नीतीश कुमार पहुंचे सीवान, 202 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन, 70 और 71 के फेर में उलझे सीएम
सिवान (सुधेंद्र प्रताप सिंह): बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी 'समृद्धि यात्रा' के तहत गुरुवार को सिवान पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिले के विकास को नई गति देने के उद्देश्य से कुल 202 करोड़ की 71 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
जिला प्रशासन ने इस मेगा इवेंट और जनसंवाद के लिए सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियों को पूरी तरह सुनिश्चित किया। मुख्यमंत्री के साथ डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान एक हल्का हास्यास्पद पल भी देखने को मिला। शिलापट्टों की गिनती के समय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 70 और 71 के फेर में उलझ गए। सीएम ने कहा, "यहां तो 70 हैं," तो एक अधिकारी ने तुरंत उन्हें सूचित किया कि वास्तव में 71 शिलापट्ट लगाए गए हैं।
इस यात्रा के दौरान 71 परियोजनाओं में से 40 नई योजनाओं का शिलान्यास किया गया, जिनकी लागत 157 करोड़ र...










