खंडवा में निर्माणाधीन ब्रिज से बाइक सवार गिरे, गूगल मैप ने दिखाया गलत रास्ता
खंडवा: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक गंभीर हादसा उस समय हुआ जब गूगल मैप द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलते दो बाइक सवार युवक 40 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गए। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हैं और उनका खंडवा जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
यह घटना सिविल लाइन क्षेत्र के तीन पुलिया ओवर ब्रिज पर हुई, जो पिछले आठ वर्षों से निर्माणाधीन है। खरगोन जिले के रहने वाले युवक खालवा के सिरपुर से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में गूगल मैप ने उन्हें दो विकल्प दिखाए, जिनमें से सुनसान रास्ता उन्होंने चुना। लेकिन इस रास्ते पर कोई चेतावनी बोर्ड, बैरिकेड या रिफ्लेक्टर नहीं था। अंधेरे में ब्रिज अधूरा होने के कारण संतुलन खोने पर दोनों युवक बाइक समेत गिर गए।
हादसे के समय उनके पीछे से आ रहे अन्य साथी बाल-बाल बच गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत रेलवे पुलिस को सूचना दी और दोनों घायलों को खंडवा जिला अस्पताल प...










