Friday, August 14

Madhya Pradesh

ग्वालियर में घने कोहरे के कारण भीषण हादसा, ट्रक ने कार को मारी टक्कर, चार की मौत
Madhya Pradesh, State

ग्वालियर में घने कोहरे के कारण भीषण हादसा, ट्रक ने कार को मारी टक्कर, चार की मौत

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में घने कोहरे के कारण शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। नेशनल हाईवे-719 पर बरोठा टोल प्लाजा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घटना स्थल पर लंबा जाम लग गया, जिसे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तुरंत खुलवाया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मृतकों में से तीन की पहचान की है। मृतकों के नाम हैं: राहुल शर्मा, ज्योति यादव और राजू प्रजापति, जबकि एक अन्य मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस ने ट्रक को सड़क के किनारे सुरक्षित कर आवागमन बहाल कराया। मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है। पुलिस और प्रशासन ने सड़क पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने ...
झाबुआ में नाबालिग पत्नी ने रील बनाने को लेकर पति की हत्या की, शादी की पगड़ी से गला घोंटा
Madhya Pradesh, State

झाबुआ में नाबालिग पत्नी ने रील बनाने को लेकर पति की हत्या की, शादी की पगड़ी से गला घोंटा

झाबुआ। मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में सोशल मीडिया को लेकर एक दुखद घटना सामने आई है। यहाँ नाबालिग पत्नी ने अपने पति कैलाश माल (25) की हत्या कर दी। घटना का कारण बताया जा रहा है कि पति ने पत्नी को शादी समारोह में नाचते हुए रील बनाने से रोका था। पुलिस ने बताया कि 28 जनवरी को डायल 112 पर सूचना मिली कि कैलाश का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर में पड़ा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चला कि हत्या गला घोंटकर की गई थी। जांच में पत्नी ने स्वीकार किया कि उसने यह अपराध यूट्यूब से फंदा बनाना सीखकर किया। घटना के विवरण के अनुसार, शादी समारोह में डीजे पर नाचते हुए रील बनाने पर कैलाश ने पत्नी को रोक दिया। घर लौटने के बाद वह सो गया। इसके बाद पत्नी ने अपनी शादी की पगड़ी को रस्सी का रूप दिया और गहरी नींद में सो रहे पति का गला दबाकर हत्या कर दी। झाबुआ एसपी शिवदयाल सिंह ने बताया कि कैलाश अपनी पत्नी पर संदेह करत...
Madhya Pradesh, State

शिवपुरी में विधायक के भाई और कॉन्स्टेबल में भिड़ंत, वीडियो हुआ वायरल

शिवपुरी। नरवर थाना क्षेत्र में करैरा से आई भाजपा विधायक रमेश खटीक के भाई चंद्र खटीक और पुलिसकर्मी के बीच विवाद देखने को मिला। बिना हेलमेट बाइक चलाने पर चेकिंग के दौरान हुए इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। घटना के अनुसार, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मी ने चंद्र खटीक को रोककर नियम पालन करने को कहा। इसके जवाब में विधायक के भाई ने पुलिसकर्मियों को धमकाते हुए कहा कि "तू गाड़ी लेकर आएगा घर।" पुलिसकर्मी ने बाइक की चाबी निकालकर थाना परिसर में फेंक दी। इस पर दोनों पक्षों में बहस और बढ़ गई। एक पुलिसकर्मी ने भी जवाब देते हुए कहा, "वर्दी यहीं उतारूं क्या?"—जिससे मामला और तूल पकड़ गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि चंद्र खटीक गर्मी दिखाते हुए पुलिसकर्मियों से भिड़ रहे हैं, जबकि थाने के पास मौजूद पुलिसकर्मी भी पीछे नहीं हटे। पुलिस और प्रशासन ने मामले की पुष्टि की है। हालांकि, ...
खजुराहो के राजगढ़ पैलेस में ‘खजाना’ का दावा, पूरा गांव खुदाई में जुटा
Madhya Pradesh, State

