Saturday, August 15

Madhya Pradesh

सागर में 3 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, पड़ोसी युवक बोवनी मशीन के पीछे ले गया
Madhya Pradesh, State

सागर में 3 साल की मासूम के साथ दरिंदगी, पड़ोसी युवक बोवनी मशीन के पीछे ले गया

सागर (मध्य प्रदेश): शहर के खिमलासा थाना क्षेत्र में 3 साल की मासूम बच्ची के साथ घिनौना अपराध सामने आया। घटना उस समय हुई जब बच्ची अपने भाई के साथ पड़ोसी के खेत में मटर खाने गई थी। पड़ोसी युवक ने मासूम को उठा लिया और भाई को डांटकर घर भेज दिया। इसके बाद उसने बच्ची को बोवनी मशीन के पीछे ले जाकर हवस का शिकार बना लिया। मौके पर पहुंची मां ने बच्ची को सुरक्षित पाया बच्ची और उसका भाई घर से करीब 300 मीटर दूर खेल रहे थे। बेटे के लौटने पर मां तुरंत मौके पर पहुंची और बोवनी मशीन के पीछे अपनी बच्ची को सुरक्षित पाया। आरोपी रामदयाल पास ही खड़ा था और मां को देखकर भाग गया। पुलिस ने दर्ज किया मामला परिवार ने तुरंत खिमलासा थाना पुलिस को सूचना दी। बच्ची को खुरई सिविल अस्पताल भेजकर मेडिकल परीक्षण करवाया गया। एसआई प्रतिमा मिश्रा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आ...
एमपी में डिजिटल विधानसभा, विधायकों के वेतन-भत्तों में बढ़ोतरी पर मंथन
Madhya Pradesh, Politics, State

एमपी में डिजिटल विधानसभा, विधायकों के वेतन-भत्तों में बढ़ोतरी पर मंथन

    भोपाल। मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार अब प्रशासनिक कामकाज के बाद विधानसभा की कार्यवाही को भी हाई-टेक बनाने जा रही है। मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के बीच हुई बैठक में प्रदेश विधानसभा को डिजिटल बनाने और विधायकों की सुख-सुविधाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।   बजट सत्र से शुरू होगा 'ई-विधान' सरकार ने निर्णय लिया है कि आगामी बजट सत्र से विधानसभा में ‘ई-विधान’ प्रणाली लागू की जाएगी। कैबिनेट बैठकों की तरह अब विधानसभा की कार्यवाही भी पेपरलेस होगी। हालांकि इसे पहले सत्रों में लागू किया जाना था, लेकिन तकनीकी तैयारियों के कारण अब इसे फरवरी में होने वाले बजट सत्र से अनिवार्य रूप से शुरू करने की योजना है।   विधायकों के वेतन-भत्तों और आवास पर चर्चा बैठक में विधायकों के वेतन और भत्तों में वृद्धि पर भी गंभीर मंथन हुआ। वे...
बिना पढ़े ही ‘बाबर’ की किताब पर भड़के मंत्री, लेखक ने पीएम मोदी को लिखा खुला पत्र
Breaking, Madhya Pradesh, State

बिना पढ़े ही ‘बाबर’ की किताब पर भड़के मंत्री, लेखक ने पीएम मोदी को लिखा खुला पत्र

    भोपाल। मुगल बादशाह बाबर पर किताब लिखने वाले लेखक आभास मालदाहियार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुला पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि उनकी किताब ‘Babur: The Quest for Hindustan’ को बिना पढ़े ही निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक मीडिया रिपोर्ट के कारण गलतफहमी फैल गई, जिससे उनके भोपाल लिटरेचर फेस्टिवल 2026 में सेशन रद्द करना पड़ा।   लेखक ने दी चुनौती मालदाहियार ने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, “मैं उन लोगों को चुनौती देता हूं जिन्होंने सेशन पर आपत्ति जताई, कि वे मेरी किताब से एक भी पन्ना दिखाएं जिसमें बाबर की तारीफ की गई हो।” उनका सेशन 10 जनवरी को होना था, जिसमें वे बाबर की वसीयत और उन्नीसवीं सदी के विवादित दावे पर चर्चा करने वाले थे।   मीडिया रिपोर्ट को बताया जिम्मेदार लेखक का कहना है कि कुछ दक्षिणपंथी संगठन गलत रिपोर्ट के कारण गुमराह हुए। इस दौरान उनकी कि...
इंदौर त्रासदी की पूरी तस्वीर सामने: सरकार ने माना 15 मौतें, पहले सिर्फ 6 पर अटके थे
Madhya Pradesh, State

इंदौर त्रासदी की पूरी तस्वीर सामने: सरकार ने माना 15 मौतें, पहले सिर्फ 6 पर अटके थे

