W, W, W… इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन की हैट्रिक, टी20 वर्ल्ड कप से पहले बढ़ा दी सभी टीमों की टेंशन
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने में केवल एक सप्ताह बाकी है और सभी टीमें तैयारी में जुटी हैं। इसी बीच इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेले गए पहले टी20 मैच में इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन ने इतिहास रच दिया। करन ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार हैट्रिक लेकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।
सैम करन का कमाल
सैम करन इंग्लैंड के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में हैट्रिक हासिल की। इससे पहले यह कारनामा क्रिस जॉर्डन ने 2024 में किया था। करन ने लगातार तीन गेंदों पर दासुन शनाका, महीश थीक्षणा और मथीशा पथिराना को आउट कर श्रीलंका को संकट में डाल दिया।
बारिश के कारण यह मैच 17-17 ओवर का था और इंग्लैंड ने DLS पद्धति के तहत 11 रन से जीत हासिल की।
मैच का निर्णायक पल
सैम करन ने 19वें ओवर में यह हैट्रिक ली। इस ओवर से पहले उन्होंने 20 रन दिए थे, लेकिन इसके बावजू...










