Monday, August 31

Delhi (National Capital Territory)

इथियोपिया से उठी राख का बादल भारत तक पहुंचा: दिल्ली-NCR, राजस्थान, गुजरात के आसमान पर असर, फ्लाइट संचालन प्रभावित
Delhi (National Capital Territory), Natioanal, State

इथियोपिया से उठी राख का बादल भारत तक पहुंचा: दिल्ली-NCR, राजस्थान, गुजरात के आसमान पर असर, फ्लाइट संचालन प्रभावित

नई दिल्ली। देश पहले ही प्रदूषण और खराब एयर क्वालिटी से जूझ रहा था, अब लगभग 4500 किलोमीटर दूर इथियोपिया में हुए ज्वालामुखी विस्फोट ने चिंता और बढ़ा दी है। इथियोपिया के हेली गुब्बी ज्वालामुखी में करीब 12 हजार साल बाद हुए भीषण विस्फोट से उठी राख और सल्फर डाइऑक्साइड का विशाल गुबार लाल सागर पार करते हुए यमन, ओमान से होता हुआ सोमवार देर रात दिल्ली-NCR तक पहुंच गया। इसके प्रभाव की चपेट में गुजरात, राजस्थान, उत्तर-पश्चिम महाराष्ट्र, हरियाणा और पंजाब भी आ सकते हैं। विमान सेवाओं में हड़कंप राख के गुबार के कारण अंतरराष्ट्रीय विमान सेवाओं पर असर दिखना शुरू हो गया है। कई देशों में फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ीं और भारत में भी कुछ उड़ानें रद्द या डायवर्ट की गईं। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयरलाइनों और पायलटों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है, जिसमें राख वाले क्षेत्रों से बचते हुए उड़ान मार्ग और ऊं...
ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से भारत में हथियार तस्करी दिल्ली पुलिस ने इंटरनेशनल आर्म्स मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया
Delhi (National Capital Territory), State

ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से भारत में हथियार तस्करी दिल्ली पुलिस ने इंटरनेशनल आर्म्स मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हो रही हथियार तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस मॉड्यूल के तार आईएसआई समर्थित गैंगस्टर सोनू खत्री उर्फ राजेश कुमार से जुड़े पाए गए हैं। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से तुर्किये निर्मित PX-5.7 और चीन निर्मित PX-3 मॉडल की कुल 10 विदेशी पिस्टल और 92 कारतूस बरामद किए हैं। रोहिणी में लगी ट्रैप, स्पीकर बॉक्स से मिली पिस्टलें क्राइम ब्रांच को 19 नवंबर को सूचना मिली थी कि इंटरनेशनल मॉड्यूल के सदस्य दिल्ली-एनसीआर में आधुनिक हथियार सप्लाई करने वाले हैं।डीसीपी संजीव कुमार यादव के निर्देशन में गठित टीम ने रोहिणी सेक्टर-28 में एक स्विफ्ट डिजायर कार को रोका। तलाशी के दौरान स्पीकर बॉक्स के अंदर बैग में 8 पिस्टल और 84 कारतूस बरामद हुए।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनदीप सिंह और दलविंदर सिंह के र...
दसवीं के छात्र की आत्महत्या पर उबाल पैरेंट्स की मांग—सस्पेंशन नहीं, टीचर्स को तुरंत बर्खास्त किया जाए
Delhi (National Capital Territory), State

दसवीं के छात्र की आत्महत्या पर उबाल पैरेंट्स की मांग—सस्पेंशन नहीं, टीचर्स को तुरंत बर्खास्त किया जाए

