समृद्धि यात्रा: सीएम नीतीश कुमार आज सारण में, जिले को 538 करोड़ का विकास तोहफा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा बुधवार को सारण जिले में पहुंच रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों के स्टॉल्स का निरीक्षण करेंगे, जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित करेंगे और विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे।
पटना से मिली जानकारी के अनुसार, सदर प्रखंड कैम्पस में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जीविका दीदियों के सिलाई घर का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं और ऐलानों की समीक्षा की जाएगी।
सारण में इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 45 योजनाओं का शिलान्यास और 24 योजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इन योजनाओं पर कुल 538 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस ‘तोहफे’ से सारण जिले में विकास की रफ्तार और तेज होगी।
कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार, जीविका दीदियों के सिलाई घर का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत...










