छिंदवाड़ा में गाजर का हलवा खाने से 11 लोग बीमार, प्रशासन हरकत में
छिंदवाड़ा: जिले के अमरवाड़ा में बुधवार रात महालक्ष्मी बीकानेर स्वीट्स से खरीदा गया गाजर का हलवा खाने के बाद 11 लोगों की तबियत अचानक बिगड़ गई। रात करीब 9 बजे हलवा खाने के कुछ समय बाद ही घर-घर में उल्टी और पेट दर्द की शिकायत शुरू हो गई।
परिवार वालों ने तुरंत सभी को अमरवाड़ा अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने 6 लोगों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल छिंदवाड़ा रेफर किया। डॉक्टरों के अनुसार ज्यादातर मरीज अब खतरे से बाहर हैं, जबकि एक व्यक्ति की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन सक्रिय हो गया। अमरवाड़ा एसडीएम और फूड इंस्पेक्टर की टीम रात में ही दुकान पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। गुरुवार सुबह खाद्य विभाग ने दुकान से गाजर के हलवे और अन्य खाद्य सामग्री के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए।
फूड इंस्पेक्टर गोपेश मिश्रा ने बताया, "प्...










