Friday, August 14

Madhya Pradesh

पांच तेंदुओं के सामने निडर खड़ी रही 12 साल की ‘शेरनी’ छिंदवाड़ा की कपूरी भारती बनीं असली हीरो, राज्यपाल ने किया सम्मान
Madhya Pradesh, State

पांच तेंदुओं के सामने निडर खड़ी रही 12 साल की ‘शेरनी’ छिंदवाड़ा की कपूरी भारती बनीं असली हीरो, राज्यपाल ने किया सम्मान

छिंदवाड़ा। घने जंगल, सन्नाटा और सामने खड़े पांच खूंखार तेंदुए—ऐसे रोंगटे खड़े कर देने वाले हालात में भी छिंदवाड़ा जिले की 12 वर्षीय छात्रा कपूरी भारती ने अद्भुत साहस, धैर्य और सूझबूझ का परिचय दिया। डरकर भागने के बजाय उसने संयम बनाए रखा, स्थिति को समझा और सुरक्षित रूप से स्कूल पहुंचकर न सिर्फ अपनी जान बचाई, बल्कि समय रहते सूचना देकर कई अन्य लोगों को भी संभावित खतरे से बचा लिया। तामिया क्षेत्र के एक छोटे से गांव कुआंखूटी की रहने वाली कपूरी भारती सातवीं कक्षा की छात्रा है। वह रोज की तरह 20 जनवरी की सुबह कुआंबादला स्थित अपने स्कूल के लिए निकली थी। स्कूल पहुंचने के लिए उसे लगभग तीन किलोमीटर का जंगल का रास्ता तय करना पड़ता है। जंगल में करीब एक किलोमीटर आगे बढ़ते ही उसकी नजर सामने खड़े तेंदुओं पर पड़ी। दो तेंदुए और तीन शावक, 40 मीटर की दूरी कपूरी के अनुसार, लगभग 30 से 40 मीटर की दूरी पर दो वयस...
मध्य प्रदेश में 14 IPS अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला, भोपाल का नया पुलिस कमिश्नर संजय कुमार
Madhya Pradesh, State

मध्य प्रदेश में 14 IPS अधिकारियों का बड़े पैमाने पर तबादला, भोपाल का नया पुलिस कमिश्नर संजय कुमार

भोपाल: मध्य प्रदेश के पुलिस महकमे में जनवरी के अंत में बड़ी सर्जरी की गई है। राज्य सरकार ने 14 आईपीएस अधिकारियों के तबादले की अधिसूचना जारी की है। इसमें भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्रा का भी नाम शामिल है। अब 2004 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संजय कुमार को भोपाल का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। हरिनारायण चारी मिश्रा बने SCRB के IG भोपाल पुलिस कमिश्वर हरिनारायण चारी मिश्रा को अब स्पेशल क्राइम ब्रांच (SCRB) का आईजी बनाया गया है। गृह विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार, सभी अधिकारियों को उनके नए पदस्थापन स्थल पर जाकर कार्यभार संभालना होगा। अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के तबादले 1992 बैच के पंकज कुमार, जो पहले विशेष पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय भोपाल थे, उन्हें अब CID और सतर्कता पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 1994 बैच के अनंत कुमार सिंह, जिन्हें ...
कान्हा टाइगर रिजर्व में ऑपरेशन वाइल्ड ट्रेप-2: लोहे के फंदे में फंसे तेंदुए को बचाया गया
Madhya Pradesh, State

कान्हा टाइगर रिजर्व में ऑपरेशन वाइल्ड ट्रेप-2: लोहे के फंदे में फंसे तेंदुए को बचाया गया

जबलपुर: कान्हा टाइगर रिजर्व के सिझौरा बफर जोन में वन विभाग की मुस्तैदी ने एक 5 साल के नर तेंदुए की जान बचा ली। गश्त कर रही टीम को किसी जंगली जानवर के कराहने की आवाज सुनाई दी। पास जाकर देखा गया तो तेंदुआ खेत की मेड़ के पास शिकारियों द्वारा लगाए गए लोहे के फंदे में फंसा हुआ था और बुरी तरह छटपटा रहा था। ट्रेंकुलाइज करके सुरक्षित निकाला गया स्थिति की गंभीरता को देखते हुए टीम ने वरिष्ठ अधिकारियों और वन्यजीव चिकित्सक डॉ. संदीप अग्रवाल को तुरंत सूचना दी। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने तेंदुए को ट्रेंकुलाइज (बेहोश) किया, ताकि उसे सुरक्षित रूप से फंदे से बाहर निकाला जा सके। कटर की मदद से लोहे का फंदा काटकर तेंदुए को आजाद किया गया। प्राथमिक उपचार और शारीरिक जांच के बाद तेंदुए को जंगल में सुरक्षित छोड़ा गया। वन विभाग की सतर्कता से बची वन्यजीव की जान जांच में पता चला कि यह तेंदुआ लगभग 5 साल का स्वस्...
अजित पवार की मौत पर राजनीति गरमाई: संजय राउत ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश का हवाला देते हुए बीजेपी पर उठाए सवाल
Madhya Pradesh, State

