गोपालगंज मॉडल अस्पताल में अनियमितताओं पर कसा शिकंजा, BJP विधायक के निरीक्षण के बाद नोटिस जारी
गोपालगंज (बिहार): राज्य में नई सरकार के गठन के बाद जहां मंत्री विभागों का निरीक्षण कर रहे हैं, वहीं भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक भी सक्रियता दिखा रहे हैं। इसी क्रम में गोपालगंज सदर के भाजपा विधायक सुभाष सिंह ने मॉडल अस्पताल में फैली अनियमितताओं पर बड़े कदम उठाए हैं।
मोबाइल की रोशनी में इलाज का वीडियो हुआ था वायरल
कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें दावा किया गया कि मॉडल अस्पताल की आलीशान इमारत में बिजली की सुविधा न होने पर डॉक्टर मोबाइल की रोशनी में मरीजों का इलाज कर रहे थे। हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी, लेकिन इस घटना ने अस्पताल प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए थे।
विधायक का औचक निरीक्षण, कई डॉक्टर ड्यूटी से नदारद
वीडियो वायरल होने के अगले ही दिन विधायक सुभाष सिंह ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई चिकित्सक ड्यूटी स...










