Friday, August 14

Politics

‘राहुल गांधी को बात समझने में 10 साल लगते हैं’ – मंत्री जायसवाल का तंज  बिहार में मंत्री का राहुल गांधी पर तीखा हमला, राजनीति और उद्योग पर भी बोले
Bihar, Politics, State

‘राहुल गांधी को बात समझने में 10 साल लगते हैं’ – मंत्री जायसवाल का तंज बिहार में मंत्री का राहुल गांधी पर तीखा हमला, राजनीति और उद्योग पर भी बोले

    पटना: बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने हाल ही में राहुल गांधी पर तीखा व्यंग्य करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता को हर बात समझने में करीब 10 साल लग जाते हैं। उन्होंने कहा कि 57 साल की उम्र में भी राहुल गांधी खुद को युवा बताते हैं, लेकिन चीन जैसे गंभीर मुद्दों को समझने में उन्हें करीब 20 साल लगे और वे अब तक राजनीतिक रूप से पूरी तरह विकसित नहीं हो पाए हैं।   मंत्री जायसवाल ने राज्य के औद्योगिक और व्यापारिक हालात पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि चनपटिया क्षेत्र की करीब 58 छोटी इकाइयां वित्तीय संकट और मार्केटिंग की समस्याओं से जूझ रही हैं। सरकार इन समस्याओं को गंभीरता से ले रही है और स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को सहयोग देने की दिशा में कदम उठा रही है।   राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर भी मंत्री ने पाकिस्तान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की भ...
एमपी में डिजिटल विधानसभा, विधायकों के वेतन-भत्तों में बढ़ोतरी पर मंथन
Madhya Pradesh, Politics, State

एमपी में डिजिटल विधानसभा, विधायकों के वेतन-भत्तों में बढ़ोतरी पर मंथन

    भोपाल। मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार अब प्रशासनिक कामकाज के बाद विधानसभा की कार्यवाही को भी हाई-टेक बनाने जा रही है। मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के बीच हुई बैठक में प्रदेश विधानसभा को डिजिटल बनाने और विधायकों की सुख-सुविधाओं को लेकर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए।   बजट सत्र से शुरू होगा 'ई-विधान' सरकार ने निर्णय लिया है कि आगामी बजट सत्र से विधानसभा में ‘ई-विधान’ प्रणाली लागू की जाएगी। कैबिनेट बैठकों की तरह अब विधानसभा की कार्यवाही भी पेपरलेस होगी। हालांकि इसे पहले सत्रों में लागू किया जाना था, लेकिन तकनीकी तैयारियों के कारण अब इसे फरवरी में होने वाले बजट सत्र से अनिवार्य रूप से शुरू करने की योजना है।   विधायकों के वेतन-भत्तों और आवास पर चर्चा बैठक में विधायकों के वेतन और भत्तों में वृद्धि पर भी गंभीर मंथन हुआ। वे...
यात्राओं पर नीतीश को इतना भरोसा क्यों? जनता के बीच जाने में छिपा है सीएम का जादू
Bihar, Politics, State

यात्राओं पर नीतीश को इतना भरोसा क्यों? जनता के बीच जाने में छिपा है सीएम का जादू

  पटना: बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार की यात्राओं का विशेष स्थान रहा है। 2005 की 'न्याय यात्रा' से शुरू हुआ यह सिलसिला आज भी उनकी रणनीति का अहम हिस्सा है। इन यात्राओं के जरिए वे न केवल जनसमर्थन का सटीक आकलन करते हैं, बल्कि विरोध की लहर को भी समय रहते भांप लेते हैं।   2005 की 'न्याय यात्रा' बनी टर्निंग पॉइंट   नीतीश कुमार के यात्रा प्रेम की शुरुआत फरवरी 2005 में हुई। उस समय बिहार त्रिशंकु विधानसभा और राजनीतिक अस्थिरता से गुजर रहा था। राष्ट्रपति शासन लागू होने के बाद नीतीश ने इसे 'लोकतंत्र की हत्या' करार दिया। जनता के बीच जाकर अपनी बात रखने के लिए उन्होंने 'न्याय यात्रा' निकाली। यह यात्रा जादुई असर दिखा गई और उसके बाद हुए चुनावों में नीतीश समर्थित एनडीए को प्रचंड बहुमत मिला। इस ऐतिहासिक सफलता ने नीतीश के मन में यात्राओं के प्रति स्थायी विश्वास पैदा किया।   जनता ...
नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ का चंपारण कनेक्शन इतिहास से सियासत तक का ‘कॉम्बो’
Bihar, Politics, State

नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ का चंपारण कनेक्शन इतिहास से सियासत तक का ‘कॉम्बो’

        पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नई ‘समृद्धि यात्रा’ इस बार भी पश्चिम चंपारण से शुरू हो रही है। इसके पीछे सिर्फ राजनीतिक गणित ही नहीं, बल्कि इतिहास और श्रद्धा भी जुड़ी हुई है। नीतीश कुमार की महात्मा गांधी और बाबा भीम साहेब अंबेडकर में गहरी श्रद्धा रही है। इसलिए राज्य के विकास और जनता के हित के लिए आयोजित समृद्धि यात्रा की शुरुआत हमेशा चंपारण से ही होती है।   राजनीतिक तंत्र और नीतीश का निशाना   नीतीश कुमार जानते हैं कि पश्चिम चंपारण में भाजपा और जदयू की संयुक्त ताकत महागठबंधन को हराने में निर्णायक भूमिका निभाती है। 2020 के विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को 16 सीटें मिली थीं, जबकि 2025 में यह घटकर 11 रह गईं। यहां जातीय आधार पर बीजेपी के मतदाता ज्यादा हैं और जदयू के कम, इस कारण राजनीतिक रणनीति गठबंधन पर आधारित होती है।   महात्मा गांध...
RCP सिंह की JDU में वापसी? नीतीश की जरूरत या कुर्मी नेता की मजबूरी, जानिए इनसाइड स्टोरी
Bihar, Politics, State

RCP सिंह की JDU में वापसी? नीतीश की जरूरत या कुर्मी नेता की मजबूरी, जानिए इनसाइड स्टोरी

    पटना: बिहार के सियासी गलियारों में इन दिनों एक ही सवाल गूंज रहा है – क्या पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह (रामचंद्र प्रसाद सिंह) फिर से जनता दल यूनाइटेड (JDU) का दामन थामने वाले हैं? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ सार्वजनिक कार्यक्रम में दिखने और उनके प्रति नरम रुख अपनाने के बाद इस अटकल को और बल मिला है।   कभी नीतीश के सबसे भरोसेमंद और JDU के ‘नंबर दो’ रहे आरसीपी सिंह ने अब सीएम को अपना ‘अभिभावक’ बताया है। इस बयान के बाद सवाल उठने लगे हैं – क्या जेडीयू में वापसी कुर्मी नेता आरसीपी सिंह की मजबूरी बन गई है, या यह नीतीश कुमार की रणनीति का हिस्सा है?     दही-चूड़ा भोज ने कम की दूरियां   हाल ही में पटेल सेवा संघ द्वारा आयोजित दही-चूड़ा भोज में नीतीश कुमार और आरसीपी सिंह दोनों शामिल हुए। दोनों अलग-अलग समय पर पहुंचे, लेकिन कार्यक्रम के बाद आरसीपी सिंह ...
भतीजे को मिला चाचा का साथ! तेज प्रताप के दही-चूड़ा भोज में पक्का जाएंगे रामकृपाल यादव
Bihar, Politics, State

भतीजे को मिला चाचा का साथ! तेज प्रताप के दही-चूड़ा भोज में पक्का जाएंगे रामकृपाल यादव

    पटना: लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव 14 जनवरी को जन शक्ति जनता दल की ओर से आयोजित अपने पारंपरिक दही-चूड़ा भोज की रौनक बढ़ाने में जुटे हैं। इस कार्यक्रम के लिए उन्होंने बिहार सरकार के मंत्रियों को आमंत्रित किया है।   रामकृपाल यादव ने किया कार्यक्रम में शामिल होने का दावा   तेज प्रताप यादव ने बिहार के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव को विशेष रूप से कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। मंत्री रामकृपाल यादव ने निमंत्रण मिलने पर खुशी जताते हुए कहा, “तेज प्रताप और मेरे बीच पिछले 30-35 सालों का पारिवारिक रिश्ता है। मैंने उसे बचपन से लेकर आज तक बड़ा होते देखा है। मुझे बहुत खुशी है कि उसने मकर संक्रांति दही-चूड़ा कार्यक्रम में अपने चाचा को बुलाया है। मैं जरूर जाऊंगा और उसे आशीर्वाद दूंगा।”   अन्य मंत्रियों को भी न्योता   तेज प्रताप ने मंत्री रामकृप...
‘RJD में क्या गाली देने की छूट?’ सांसद सुरेंद्र यादव पर भड़का NDA, कहा- कार्रवाई करें लालू
Bihar, Politics, State

‘RJD में क्या गाली देने की छूट?’ सांसद सुरेंद्र यादव पर भड़का NDA, कहा- कार्रवाई करें लालू