नई दिल्ली। सेट कोलंबस स्कूल में दसवीं के छात्र की आत्महत्या के बाद अभिभावकों का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन स्कूल के बाहर बड़ी संख्या में पैरेंट्स इकट्ठा हुए और आरोपित शिक्षकों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। अभिभावकों का कहना है कि केवल सस्पेंशन पर्याप्त नहीं, स्कूल को संबंधित शिक्षकों को बर्खास्त कर कानूनी कार्रवाई शुरू करनी चाहिए। मैनेजमेंट पर आरोप—ना संवाद, उल्टा धमकी प्रदर्शन कर रहे पैरेंट्स ने स्कूल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए।उनका कहना है— चर्चा के लिए कोई भी अधिकारी बाहर नहीं आया स्टूडेंट्स को चेतावनी दी गई कि प्रदर्शन में दिखे तो टीसी जारी कर दी जाएगी अभिभावकों के अनुसार यह रवैया दुखद और असंवेदनशील है। चार टीचर्स सस्पेंड, पैरेंट्स असंतुष्ट गुरुवार देर रात स्कूल ने उन चार शिक्षकों को निलंबित किया जिनका नाम FIR में दर्ज है।इसके ...
दिल्ली में धूप से साफ होगी हवा ग्रीन वॉल, बायोफिल्म और एआई मॉडल देंगे प्रदूषण से राहत
Delhi (National Capital Territory), State

दिल्ली में धूप से साफ होगी हवा ग्रीन वॉल, बायोफिल्म और एआई मॉडल देंगे प्रदूषण से राहत

नई दिल्ली। राजधानी की हवा प्रदूषण से जंग जल्द ही नई तकनीकों के सहारे लड़ती दिखाई देगी। दिल्ली सरकार ऐसे समाधान पर विचार कर रही है, जिनमें धूप खुद हवा को साफ करेगी, बिना बिजली के चलने वाले एयर प्यूरीफिकेशन पैनल लगाए जाएंगे और एआई आधारित मॉडल धूल और धुएं का पहले से अनुमान लगा सकेंगे। सरकार को यह सुझाव उसके इनोवेशन चैलेंज के तहत मिले हैं, जिसमें अब तक 265 से ज्यादा प्रपोजल आए हैं। अक्टूबर में शुरू हुई पहल पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने इस पहल की शुरुआत अक्टूबर में की थी।दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रही है।लक्ष्य है—राजधानी में प्रदूषण कम करने के लिए नए, किफायती और व्यवहारिक समाधान तलाशना। सुझावों की लंबी सूची अधिकारियों के अनुसार अब तक मिले प्रस्तावों में— 68 प्रपोजल वाहन प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े करीब 197 प्रपोजल एयर प्...
जौनपुर में 42 करोड़ की कोडीन सिरप बरामद 12 फर्मों पर एफआईआर, रांची से चल रहा था अवैध नेटवर्क
Delhi (National Capital Territory), State

जौनपुर में 42 करोड़ की कोडीन सिरप बरामद 12 फर्मों पर एफआईआर, रांची से चल रहा था अवैध नेटवर्क

जौनपुर। वाराणसी, सोनभद्र और गाजियाबाद में हालिया कार्रवाई के बाद अब जौनपुर में कोडीन मिश्रित कफ सिरप की सबसे बड़ी खेप मिलने से हड़कंप मच गया है। खाद्य एवं औषधि विभाग की टीम ने यहां 1,89,000 बोतलें बरामद की हैं, जिनकी बाजार कीमत 42 करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। रांची की कंपनी से हो रही थी सप्लाई जांच में खुलासा हुआ है कि यह सप्लाई झारखंड की राजधानी रांची से संचालित हो रही शैली इंटरप्राइजेज के माध्यम से की जा रही थी। फर्म शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद के नाम पर रजिस्टर्ड जौनपुर की 12 फर्मों तक लगातार भेजी जा रही थी बड़ी खेप सप्लाई का नेटवर्क यूपी, झारखंड, बिहार, नेपाल और बांग्लादेश तक फैला अधिकारियों के अनुसार, इसी फर्म के जरिए अवैध कोडीन सिरप की तस्करी का पूरा रैकेट खड़ा किया गया था। इतिहास की सबसे बड़ी रिकवरी में से एक छापेमारी के दौरान जब्त की गई सिरप— ...
जैश-ए-मोहम्मद के लिए भर्ती करता था मौलवी इरफान, पढ़े-लिखे युवाओं पर रखता था खास नजर
Delhi (National Capital Territory), Natioanal, State

जैश-ए-मोहम्मद के लिए भर्ती करता था मौलवी इरफान, पढ़े-लिखे युवाओं पर रखता था खास नजर