खजुराहो के राजगढ़ पैलेस में ‘खजाना’ का दावा, पूरा गांव खुदाई में जुटा

छतरपुर। खजुराहो के निकट चंद्रनगर में स्थित ऐतिहासिक राजगढ़ पैलेस के पास खजाने मिलने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें दावा किया गया कि पैलेस की जमीन से सदियों पुराने सोने के सिक्के मिले हैं। वीडियो में सोने के सिक्के भी दिखाई दिए, जिसके बाद ग्रामीण औजार लेकर खुदाई करने पहुंच गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएच-39 किनारे चल रहे सड़क निर्माण कार्य के दौरान मिट्टी में चमकते धातु के टुकड़े दिखाई दिए, और यहीं से खजाने की कहानी शुरू हुई। देखते ही देखते पैलेस का आसपास का क्षेत्र खुदाई के मैदान में बदल गया। हालांकि, खजुराहो पुरातत्व विभाग (ASI) ने इन दावों को भ्रामक बताया। अधिकारियों ने कहा कि आधिकारिक तौर पर किसी भी खजाने या ऐतिहासिक सिक्कों की पुष्टि नहीं हुई है। बमीठा थाना प्रभारी आशुतोष श्रोत्रिय ने कहा कि जांच के दौरान किसी भी व्यक्ति को कोई कीम...
इंदौर: एलिवेटेड कॉरिडोर हो ‘सिग्नल फ्री’, बार-बार नीचे उतरना पड़ा तो प्रोजेक्ट बेकार – सुमित्रा ताई ने अधिकारियों को समझाया
Madhya Pradesh, State

इंदौर: एलिवेटेड कॉरिडोर हो ‘सिग्नल फ्री’, बार-बार नीचे उतरना पड़ा तो प्रोजेक्ट बेकार – सुमित्रा ताई ने अधिकारियों को समझाया

इंदौर। पुराने एबी रोड पर प्रस्तावित एलिवेटेड कॉरिडोर के विकास को लेकर गुरुवार को एक अहम बैठक हुई, जिसमें पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कॉरिडोर को पूरी तरह सिग्नल-मुक्त बनाया जाए। बैठक की अध्यक्षता नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने की, जिसमें वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और तकनीकी विशेषज्ञ भी मौजूद थे। महाजन ने कहा कि एलिवेटेड का वास्तविक लाभ तभी जनता को मिलेगा, जब लोग पूरे मार्ग पर बिना किसी लाल बत्ती या चौराहे पर रुके अपने गंतव्य तक पहुँच सकें। उन्होंने मौजूदा योजना में सुधार की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा, “यदि बार-बार नीचे उतरकर सिग्नल या चौराहों पर रुकना पड़े, तो पूरे प्रोजेक्ट का उद्देश्य ही खत्म हो जाता है।” ताई ने एलआईजी और पलासिया चौराहों का उदाहरण देते हुए स्पष्ट किया कि वाहन आसानी से यू-टर्न लेकर एमजी र...
अशोकनगर में युवक गिरफ्तार: लड़कियों को रिझाने के लिए करता था तंत्र-मंत्र का सहारा
Madhya Pradesh, State

अशोकनगर में युवक गिरफ्तार: लड़कियों को रिझाने के लिए करता था तंत्र-मंत्र का सहारा

अशोकनगर। महिलाओं और लड़कियों को आकर्षित करने के लिए महंगे उपहार या लग्जरी गाड़ियों का चलन तो आमतौर पर देखा जाता है, लेकिन मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक युवक लड़कियों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए तंत्र-मंत्र और इत्र का सहारा ले रहा था। पुलिस ने नाबालिक छात्राओं के परिजनों की शिकायत पर आरोपी विशाल रघुवंशी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी पर आरोप है कि वह स्कूली छात्राओं का पीछा करता और उन्हें वशीकरण के टोटके आजमाता था। सिटी कोतवाली के थाना प्रभारी रवि प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि बुधवार को स्कूल की नाबालिक छात्राओं और उनके परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी कि पिछले तीन दिनों से एक अज्ञात युवक स्कूल से लौटते समय उनका पीछा कर परेशान कर रहा है। शिकायत के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और छात्राओं के परिजनों के साथ स्कूल पहुंचकर युवक को पकड़ लिया। पुलिस की तल...
मेट्रोमोनियल साइट पर प्यार का झांसा, ‘कायरा’ ने ठगे 64 लाख रुपए
Madhya Pradesh, State

मेट्रोमोनियल साइट पर प्यार का झांसा, ‘कायरा’ ने ठगे 64 लाख रुपए

इंदौर: शादी के लिए मेट्रोमोनियल साइट पर पार्टनर ढूंढ रहे एक युवक के साथ 64 लाख रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। युवती ने प्यार और भरोसे का नाटक कर युवक को ऑनलाइन निवेश योजना में फंसाया और बड़ी रकम ऐंठ ली। इंदौर क्राइम ब्रांच ने इसे ‘पिग बुचिंग स्कैम’ करार देते हुए एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक तलाक के बाद दूसरा विवाह करने के लिए मेट्रोमोनियल वेबसाइट का इस्तेमाल कर रहा था। इसी दौरान उसकी प्रोफाइल पर कायरा मल्होत्रा नाम की युवती की प्रोफाइल आई। बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे यह रोज़ाना कॉल, मैसेज और भावनात्मक नज़दीकियों में बदल गई। कुछ समय बाद युवती ने खुद को इन्वेस्टमेंट एडवाइजर बताया और शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का भरोसा दिलाया। उसने युवक को ऑनलाइन ग्रुप से जोड़ा, जिसमें मुनाफे के स्क्रीनशॉट और दावे दिखाए जाते रहे। इस भरोसे के चलते युवक ने अलग-...
मोबाइल पर लाइव देखी अपने ही घर में चोरी, 15 मिनट में 6 लाख की लूट
Madhya Pradesh, State

