राष्ट्रपति पदक से सम्मानित IPS अभिषेक तिवारी ने मांगी VRS, छोड़ेंगे नौकरी
भोपाल: मध्य प्रदेश कैडर के वरिष्ठ IPS अधिकारी अभिषेक तिवारी ने सेवा से इस्तीफा देकर स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) के लिए आवेदन किया है। वे वर्तमान में केंद्र सरकार के नेशनल टेक्नोलॉजी ऑर्गेनाइजेशन (NTRO) में डेप्युटेशन पर कार्यरत हैं।
उत्कृष्ट करियर और वीरता पदक:अभिषेक तिवारी 2013 बैच के IPS अधिकारी हैं और दो बार राष्ट्रपति पदक से सम्मानित हो चुके हैं। बालाघाट जिले में नक्सल विरोधी अभियानों में उनके अदम्य साहस और महत्वपूर्ण योगदान को देखते हुए उन्हें राष्ट्रपति पदक प्रदान किया गया था। इसके अलावा वे मध्य प्रदेश के सागर सहित कई जिलों में पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात रहे।
सेवानिवृत्ति के पीछे कारण:अधिकारिक तौर पर उन्होंने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए नौकरी छोड़ने की बात कही है। हालांकि प्रशासनिक गलियारों में कयास लगाए जा रहे हैं कि वे भविष्य में साइबर टेक्नोलॉजी या नई तकनीकी परियोजना...