नई दिल्ली, 22 नवंबर। लाल किला धमाके की जांच में एक बड़ा खुलासा हुआ है। सुरक्षा एजेंसियों ने गिरफ्तार मौलवी इरफान अहमद को जैश-ए-मोहम्मद के मुख्य भर्तीकर्ता के तौर पर चिन्हित किया है। अधिकारियों के अनुसार, इरफान कथित रूप से एक ऐसे मॉड्यूल को तैयार कर रहा था, जिसे जांचकर्ता "व्हाइट कॉलर टेरर इकोसिस्टम" के नाम से जोड़कर देख रहे हैं। उसका फोकस विशेष रूप से पढ़े-लिखे, पेशेवर और सफेदपोश युवाओं पर था। कैसे करता था संभावित लोगों की पहचान जांच सूत्रों के मुताबिक, इरफान ने भर्ती के लिए तीन रणनीतियाँ अपनाई थीं— व्यक्तिगत बातचीत के जरिए परख संदिग्ध लोगों से सामान्य मुलाकात कर उनके विचार, असंतोष और कट्टर रुझानों को टटोलता था। सोशल मीडिया की निगरानी ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखकर संभावित संपर्क तलाशता था। मस्जिदों में नियमित आने वाले युवा अधिकारियों ने बताया कि यह तरीका ...
‘जान बचाने वाले जान ले रहे…’: दिल्ली धमाके को लेकर पूर्व सेना अधिकारी का बड़ा दावा, बोले– पाकिस्तानी डीप स्टेट शामिल
Delhi (National Capital Territory), Natioanal, State

‘जान बचाने वाले जान ले रहे…’: दिल्ली धमाके को लेकर पूर्व सेना अधिकारी का बड़ा दावा, बोले– पाकिस्तानी डीप स्टेट शामिल

नई दिल्ली, 21 नवंबर। लाल किले के पास हुए आत्मघाती धमाके को लेकर सेना के पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लन (रि.) ने बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि इस हमले में पाकिस्तान की डीप स्टेट, आईएसआई और जैश-ए-मोहम्मद की भूमिका साफ दिखाई देती है। ढिल्लन ने चेतावनी देते हुए कहा कि आतंकियों के मॉड्यूल में ऐसे सफेदपोश लोग शामिल किए जा रहे हैं, जिन पर किसी को शक नहीं होता—और यही लोग ‘टिक-टिक करते टाइम बम’ साबित हो रहे हैं। ‘पाकिस्तानी डीप स्टेट का हाथ साफ दिखता है’ एएनआई को दिए इंटरव्यू में लेफ्टिनेंट जनरल ढिल्लन ने कहा कि लाल किले के पास हुआ धमाका पुलवामा हमले की तरह बेहद सोची-समझी रणनीति के तहत अंजाम दिया गया है।उन्होंने कहा,"पाकिस्तानी डीप स्टेट का एजेंडा भारत में आतंक फैलाना है। जैश-ए-मोहम्मद उसी का तैयार किया हुआ प्रोडक्ट है और इस मॉड्यूल पर जैश का साफ-साफ सिग्नेचर दिखाई दे रहा है।" ढि...
दिल्ली हाई कोर्ट का अहम फैसला: पति-पत्नी के बीच भी नाबालिग के संबंध POCSO के तहत अपराध
Delhi (National Capital Territory), State

दिल्ली हाई कोर्ट का अहम फैसला: पति-पत्नी के बीच भी नाबालिग के संबंध POCSO के तहत अपराध

नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने एक संवेदनशील मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि अगर किसी महिला की उम्र 18 साल से कम है, तो पति-पत्नी के बीच भी यौन संबंध में सहमति का कोई कानूनी अर्थ नहीं होगा। ऐसे मामले में आरोपी के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (POCSO) के तहत कार्रवाई अनिवार्य है। मामले की पृष्ठभूमि मामला 2023 का है, जब महिला नाबालिग थी और उसके पति के साथ संबंध बने। महिला गर्भवती हुई और नाबालिग रहते हुए बच्चे को जन्म दिया। महिला ने कोर्ट में अपील की कि पति के खिलाफ कोई कार्रवाई न हो, क्योंकि यह आपसी सहमति का मामला था। परिवार ने भी आरोप रद्द करने की मांग की, यह दावा करते हुए कि पीड़िता ने कभी यौन शोषण की बात नहीं कही। कोर्ट का निर्णय जस्टिस संजीव नरूला ने कहा कि भारत में संसद ने यौन सहमति की उम्र 18 वर्ष तय की है। नाबालिग के म...
दिल्ली MCD में 17 करोड़ का घोटाला उजागर हेल्थ इंस्पेक्टर्स पर फर्जी भुगतान का आरोप, कमिश्नर ने दोषियों की सेवा समाप्त करने का आदेश दिया
Delhi (National Capital Territory), State

दिल्ली MCD में 17 करोड़ का घोटाला उजागर हेल्थ इंस्पेक्टर्स पर फर्जी भुगतान का आरोप, कमिश्नर ने दोषियों की सेवा समाप्त करने का आदेश दिया

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में नगर निगम (MCD) के हेल्थ विभाग से जुड़ा एक बड़ा घोटाला सामने आया है। कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्त अडिशनल पब्लिक हेल्थ इंस्पेक्टर्स (APHI) पर करीब 17 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। मामला तब उजागर हुआ जब स्टैंडिंग कमिटी की बैठक में सदस्य राजपाल सिंह ने पूरे प्रकरण को उठाया। इसके बाद अधिकारियों में हड़कंप मच गया। स्टैंडिंग कमिटी में खुला घोटाले का पर्दाफाश राजपाल सिंह ने बताया कि MCD में 38 APHI कॉन्ट्रैक्ट पर लगाए गए थे। इन कर्मचारियों ने वर्ष 2015 में लेबर कोर्ट में मामला दर्ज कर कई मांगें उठाई थीं—पोस्ट के अनुरूप वेतन, स्थायी करने की मांग आदि।लेबर कोर्ट ने 2025 में उनके पक्ष में फैसला सुनाते हुए MCD कमिश्नर के खाते को अटैच कर 17 करोड़ रुपये की रिकवरी का आदेश दे दिया। अकाउंट अटैच होते ही 17 करोड़ रुपये की राशि कोर्ट के आदेशानुसार 39 APHI कर्मचारियों ...
दिल्ली क्राइम न्यूज़: राजधानी में कानून के रक्षक भी नहीं सुरक्षित! कड़कड़डूमा कोर्ट के जज से रोडरेज में बदसलूकी, पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा आरोपी
Delhi (National Capital Territory), State

दिल्ली क्राइम न्यूज़: राजधानी में कानून के रक्षक भी नहीं सुरक्षित! कड़कड़डूमा कोर्ट के जज से रोडरेज में बदसलूकी, पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा आरोपी

नई दिल्ली। देश की राजधानी में कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करने वाली घटना सामने आई है। शाहदरा के कृष्णा नगर इलाके में कड़कड़डूमा कोर्ट के एक सेशन जज को रोडरेज का शिकार होना पड़ा। कोर्ट के लिए घर से निकले जज साहब को एक बाइक सवार ने न सिर्फ रास्ते में रोका, बल्कि सरेआम बदतमीजी और धक्का-मुक्की भी की। जज द्वारा पुलिस को सूचना देने पर आरोपी मौके से भाग निकला, लेकिन पुलिस ने 24 घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया। धीमी रफ्तार में चल रही बाइक बनी विवाद की वजहघटना बुधवार सुबह करीब 10 बजे की है। सेशन जज अपनी कार से कोर्ट की ओर जा रहे थे। तभी कृष्णा नगर क्षेत्र में उनकी कार के आगे एक बाइक काफी धीमी गति से चल रही थी। बार-बार हॉर्न देने पर नाराज होकर बाइक सवार ने अपनी वाहन जज की कार के आगे रोक दी।इसके बाद वह गुस्से में कार के पास जाकर जज से बहस पर उतर आया। जज जब कार से बाहर आए तो आरोपी ने उनसे बद...