UGC विवाद: नीतीश की पार्टी का स्टैंड साफ, सवाल सुनते ही नित्यानंद राय ने लगाई जयकारे
पटना/हाजीपुर: UGC (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) के नए रेगुलेशन 2026 को लेकर बिहार सहित देशभर में सियासी हलचल मची हुई है। अपर जातियों की नाराजगी और विरोध के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी JDU ने अपना रुख स्पष्ट किया है।
जेडीयू का स्टैंड:पार्टी प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा, "लोकतंत्र में किसी भी तबके की उपेक्षा नहीं होनी चाहिए। यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट में है और न्यायपालिका का निर्णय सर्वोपरि होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 'न्याय के साथ विकास' का आदर्श हैं।"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री का भरोसा:केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आश्वासन दिया कि किसी भी व्यक्ति के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा और नियमों का दुरुपयोग नहीं होगा। उन्होंने कहा कि UGC नियम संविधान के दायरे में रहकर लागू होंगे और किसी को उत्पीड़न का सामना नहीं करना पड़ेगा।
नित्यानंद राय का अनोखा रुख:हाजीपुर के कौनहारा घाट पर आ...