अजित पवार की मौत पर राजनीति गरमाई: संजय राउत ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश का हवाला देते हुए बीजेपी पर उठाए सवाल

मुंबई/बारामती: महाराष्ट्र में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के अंतिम संस्कार के बाद उनकी मौत को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। गुरुवार को बारामती में अजित पवार को श्रद्धांजलि दी गई, वहीं मुंबई में उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने अहमदाबाद प्लेन क्रैश का हवाला देते हुए सवाल खड़े किए। संजय राउत ने कहा कि कल एक विमान हादसे में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हुआ, जिससे न केवल महाराष्ट्र बल्कि पूरे देश में शोक की लहर है। उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसा कैसे हो सकता है और जनता के सामने इसके तथ्य और सत्य जरूर आने चाहिए। बीजेपी पर निशाना राउत ने अपने बयान में बीजेपी को भी निशाने पर लिया। उन्होंने लिखा कि बीजेपी ने अजित पवार को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़े विज्ञापन दिए, लेकिन असली श्रद्धांजलि यही होगी कि पीएम नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस द्वारा उन पर लगाए गए 70,000...
गणतंत्र दिवस पर ‘बापू’ का अपमान: बालाघाट में तिरंगा लेकर निकले युवकों ने लगाए गोडसे के नारे, कांग्रेस ने जताई कड़ी आपत्ति
Madhya Pradesh, State

गणतंत्र दिवस पर ‘बापू’ का अपमान: बालाघाट में तिरंगा लेकर निकले युवकों ने लगाए गोडसे के नारे, कांग्रेस ने जताई कड़ी आपत्ति

बालाघाट: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले से एक विचलित करने वाला वीडियो सामने आया है। लालबर्रा क्षेत्र के ग्राम बघोली में कुछ युवकों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे के समर्थन में नारे लगाए। यह घटना 26 जनवरी, गणतंत्र दिवस के अवसर पर हुई। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो के बाद कांग्रेस ने अपनी कड़ी नाराजगी व्यक्त की है और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ युवक गाड़ी में घूमते हुए नाथूराम गोडसे अमर रहे के नारे लगा रहे थे। घटना ग्राम बघोली गेट के पास हुई। कांग्रेस ने जताई आपत्ति ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और मध्य प्रदेश किसान कांग्रेस, लालबर्रा की संयुक्त बैठक में इस घटना पर तत्काल कार्रवाई की मांग की गई। बैठक के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लालबर्रा पुलिस थाने में शिकायती आवेदन सौंपा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनीराम भोय...
यूजीसी के नए नियमों पर सवर्ण समाज में भारी आक्रोश, उज्जैन की सड़कों पर उतरा जनसैलाब
Madhya Pradesh, State

यूजीसी के नए नियमों पर सवर्ण समाज में भारी आक्रोश, उज्जैन की सड़कों पर उतरा जनसैलाब

उज्जैन। यूजीसी (UGC) के प्रस्तावित ड्राफ्ट रेगुलेशन और नए नियमों को लेकर उज्जैन में सवर्ण समाज में भारी नाराजगी है। बुधवार शाम को टॉवर चौक पर हजारों लोगों ने मानव श्रृंखला बनाई और नारेबाजी करते हुए इसे सवर्ण वर्ग के लिए “बेड़ियां” करार दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि ये नियम उच्च शिक्षा में सामाजिक असंतुलन और भेदभाव को बढ़ावा देंगे, जिससे सवर्ण छात्रों के शैक्षणिक और व्यावसायिक भविष्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपा सवर्ण समाज के लोगों ने टॉवर चौक से शहीद पार्क तक रैली निकाली और एसडीएम पवन बारिया तथा विक्रम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. शैलेन्द्र कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने यूजीसी के एक पक्षीय ड्राफ्ट रेगुलेशन को तत्काल रोकने, नीति निर्धारण समितियों में सभी सामाजिक वर्गों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने और छात्रों, शिक्षकों तथा शिक्षाविदों से व्...
एमपी, यूपी और नेपाल से 300 बेटियां बागेश्वर धाम में लेंगी सात फेरे
Madhya Pradesh, State

