डेप्युटी सीएम अजित पवार के आखिरी शब्द: लाला लाजपत राय को दी श्रद्धांजलि, हादसे के बाद डिलीट हुआ पोस्ट
मुंबई: महाराष्ट्र के डेप्युटी मुख्यमंत्री अजित पवार का पुणे जिले के बारामती इलाके में विमान दुर्घटना में बुधवार सुबह दुखद निधन हो गया। वे बारामती में आयोजित एक जनसभा में शामिल होने जा रहे थे। हादसे में विमान में सवार सभी लोगों की जान चली गई।
हादसे से पहले अजित पवार ने अपने एक्स (X) हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया था, जिसमें उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा था:
"स्वराज के उद्घोषक और 'पंजाब केसरी' लाला लाजपत राय जी, जिन्होंने राष्ट्र की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया, उनकी जयंती के अवसर पर विनम्र श्रद्धांजलि। उनकी देशभक्ति हमें हमेशा प्रेरित करती रहेगी।"
यह पोस्ट हादसे के कुछ समय बाद डिलीट कर दिया गया। माना जा रहा है कि पवार की टीम ने हादसे की जानकारी मिलने के बाद इसे हटाया। अब उनके एक्स अकाउंट पर महाराष्ट्र सीएमओ क...










