जयपुरिया अस्पताल में नर्सिंग कर्मचारियों का धरना जारी, भूख हड़ताल की चेतावनी
जयपुर: राजधानी जयपुर स्थित जयपुरिया अस्पताल (RUHS) में नर्सिंग कर्मचारियों का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। करीब 50 नर्सिंग कर्मियों ने 10 महीने से बकाया वेतन और नौकरी बहाली की मांग को लेकर अस्पताल परिसर में धरना दिया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे भूख हड़ताल का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।
कर्मचारियों का आरोप है कि दीपक एंटरप्राइजेज फर्म के माध्यम से कार्यरत नर्सिंग स्टाफ को लगातार सेवाएं देने के बावजूद उनका वेतन नहीं दिया गया। इससे वे गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। कई कर्मचारियों का कहना है कि वे परिवार चलाने में असमर्थ हो चुके हैं। उनकी मुख्य मांग है कि उन्हें उनकी नौकरी बहाल की जाए और 1 अप्रैल 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक का बकाया वेतन तत्काल जारी किया जाए।
कर्मचारियों ने यह भी आरोप लगाया कि जब उन्होंने वेतन की मांग की, तो पुराने स्ट...