एमपी, यूपी और नेपाल से 300 बेटियां बागेश्वर धाम में लेंगी सात फेरे

छतरपुर: शिवरात्रि के पावन अवसर पर बागेश्वर धाम में इस साल ‘सप्तम कन्या विवाह महोत्सव’ आयोजित किया जा रहा है। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पहल से 300 गरीब, अनाथ और जरूरतमंद बेटियों का विवाह इस आयोजन में होगा। इसमें 60 ऐसी बेटियां शामिल हैं जिनके माता-पिता नहीं हैं, वहीं कई दिव्यांग माता-पिता की संतानें भी इस महोत्सव का हिस्सा बन रही हैं। देश के 10 राज्यों से चयनित बेटियां इस खास महोत्सव में मध्य प्रदेश से सबसे ज्यादा 229 बेटियां शामिल होंगी, जबकि उत्तर प्रदेश से 56 और नेपाल से एक बेटी विवाह में शामिल होगी। चयनित बेटियों का चयन देश के 60 जिलों से किया गया है। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि इस आयोजन का सारा खर्च धाम की दान पेटी में आई राशि से उठाया जाएगा। गरीब, अनाथ और दिव्यांग बेटियां शामिल चयनित बेटियों में 60 अनाथ, 138 बेटियों के पिता नहीं हैं, 28 बेटियों की माता नहीं हैं। इसके ...
उज्जैन के प्राचीन माता भवानी मंदिर से चोरी, तीन चोर सीसीटीवी में कैद
Madhya Pradesh, State

उज्जैन के प्राचीन माता भवानी मंदिर से चोरी, तीन चोर सीसीटीवी में कैद

उज्जैन: बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में मंदिर चोरी की घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। घट्टिया तहसील के नजरपुर गांव में स्थित प्राचीन आशापुरी माता भवानी मंदिर से रात के समय चोरों ने बड़ी चोरी की। चोरी की यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। तीन चोरों ने अंजाम दिया वारदात को मिली जानकारी के अनुसार, तीन चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक चोर मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर माता जी की चांदी की जूलरी उतार रहा है, जबकि दो अन्य खिड़की के पास खड़े होकर निगरानी कर रहे हैं। माताजी को प्रणाम करने के बाद की चोरी सीसीटीवी फुटेज में चोर को माता जी को प्रणाम करते हुए देखा गया। इसके बाद उसने सोला पहनकर माता प्रतिमा की ऊँचाई का लाभ उठाते हुए प्लास्टिक की बाल्टी पर चढ़कर चांदी का छत्र और अन्य आभूषण चोरी किए। मंदिर के अंदर से लगभग 3 किलो से अधिक वजन की चांदी की ...
शहडोल में बीज गोदाम में भीषण आग, लाखों रुपए का धान जलकर राख
Madhya Pradesh, State

शहडोल में बीज गोदाम में भीषण आग, लाखों रुपए का धान जलकर राख

शहडोल: कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नरसराह स्थित बीज गोदाम में बुधवार सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते गोदाम में रखी लाखों रुपये की धान जलकर खाक हो गई। यह धान शहडोल जिले के विभिन्न धान खरीदी केंद्रों से संग्रहित कर बीज भंडार में रखी गई थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस दौरान जिला कलेक्टर, एसडीएम और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। यह गोदाम मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एण्ड लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन (MPWLC) शहडोल के अंतर्गत आता है, जिसकी कुल भंडारण क्षमता लगभग 2800 मीट्रिक टन है। नरसरहा परिसर में स्थित MPWLC-1, 2 और 3 गोदामों में यह आग लगी। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं, ताकि आग लगने के वास्त...
‘हमारे गुरुजी को वापस लाओ’ – गणित शिक्षक के लिए 35 किलोमीटर पैदल मार्च पर निकले बच्चे
Madhya Pradesh, State

‘हमारे गुरुजी को वापस लाओ’ – गणित शिक्षक के लिए 35 किलोमीटर पैदल मार्च पर निकले बच्चे

खरगोन: पहली से पांचवीं कक्षा के 200 से अधिक छात्र-छात्राएं अपने माता-पिता के साथ सरकारी स्कूल के गणित शिक्षक नटवर पाटीदार की बहाली की मांग लेकर 35 किलोमीटर पैदल मार्च पर निकल पड़े। यह अनोखा प्रदर्शन बुधवार को सरकारी सांदीपनि विद्यालय, सेगांव से शुरू होकर जिला मुख्यालय खरगोन की ओर बढ़ा। बच्चों और अभिभावकों का कहना था कि नटवर पाटीदार ने अपनी मेहनत और समर्पण से स्कूल में छात्रों की संख्या 54 से बढ़ाकर 246 कर दी थी। हाल ही में शिक्षक को दसनावल गांव के एक प्राथमिक स्कूल में अटैच कर दिया गया, जिससे पढ़ाई प्रभावित होने की चिंता पैदा हो गई। मार्च के दौरान लाल टी-शर्ट और चेकदार स्कर्ट में सजे छोटे बच्चे अनुशासन के साथ आगे बढ़ते नजर आए। प्रशासन ने कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांग पर अडिग रहे। अभिभावक स्वाति अग्रवाल ने कहा, “हम कलेक्टर से मिलकर मेहनती और डेडिकेटेड शिक्षक को व...