    इंदौर। भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी के कारण फैले डायरिया प्रकोप की सच्चाई अब उजागर हो गई है। मध्य प्रदेश सरकार ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज की डॉक्टरों की जांच रिपोर्ट के आधार पर पुष्टि की है कि मरने वालों की संख्या 6 नहीं बल्कि 15 है।   सरकारी अध्ययन के अनुसार, दूषित पानी के सेवन से जुड़े डायरिया और उल्टी जैसे लक्षणों के कारण ये मौतें हुईं। इंदौर के संभागीय आयुक्त सुदाम खाडे ने बताया, “हम अभी भी आगे के इनपुट का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अध्ययन के निष्कर्षों के आधार पर 15 मौतें दूषित पानी से सीधे जुड़ी हैं।”   डॉक्टर्स की टीम ने किया सर्वे एमजीएम मेडिकल कॉलेज की पांच डॉक्टरों की टीम ने कुल 21 व्यक्तियों के मेडिकल रिकॉर्ड की जांच की, जिनमें पिछले महीने मौतें हुई थीं। सर्वे का उद्देश्य यह पता लगाना था कि दूषित पेयजल पीने से कितने लोग प्रभावित हुए। यह अध्ययन 29 दि...
संक्रांति के बाद बदलेगा मौसम, मावठे के साथ गिर सकता है पारा, एक्टिव होगा नया सिस्टम
Madhya Pradesh, State

संक्रांति के बाद बदलेगा मौसम, मावठे के साथ गिर सकता है पारा, एक्टिव होगा नया सिस्टम

    भोपाल। मध्य प्रदेश में ठंड का कड़ाके का दौर जारी है, हालांकि पिछले 24 घंटों में लोगों को मामूली राहत जरूर मिली है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार वर्तमान में चार मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं, जो प्रदेश के मौसम तंत्र को प्रभावित कर रही हैं। इस वजह से न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़त दर्ज की गई है।   प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान कटनी जिले में 4.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सतना के चित्रकूट में पारा 5.3 और नौगांव में 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा। राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं इंदौर और जबलपुर में यह 9.5 डिग्री दर्ज किया गया।   प्रदेश के अन्य हिस्सों की बात करें तो ग्वालियर में 6.5, दतिया में 6.2, पचमढ़ी में 5.8, राजगढ़ में 6.4 और उज्जैन में 11 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। शिवपुरी में 8 और उमरिया में 7 डिग्री सेल्सियस तापम...
दिग्गी के बाद राज्यसभा की रेस में 4 दिग्गज, कमलनाथ का नाम सबसे आगे
Madhya Pradesh, State

दिग्गी के बाद राज्यसभा की रेस में 4 दिग्गज, कमलनाथ का नाम सबसे आगे

  भोपाल। मध्य प्रदेश की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने आया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने तीसरी बार राज्यसभा न जाने का ऐलान कर दिया है। उनके इस निर्णय के बाद कांग्रेस के भीतर राज्यसभा की खाली होने वाली सीट के लिए नई बहस और शह-मात की तैयारी शुरू हो गई है।   दिग्विजय सिंह का कार्यकाल आगामी अप्रैल 2026 में समाप्त हो रहा है। संख्या बल के हिसाब से कांग्रेस के पास यह सीट सुरक्षित है, लेकिन दिग्गी के पीछे हटने के बाद प्रदेश के चार-पांच बड़े नेताओं के नाम चर्चाओं में हैं।   कौन-कौन दावेदार? राज्यसभा के लिए सबसे पहले नाम पूर्व मुख्यमंत्री और कद्दावर नेता कमलनाथ का सामने है। कमलनाथ का मानना है कि वे केंद्र की राजनीति में लौट सकते हैं और उनका दावेदारी करना अन्य दावेदारों के सामने भारी पड़ सकता है।   इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्र...
कुएं में गिरे तेंदुए की मौत, लोग वीडियो बनाते रहे और मदद नहीं की
Madhya Pradesh, State

कुएं में गिरे तेंदुए की मौत, लोग वीडियो बनाते रहे और मदद नहीं की

    बड़वानी। सेंधवा वन मंडल में एक नर तेंदुआ कुंए में गिरकर दम तोड़ गया। घटना मंगलवार तड़के करीब 4-5 बजे छतरी पडावा गांव के दल सिंह के खेत में स्थित सीमेंट कांक्रीट कुएं में हुई। कई घंटों तक तेंदुआ अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष करता रहा, लेकिन आसपास मौजूद लोग वन विभाग को सूचना देने की बजाय उसका वीडियो बनाने में लगे रहे।   वन अधिकारी आईएस गडरिया ने बताया कि तेंदुआ संभवतः किसी शिकार का पीछा करते हुए कुएं में गिर गया। कुएं की नीची पैरापेट दीवार और चिकनी सतह के कारण वह बाहर नहीं निकल सका। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों ने कुएं में तेंदुए को देखा और ग्रामीणों को जानकारी दी, लेकिन तत्काल मदद या विभाग को सूचना नहीं दी गई।   वन विभाग को सूचना मिलने के करीब 10 मिनट के भीतर दो बीट गार्ड मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। हालांकि तब तक तेंदुआ डूबकर मर चुका था। पोस्टमार...
मुफ्त की मिठाई ने ली दूसरी जान, जुन्नारदेव में PHE के सामने होटल पर मिला था पैकेट
Madhya Pradesh, State

