खरगोन: चाय वाले ने अपने खर्चे पर पूरे मुहल्ले को दिखाई ‘बॉर्डर 2’
खरगोन (कसरावद): जिले के कसरावद कस्बे के नए बस स्टैंड पर चाय की दुकान चलाने वाले विजय वर्मा ने देशभक्ति और सिनेमा के प्रति अपने अनोखे जुनून से नगरवासियों का दिल जीत लिया है। सीमित आय होने के बावजूद विजय ने हाल ही में सन्नी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के करीब 5 हजार रुपए खर्च कर पूरे मोहल्ले के लोगों को थियेटर तक पहुंचाकर फिल्म दिखाई।
इस खास पहल में केवल टिकट ही नहीं दिए गए, बल्कि लोगों को एक तिरंगा रैली के रूप में थियेटर तक ले जाया गया। नारों, उत्साह और देशभक्ति के जज़्बे के साथ निकली यह रैली पूरे नगर के लिए प्रेरणास्पद रही।
विजय इससे पहले वर्ष 2023 में भी इसी तरह की पहल कर चुके हैं। उन्होंने उस समय सन्नी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ की रिलीज़ के पहले दिन लगभग 38 हजार रुपए खर्च कर सैकड़ों लोगों को फिल्म दिखाई थी, जिससे पूरे कस्बे में देशभक्ति की लहर दौड़ गई थी।
विजय का कहना है कि सन्नी देओल की फिल...










