एपिलेप्सी सर्जरी में भारत की बड़ी कामयाबी: एम्स की ROTCH तकनीक से इजरायल में पहली सफल सर्जरी
नई दिल्ली। मिर्गी यानी एपिलेप्सी के इलाज में भारत की तकनीकी प्रगति ने एक और अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि हासिल की है। दिल्ली AIIMS के न्यूरोसर्जनों द्वारा विकसित अत्याधुनिक ROTCH तकनीक अब विदेशों में भी नई उम्मीद बन रही है। इजरायल के डॉक्टरों ने एम्स से ट्रेनिंग लेने के बाद पहली बार इस तकनीक का उपयोग करते हुए 12 साल की एक बच्ची की सफल सर्जरी कर दुनिया के सामने भारतीय चिकित्सा कौशल का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है।
इजरायल में पहली ROTCH सर्जरी, बच्ची की जिंदगी में लौटी मुस्कान20 नवंबर 2025 को तेल अवीव मेडिकल सेंटर में प्रो. जोनाथन रोथ और प्रो. ईडो स्ट्रॉस ने इस तकनीक का इस्तेमाल कर ऑपरेशन किया। सर्जरी से पहले बच्ची बोलने में असमर्थ थी और शरीर का दायां हिस्सा बिल्कुल काम नहीं कर रहा था। हैरानी की बात यह है कि ऑपरेशन के अगले ही दिन वह सामान्य रूप से बोलने लगी और उसके दाईं ओर के हिस्से में मूवमेंट भ...