मुफ्त की मिठाई ने ली दूसरी जान, जुन्नारदेव में PHE के सामने होटल पर मिला था पैकेट

    छिंदवाड़ा। मुफ्त की मिठाई का लालच दो लोगों की जान ले गया। जिले के जुन्नारदेव PHE कार्यालय के सामने स्थित एक होटल में तीन दिन पहले अज्ञात व्यक्ति ने मिठाई का पैकेट छोड़ दिया था। घंटों तक कोई उसे लेने नहीं आया, तो वहां मौजूद पीएचई के चौकीदार समेत कुछ लोगों ने वह मिठाई खा ली। मिठाई खाने के बाद सभी की तबियत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।   दो दिन पहले चौकीदार की मौत हो चुकी थी, वहीं मंगलवार को 72 वर्षीय सुंदरलाल कथूरिया की भी इलाज के दौरान मौत हो गई। यह घटना 9 जनवरी की बताई जा रही है।   घटना के बारे में नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सालोडे ने कहा कि प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. सुरेश नागवंशी ने बताया कि अस्पताल में अभी भी दो मरीज इलाजाधीन हैं। प्रशासन ने जनता से अपील की है कि सड़क या सार्वज...
ग्वालियर-उज्जैन मेले में गाड़ियों पर 50 फीसदी टैक्स छूट, शिक्षकों को चतुर्थ समयमान वेतन, एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले
Madhya Pradesh, State

ग्वालियर-उज्जैन मेले में गाड़ियों पर 50 फीसदी टैक्स छूट, शिक्षकों को चतुर्थ समयमान वेतन, एमपी कैबिनेट के बड़े फैसले

    भोपाल: मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं, जिनसे राज्य के विभिन्न वर्गों को लाभ होगा। डेप्युटी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने इन फैसलों की जानकारी दी, जिनमें शिक्षकों को चतुर्थ समयमान वेतन और ग्वालियर तथा उज्जैन मेलों में गाड़ियों पर 50 फीसदी टैक्स छूट देने का फैसला प्रमुख है।   शिक्षकों को चतुर्थ समयमान वेतन: कैबिनेट ने सवा लाख शिक्षकों के लिए चतुर्थ समयमान वेतन को मंजूरी दी है। इस फैसले से सहायक शिक्षक, शिक्षक और नवीन संवर्ग के शिक्षक लाभान्वित होंगे। इससे सरकार पर करीब 322 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार आएगा।   ग्वालियर और उज्जैन में गाड़ियों पर टैक्स छूट: एमपी कैबिनेट ने ग्वालियर मेला और उज्जैन विक्रमोत्सव से गाड़ियों की खरीद पर 50 फीसदी टैक्स छूट देने का फैसला किया है। यह फैसला स्थानीय लोगों और व्यापारियों के लिए राहत का कारण बनेगा। सरकार की ...
भोपाल: राजू ईरानी उर्फ ‘रहमान डकैत’ ने पुलिस को दी खुली चुनौती, कोर्ट में हंसते हुए बोला – ‘अपनों ने फंसाया’
Madhya Pradesh, State

भोपाल: राजू ईरानी उर्फ ‘रहमान डकैत’ ने पुलिस को दी खुली चुनौती, कोर्ट में हंसते हुए बोला – ‘अपनों ने फंसाया’

    भोपाल: कुख्यात आबिद अली उर्फ राजू ईरानी, जिसे रहमान डकैत के नाम से भी जाना जाता है, को हाल ही में सूरत से गिरफ्तार किया गया है। 17 जनवरी तक की पुलिस रिमांड पर चल रहे राजू ईरानी ने पूछताछ में लगातार गुमराह करने का प्रयास किया है।   पुलिस के अनुसार, राजू ईरानी ने दावा किया कि 2017 के बाद उसने कोई अपराध नहीं किया है और डेरे में रहने वाले कुछ परिवार उसे झूठे मामलों में फंसा रहे हैं। हालांकि, पुलिस का मानना है कि वह खुद को निर्दोष साबित करने के लिए मनगढ़ंत कहानियां गढ़ रहा है।   कोर्ट में हंसी और चुनौती: रविवार को राजू ईरानी को भोपाल की जिला कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे 17 जनवरी तक रिमांड पर भेज दिया, लेकिन कोर्ट रूम से बाहर निकलते ही राजू हंसता नजर आया और कहा कि जल्द ही छूट जाऊंगा।   वारदातें भोपाल के बाहर: पूछताछ में राजू ने स्वीकार किया कि वह अध...