मोबाइल पर लाइव देखी अपने ही घर में चोरी, 15 मिनट में 6 लाख की लूट

बड़वानी: प्रदेश के बड़वानी जिले के पानसेमल कस्बे में बुधवार को दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। चोरी का खुलासा व्यापारी संजय अग्रवाल को तब हुआ जब उन्होंने मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए अपने घर के CCTV कैमरे का लाइव फीड देखा। CCTV फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति मुख्य गेट फांदकर अंदर आया, ताला तोड़ा और अलमारी से करीब ढाई लाख रुपए नकद व साढ़े तीन लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चुरा कर फरार हो गया। यह पूरी वारदात लगभग 15 मिनट में अंजाम दी गई। घटना के दौरान एक साथी बदमाश बाहर खड़ा होकर पूरे इलाके पर नजर रखे हुए था। व्यापारी संजय अग्रवाल उस समय अपने परिवार के साथ सेंधवा में अपने भाई के घर गए हुए थे। जब उन्होंने मोबाइल पर CCTV देखा, तो गेट टूटा और घर के अंदर चोरी का अंदेशा देखकर तुरंत पानसेमल लौटे और चोरी की पुष्टि की। पानसेमल थाना प्रभारी मंसाराम वगेन ने...
मध्य प्रदेश के किसानों के खातों में आए 200 करोड़ रुपए, सरकार ने की डिजिटल ट्रांसफर
Madhya Pradesh, State

मध्य प्रदेश के किसानों के खातों में आए 200 करोड़ रुपए, सरकार ने की डिजिटल ट्रांसफर

भोपाल: मध्य प्रदेश के किसानों के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गुरुवार को अन्नदाता सम्मान समारोह के दौरान 1.17 लाख किसानों के खातों में 200 करोड़ रुपए की राशि डिजिटल रूप से ट्रांसफर की। यह राशि सोयाबीन भावांतर योजना की चौथी किस्त के तहत दी गई है। मल्हारगढ़, मंदसौर में आयोजित समारोह में सीएम मोहन यादव ने किसानों का सम्मान करते हुए कहा कि उनकी समृद्धि के लिए सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। उन्होंने बताया कि भावांतर योजना के तहत अब तक सोयाबीन किसानों को लगभग 1,500 करोड़ रुपए की मदद प्रदान की जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि यह भुगतान उन किसानों के खातों में भेजा गया है जिन्होंने 20 दिसंबर, 2025 से योजना की समाप्ति तक सोयाबीन बाजार में बिक्री की थी। अब तक मध्य प्रदेश के 7.10 लाख किसानों के खातों में योजना के तहत 1,492 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए जा चुके हैं। साथ ही, सीएम मोहन यादव ने ...
गर्लफ्रेंड और कर्ज के दबाव में बना अपराधी भोपाल एम्स में चेन स्नैचिंग करने वाला नर्सिंग छात्र गिरफ्तार
Madhya Pradesh, State

गर्लफ्रेंड और कर्ज के दबाव में बना अपराधी भोपाल एम्स में चेन स्नैचिंग करने वाला नर्सिंग छात्र गिरफ्तार

भोपाल। राजधानी भोपाल स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में महिला अटेंडर से चेन स्नैचिंग करने वाले आरोपी को पुलिस ने 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सुनील मीणा के रूप में हुई है, जो राजस्थान का निवासी और एम्स भोपाल में नर्सिंग का तीसरे वर्ष का छात्र है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया है कि कर्ज चुकाने और महंगी जीवनशैली बनाए रखने के लिए उसने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, यह घटना रविवार शाम एम्स भोपाल परिसर के भीतर लिफ्ट में हुई थी। महिला अटेंडर वर्षा सोनी लिफ्ट में सवार थीं, तभी आरोपी अचानक अंदर घुसा और उनके गले से मंगलसूत्र छीनकर मौके से फरार हो गया। पूरी घटना महज 54 सेकंड में अंजाम दी गई, जिससे पीड़िता कुछ समझ पाती, उससे पहले ही आरोपी वहां से निकल चुका था। सीसीटीवी से खुली परतें घटना की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई और एम्स परिसर व आसपा...