बिहार कैबिनेट में नीतीश के बाद JDU के नंबर-2 नेता कौन?
पटना। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में तीन प्रमुख चेहरे देखे जाते हैं—मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, और उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जेडीयू का नंबर-2 नेता कौन है?
सूत्रों के अनुसार, जेडीयू का नंबर-2 नेता विजय कुमार चौधरी हैं। नवम्बर 2025 में जब नीतीश कुमार ने अपनी दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, उस समय उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के बाद चौथे क्रम पर विजय कुमार चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली। इन्हें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बेहद निकट सहयोगी माना जाता है और ये अक्सर निरीक्षण व सरकारी कार्यक्रमों में उनके साथ नजर आते हैं। जेडीयू की नीतियों को तैयार करने में इनकी अहम भूमिका रहती है।
नीतीश कुमार से दोस्ती का लंबा सफर
विजय कुमार चौधरी और नीतीश कुमार की दोस्ती ...










