्तों और मवेशियों का ‘आतंक’, स्कूल-अस्पतालों के बाहर बनेगी ‘किलानुमा’ दीवार

  मध्यप्रदेश की गलियों और मुख्य सड़कों पर मौत बनकर दौड़ रहे आवारा कुत्तों और बेसहारा मवेशियों के खिलाफ मोहन सरकार ने अब तक का सबसे बड़ा अभियान शुरू किया है। सुप्रीम कोर्ट की फटकार और जनता के बढ़ते आक्रोश के बीच नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने नई SOP जारी की है, जो शहरों की तस्वीर बदलने का दावा करती है।   खूनी आंकड़े: 6 महीने, 14 हजार शिकार प्रदेश के छह बड़े शहरों—भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन और रतलाम—को पूरी तरह 'रैबीज मुक्त' करने का महाभियान शुरू किया जा रहा है। साल 2025 के शुरुआती छह महीनों में इन शहरों में 13,947 लोग कुत्तों के काटने का शिकार बन चुके हैं।   किलानुमा बाउंड्रीवाल से सुरक्षित सार्वजनिक स्थल नई SOP के तहत स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और रेलवे स्टेशन जैसे संवेदनशील इलाकों के चारों ओर ऊंची बाउंड्रीवाल बनाई जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इन 'सेफ जोन...
थानेदार साहब के 6 “सदाबहार” गवाह, इनमें सब्जी वाला और ड्राइवर शामिल, 150 से ज्यादा FIR में एक ही नाम
Madhya Pradesh, State

थानेदार साहब के 6 “सदाबहार” गवाह, इनमें सब्जी वाला और ड्राइवर शामिल, 150 से ज्यादा FIR में एक ही नाम

  मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में पुलिस द्वारा फर्जी गवाह खड़ा कर केस दर्ज करने का बड़ा घोटाला सामने आया है। RTI कार्यकर्ता कुंज बिहारी तिवारी की शिकायत और डिजिटल रिकॉर्ड (CCTNS) की पड़ताल में खुलासा हुआ कि लौरी और नईगढ़ी थाना क्षेत्रों में दर्ज सैकड़ों FIR में बार-बार वही छह लोग गवाह बनाए गए।   थाना प्रभारी पर आरोप मामले के केंद्र में पूर्व थाना प्रभारी जगदीश सिंह ठाकुर हैं। आरोप है कि उनके कार्यकाल के दौरान नियमित पुलिस कार्रवाई को सुविधाजनक बनाने, कागजों पर मामलों को सही ठहराने और भ्रष्टाचार को सक्षम करने के लिए कुछ पसंदीदा व्यक्तियों को बार-बार सरकारी गवाह बनाया गया। कुल मिलाकर 150 से अधिक संदिग्ध FIR में यही छह गवाह शामिल थे।   तबादले के बावजूद एक गवाह बना साथ इन छह गवाहों में से एक अमित कुशवाहा लगातार सभी मामलों में गवाह बने रहे, यहां तक कि ठाकुर के तबादलों के ब...