    पटना: बिहार के जहानाबाद से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव विवादों में घिर गए हैं। विधानसभा चुनाव में अपने मन मुताबिक परिणाम न मिलने पर नाराज सांसद ने आम जनता के साथ-साथ यादव समाज के लिए भी आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बिहार की सियासत में उबाल आ गया है।   जदयू ने लालू से कार्रवाई की मांग की सांसद सुरेंद्र यादव के वीडियो को लेकर जदयू ने RJD पर कड़ा प्रहार किया। जदयू एमएलसी और प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा, "क्या आरजेडी ने अपने सांसद को गाली देने की छूट दे रखी है? यदि नहीं, तो लालू यादव अपने सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव पर तुरंत कार्रवाई करें।" नीरज कुमार ने यह भी कहा कि सुरेंद्र यादव का यह व्यवहार यह दर्शाता है कि अब लालू यादव और तेजस्वी यादव का यादव समाज पर एकाधिकार नहीं रहा। उन्होंने जोर देकर कहा क...
बाबा ने बताया ‘अशुभ लक्षण’! तेजस्वी के स्वागत में विधायक नदारद, शिवानंद तिवारी ने उठाए तीखे सवाल
Bihar, Politics, State

बाबा ने बताया ‘अशुभ लक्षण’! तेजस्वी के स्वागत में विधायक नदारद, शिवानंद तिवारी ने उठाए तीखे सवाल

  पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की हार के बाद पार्टी में असंतोष और सवालों की खामोश फुहार महसूस की जा रही है। इसी कड़ी में राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पटना लौटने पर विधायकों की अनुपस्थिति को पार्टी के लिए 'अशुभ लक्षण' बताया है।   रविवार को सपरिवार छुट्टियां मनाकर पटना लौटे तेजस्वी यादव का हवाई अड्डे पर स्वागत समारोह उस अंदाज में हुआ जिसे लेकर शिवानंद तिवारी ने पार्टी के भविष्य को चिंताजनक करार दिया। उनका कहना है कि हार के बाद नेतृत्व को जमीन पर सक्रिय होना चाहिए, लेकिन वर्तमान परिस्थितियां कुछ और ही कहानी बयां कर रही हैं।   स्वागत में विधायक नदारद शिवानंद तिवारी ने कहा कि हवाई अड्डे पर पार्टी के कोई भी विधायक उपस्थित नहीं थे। केवल मीडिया कैमरों की भीड़ ही वहां नजर आई। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा क...
अरे इधर आओ ना’— सेल्फी लेते समय CM नीतीश कुमार का वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर शुरू हुई तीखी बहस
Bihar, Politics, State

अरे इधर आओ ना’— सेल्फी लेते समय CM नीतीश कुमार का वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर शुरू हुई तीखी बहस

पटना। सार्वजनिक जीवन में कब कौन-सा क्षण सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ऐसा ही एक 12 सेकंड का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में तीखी बहस छिड़ गई है। वायरल वीडियो में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान लोगों से हाथ जोड़कर अभिवादन करते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान एक महिला कुछ दूरी से उनकी सेल्फी लेने का प्रयास करती दिखती है। तभी मुख्यमंत्री की नजर उस पर पड़ती है और वे स्नेहपूर्वक कहते हैं— ‘अरे इधर आओ ना।’ इसके बाद महिला का कैमरा हिलता है और वह कथित तौर पर जवाब देती है— ‘नहीं, यहीं ठीक है।’ सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का तूफान इस वीडियो को एक्स (पूर्व में ट्विटर) और फेसबुक पर हजारों बार साझा किया जा चुका है। यूजर्स इस पर अलग-अलग तरह की प्र...
यूपी SIR के बाद हमीरपुर-महोबा में 88 हजार वोटरों को मिलेगा नोटिस
Politics, State, Uttar Pradesh

यूपी SIR के बाद हमीरपुर-महोबा में 88 हजार वोटरों को मिलेगा नोटिस

    हमीरपुर/महोबा (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश के हमीरपुर और महोबा संसदीय क्षेत्र में एसआईआर (Special Summary Revision) अभियान के बाद अब 88 हजार से अधिक मतदाताओं को नोटिस जारी करने की तैयारी निर्वाचन विभाग ने शुरू कर दी है।   एसआईआर में मिली विसंगतियाँ: पिछले साल 4 नवंबर से 26 दिसंबर तक चलाए गए एसआईआर अभियान में लगभग 1.75 लाख मतदाताओं के नाम अवैध पाए गए, जिन्हें मतदाता सूची से हटा दिया गया। इनमें बड़ी संख्या में ऐसे नाम थे जो जीवित नहीं हैं या फर्जी पाए गए।   हमीरपुर जिले में एसआईआर के बाद 89.22 प्रतिशत मतदाताओं के नाम डिजिटाइज्ड कर लिए गए हैं। सहायक निर्वाचन अधिकारी एसके शुक्ला ने बताया कि हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर से पहले 4,28,528 मतदाता थे, जो अब 3,79,986 रह गए हैं। राठ विधानसभा क्षेत्र में यह संख्या 4,11,203 से घटकर 3,69,385 हो गई है।   नोटिस...